Rajasthan Current Affairs 2023 in hindi- January 2023

Know the Answer Click on Plus + Sign. उत्तर जानने के लिए प्लस के निशान पर क्लिक करें.

Current Affairs January 2023

G20 डिजिटल इनोवेशन एलायंस ने स्टे सेफ ऑनलाइन अभियान लॉन्च किया है। इस अभियान के तहत डिजिटल पेमेंट्स को लेकर जागरूकता बढ़ाई जाएगी ताकि इस माध्यम को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सके।

भारत ने हाल ही में ईस्पोर्ट को मान्यता प्रदान की है। इस अब मेनलाइन खेल सब्जेक्ट के साथ एकीकृत कर आफिसियल मान्यता प्रदान की गई है।

क्यूबा की एलिडा ग्वेरा को केआर गौरी अम्मा नेशनल अवार्ड प्रदान किया जाएगा। डॉ एलिडा ग्वेरा क्यूबा की एक ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट जो विकलांग बच्चों के लिए काम करती हैं।

हाल ही में भारत की सबसे बड़ी बिजली निर्माता कंपनी एनटीपीसी ने ग्रीन मेथेनॉल के व्यवसायिक उत्पादन के लिए इटली की मैयर टेक्निमोंट समूह के साथ समझौता किया है। ग्रीन मेथेनॉल, मेथेनॉल का ही एक प्रकार है जिसे बिना किसी प्रदूषण के उत्पादित किया जाता है।

लुइज़ इंसियो लूला दा सिल्वा तीसरी बार ब्राजील के राष्ट्रपति चुने गए। उन्होंने जायर बोल्सोनारो को हराया। वर्ष 2006 में इन्हें जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

सीमा सुरक्षा बल के जवानों कें लिए प्रहरी एप लांच किया गया हे। इस एप की मदद से जवान अपने कार्यस्थल संबंधी जानकारियों को एक्सेस कर पाएंगे और शिकायतों का निवारण भी इसके मार्फत किया जाएगा।

अरूणाचल प्रदेश के बैडमिंटन खिलाड़ी गेटो सोरा ने हाल ही में मलेशिया के कुआलालंपुर में नौ वर्ष से कम आयु वर्ग की श्रेणी में टॉप अरिना जूनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीता है। उन्होंने मलेशिया के दूसरी वरीयता प्राप्‍त जेरिल तेह को हराया।

निखत ज़रीन ने राष्‍ट्रीय महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर यह प्रतियोगिता अपने नाम कर ली है। यह चैंपियनशिप भोपाल में आयोजित की गई।

1 जनवरी 2023 को केरल के कन्नूर में भारतीय पुस्तकालय कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है। इंडियन लाइब्रेरी कांग्रेस का आयोजन पीपुल्स मिशन फॉर सोशल डेवलपमेंट एंड लाइब्रेरी काउंसिल द्वारा किया जा रहा है।

हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने K-9 वज्र स्व-चालित होवित्जर तोप खरीदने की प्रक्रिया शुरू की है। भारतीय सेना K9-वज्र के अलावा धनुष और M777 अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर तोपों का उपयोग करती है।

गोवा में भारत का दूसरा सबसे बड़ा केबल पुल जुआरी ब्रिज का उद्घाटन किया गया। जुआरी नदी पर बना यह पुल आठ लेन चौड़ा है। 640 मीटर लंबा यह पुल तीन चरणों में बनाया जा रहा है।

प्रतिवर्ष 1 जनवरी को वैश्विक परिवार दिवस मनाया जाता है। वैश्विक परिवार दिवस की उत्पत्ति दो पुस्तकों स्टीव डायमंड और रॉबर्ट एलन सिल्वरस्टीन द्वारा लिखित ‘वन डे इन पीस और लिंडा ग्रोवर का 1998 का यूटोपियन उपन्यास ‘ट्री आइलैंड: ए नॉवेल फॉर द न्यू मिलेनियम’ की वजह से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1997 में की।

क्रोएशिया ने यूरो को अपनाकर और सीमा चौकियों को समाप्त कर यूरोपीय संघ में शामिल होने वाला 27वाँ देश बन गया है। क्रोएशिया वर्ष 2013 में यूरोपीय संघ में शामिल हुआ था लेकिन यूरो को मुद्रा के तौर पर अपनाने के लिए उसे आर्थिक नियमों को पूरा करने में समय लगा।

हाल ही में वायरस खाने वाले जीव की खोज की गई है जिसे वायरोवोर नाम​ दिया गया है। यह हेल्टेरिया की एक प्रजाति है,जो प्रायः मीठे पानी में रहते हैं। ये वायरोवोर क्लोरोवायरस को खाकर जिंदा रहते हैं।

हर साल 4 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस मनाया जाता है। इस दिन ब्रेल के आविष्कारक लुई ब्रेल की जयंती होती है। 4 जनवरी 2019 को पहली बार विश्व ब्रेल दिवस मनाया गया।

छत्तीसगढ़ पुलिस के नशीली दवाओं और अवैध शराब विरोधी अभियान को ‘निजात’ नाम दिया गया है। इस अभियान को अमेरिका स्थित अंतरराष्ट्रीय संगठन इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ चीफ्स ऑफ पुलिस ने संस्थागत श्रेणी में ‘अपराध निवारण में नेतृत्व’ के लिए पुरस्कृत किया है।

दुनिया के सबसे ऊंचे बेटल फील्ड सियाचिन में कैप्टन शिवा चौहान तैनात होने वाली भारतीय सेना की पहली महिला ऑफिसर बन गयी हैं।

हाल ही में अरूणाचल प्रदेश में सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाए गए सियोम पुल को उपयोग के लिए खोल दिया गया। इस पुल से सिंयाग ज़िले, तुतिंग तथा इन्कियांग क्षेत्र में पहुँचाने में सुविधा होगी।

108वां वार्षिक सत्र राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। इस सम्‍मेलन का मुख्य विषय ‘महिला सशक्तीकरण के साथ सतत् विकास के लिये विज्ञान और प्रौद्योगिकी’ है।

वाल्टर कनिंघम जो अपोलो मिशन के अंतिम जीवित अंतरिक्ष यात्री थे का निधन हो गया। वॉल्टर कनिंघम नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के अपोलो मिशन के पहले सफल मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान के चालक दल के सदस्य थे।

एशियन पैसिफिक पोस्टल यूनियन जिसका मुख्यालय बैंकॉक में स्थित है, एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 32 सदस्य देशों का एक अंतरसरकारी संगठन है। भारत जनवरी 2023 से एशियन पैसिफिक पोस्टल यूनियन का नेतृत्व संभालेगा।

अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान बैंगलोर (International Institute of Information Technology Bangalore – IIITB) ने नौ देशों के लिए आधार जैसी डिजिटल पहचान प्रदान करने के लिए एक प्लेटफ़ॉर्म विकसित किया है। Modular Open-Source Identity Platform (MOSIP) एक डिजिटल पहचान प्लेटफॉर्म है। फिलीपींस, मोरक्को, श्रीलंका, युगांडा, इथियोपिया, गिनी गणराज्य, सिएरा लियोन, बुर्किना फासो और टोगोलेस गणराज्य के नागरिक इस प्लेटफ़ॉर्म पर नामांकन करेंगे।

भारत में ऑनलाइन गेमिंग के लिए मसौदा नियम इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी किए गए हैं। इन नियमों में शिकायत निवारण के लिए एक स्व-नियामक निकाय स्थापित करने और गेमर्स और ऑनलाइन गेमिंग इंटरमीडियेअरीज़ के लिए नो-योर-कस्टमर (KYC) नियमों को अनिवार्य करने का प्रस्ताव है।

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने लॉज़ेन डायमंड लीग 2023 अपने नाम कर लिया है। इस प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा ने 87.66 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो हासिल किया। डायमंड लीग विशिष्ट ट्रैक और फील्ड एथलेटिक प्रतियोगिताओं की एक वार्षिक श्रृंखला है।

अनुच्छेद 19(2) आठ आधारों को सूचीबद्ध करता है जिन पर भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार को यथोचित रूप से प्रतिबंधित किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने 4:1 के बहुमत से फैसला सुनाया है कि एक मंत्री द्वारा दिए गए बयान, भले ही ये बयान राज्य के किसी भी मामले या सरकार की रक्षा के लिए हों, के लिए सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

निक्केई एशिया के नवीनतम उद्योग आंकड़ों के अनुसार भारत जापान को पीछे छोड़ते हुए पहली बार तीसरा सबसे बड़ा ऑटो बाजार बन गया है। भारत की नई वाहन बिक्री कम से कम 4.25 मिलियन यूनिट हो गई है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ को हार्वर्ड लॉ स्कूल सेंटर’द्वारा “वैश्विक नेतृत्व के लिए पुरस्कार” के लिए चुना गया है। उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के हार्वर्ड लॉ स्कूल से एलएलएम की डिग्री और ज्यूरिडिकल साइंसेज (एसजेडी) में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है।

अहमदाबाद, गुजरात में 8 जनवरी से अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है। दुनिया भर से 68 देशों के 800 से अधिक पतंगबाज इस महोत्सव में भाग लेंगे।

10 जनवरी को हिंदी के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस 2023 की थीम हिंदी को जनमत की भाषा बनाना, बगैर उनकी मातृभाषा की महत्‍ता को भूले रखी गई है।

हाल ही में भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने टेनिस से सन्यास की घोषणा कर दी। ऑस्ट्रेलियन ओपन और दुबई टेनिस चैंपियनशिप उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा। सानिया 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में फ्रेंच ओपन, 2014 में यूएस ओपन के मिक्स्ड डब्ल्स का खिताब जीत चुकी हैं।

छतीसगढ़ में छेरछेरा त्यौहार ‘पौष’ हिंदू कैलेंडर माह की पूर्णिमा की रात को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शंकर ने मां अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी, इसलिए लोग इस दिन धान के साथ हरी सब्जियां दान करते हैं।

आरआरआर फिल्म के गीत नाटू नाटू को 80वें ‘गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023’ में सर्वश्रेष्ठ गीत का पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार जीतने वाला यह पहला भारतीय गीत है। इसे एमएम कीरावनी ने कंपोज किया है और इसे काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने गाया है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 11 से 17 जनवरी, 2023 तक ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के दौरान आम जनता के बीच सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

ओडिशा तट परीक्षण रेंज से सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-II का सफल परीक्षण किया गया। सतह-से-सतह पर मार करने वाली इस शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल की रेंज लगभग 250-350 किमी. है और यह एक टन पेलोड ले जाने में सक्षम है।

12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती को भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। राष्ट्रीय युवा दिवस 2023 की थीम “विकसित युवा – विकसित भारत” है।

हाल ही में भारतीय उच्चायोग ने श्रीलंका के सबरागमुवा विश्वविद्यालय में एक हिंदी पीठ स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। सबरागमुवा विश्वविद्यालय बेलिहुलोया, बालंगोडा, में स्थित है।

अय्यनूर अम्मनूर नीलगिरी की कोटा जनजाति द्वारा मनाया जाने वाला उत्सव है। इस त्यौहार के दौरान यबर्तन बनाने के लिये मिट्टी एकत्र कर उसका बर्तन बनाकर उनमें देवता को भोग लगाया जाता है।

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने हाल ही में डाइटरी सप्लीमेंट पर एक सर्वेक्षण जारी किया। FSSAI ने 1,45,000 प्रोटीन पाउडर के नमूनों का परीक्षण किया और 4,890 को असुरक्षित और 16,582 को घटिया पाया।

Global Risks Report 2023 को हाल ही में विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा जारी किया गया था। इस रिपोर्ट के अनुसार, जलवायु परिवर्तन को कम करने में विफलता’ और साथ ही ‘जलवायु परिवर्तन अनुकूलन की विफलता’ अगले दशक में दुनिया के सामने आने वाले दो सबसे गंभीर जोखिम हैं।

यूके के प्रधानमंत्री ने लंदन में जापानी प्रधानमंत्री के साथ एक ऐतिहासिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसे एक सदी से भी अधिक समय में दोनों देशों के बीच सबसे महत्वपूर्ण रक्षा समझौता माना जारहा है, जो ब्रिटेन की सेना को जापान में तैनात करने की अनुमति देता है। यूके पहला यूरोपीय देश है जिसका जापान के साथ पारस्परिक पहुंच समझौता है।

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने Sustainable Transport and Efficient Mobility Society (STEMS) कार्यक्रम के हिस्से के रूप में ‘साझा स्कूल बस प्रणाली’ का शुभारंभ किया। उन्होंने ‘कृषि प्रतिक्रिया वाहन’ (Agriculture Response Vehicles) की खरीद के लिए किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए ‘Prime Agriculture Response Vehicles’ योजना भी लॉन्च की।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य सांख्यिकी रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों और उनकी सुविधाओं की समीक्षा की गई है।

कैलिफ़ोर्निया और वेस्ट कोस्ट के कुछ हिस्सों में एटमॉसफेयरिक रिवर्स की एक श्रृंखला है, जो वायुमंडल में जल वाष्प का परिवहन करते हैं। इन वाष्प की नदियों को पाइनएप्पल एक्सप्रेस कहा जाता है। ये हवाई के पास यूएस वेस्ट कोस्ट की ओर शुरू होता है। इनकी वजह से अमेरिका में तूफान आया।

भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास को वरूण नाम दिया गया है। ये इस युद्धाभ्यास का 21वां संस्करण है। भारत और फ्रांस के बीच तीन गरूण, वरूण और शक्ति द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास किए जाते है।

हाल ही में ही हैदराबाद के आखिरी निजाम मुकर्रम जाह बहादुर का निधन हो गया। वे हैदराबाद के आठवें निजाम थे।

वेणु को उनकी आत्मकथा ‘ओरनवेशनंथिनते कथा’ के लिए फेडरल बैंक लिटरेरी अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है। यह फेडरल बैंक द्वारा गठित पहला साहित्यिक पुरस्कार है।

मध्य प्रदेश के भोपाल में G-20 के अंतर्गत थिंक-20 समूह की दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया।बैठक का विषय “पर्यावरण सम्मत जीवन शैली, नैतिक मूल्य तथा सुमंगलमय युक्त वैश्विक सुशासन” रखा गया है।

भारतीय सेना ने अक्टूबर 2022 से जनवरी 2023 तक हैकथॉन सैन्य रणक्षेत्रम 2 के दूसरे संस्करण का आयोजन किया। इस क्षेत्र में स्वदेशी प्रतिभा की पहचान और ज्यादा सुरक्षित साइबर क्षेत्र को सुनिश्चित करना है।

स्काईहॉक भारत का पहला 5G सक्षम ड्रोन है। इसे टेक स्टार्टअप फर्म आईजी ड्रोन्स ने विकसित किया है। यह ड्रोन 10 किलोग्राम पेलोड के साथ लगभग पाँच घंटे तक उड़ान भर सकता है।

बहरीन का शीर्ष नागरिक पुरस्कार आईएसए पुरस्कार वर्ष 2021-2022 के लिए हिमालयन मोतियाबिंद परियोजना के सह-संस्थापक और नेपाली नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सैंडुक रुइट को दिया गया है। इसमें 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर का नकद पुरस्कार, योग्यता का प्रमाण पत्र और एक स्वर्ण पदक दिया जाता है।

ग्लोबल फायरपावर मिलिट्री इंडेक्स 2023 में भारतीय सेना को चौथा स्थान मिला है। दुनिया में सबसे शक्तिशाली देश संयुक्त राज्य अमेरिका है, जिसके बाद रूस और चीन का स्थान है।

नई दिल्ली में 10 से 12 अप्रैल 2023 तक पहले ग्लोबल टूरिज्म इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।

हाल ही में दुनिया के सबसे उम्रदराज़ व्यक्ति ल्यूसिल रैंडन का 118 साल की उम्र में निधन हो गया। सुश्री रैंडन को सिस्टर एंड्रे के नाम से भी जाना जाता था।

ओडिशा के गंजम जिले के अस्का पुलिस थाने को नंबर एक पुलिस थाना के रूप में चुना गया है। देश भर में पुलिस स्टेशनों की रैंकिंग गृह मंत्रालय द्वारा एक वार्षिक अभ्यास है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय में अगले महानिदेशक के रूप में विक्रम देव दत्त की नियुक्ति की गई है। वे वर्तमान प्रमुख अरुण कुमार की जगह लेंगे।

जाजपुर, उड़ीसा में अंतर्राष्ट्रीय शिल्प शिखर सम्मेलन का आयेाजन किया गया। इसमें चार संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और पांच यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज ने भागीदारी की है।

भारतीय वायुसेना पूर्वोत्तर भारत में 1 से 5 फरवरी तक आयोजित युद्धाभ्यास को प्रलय नाम दिया गया है। वायु सेना द्वारा पूर्वोत्तर के सभी प्रमुख एयरबेसों से ‘प्रलय’ का आयोजन किया जाएगा।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (MeitY) और कौशल विकास और उद्यमिता विभाग द्वारा मार्च 2023 तक मेघालय के शिलांग में भारत का पहला ऑनलाइन गेमिंग उत्कृष्टता केंद्र (CoE) स्थापित किया जाएगा।

राजस्थान सरकार ने ‘राइट टू साइट’ के उद्देश्य से दृष्टिहीनता नियंत्रण के लिए नीति लागू की है। राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने अंधेपन की रोकथाम के लिए नीति दस्तावेज जारी किया। नीति के तहत राजस्थान सरकार सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अनिवार्य रूप से केराटोप्लास्टी सेंटर और आई बैंक चलायेगी।

तिरुवल्लुवर एक प्रसिद्ध तमिल कवि और दार्शनिक हैं। तिरुवल्लुवर दिवस तमिलनाडु में पोंगल समारोह के एक भाग के रूप में मनाया जाता है।

डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT), वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने ज़ोन स्टार्टअप्स इंडिया के सहयोग से MAARG मेंटर मास्टरक्लास का आयोजन किया।

17 वर्षीय शांग जंचेंग ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के मुख्य ड्रॉ एकल मैच जीतने वाले पहले पुरुष चीनी खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया।

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम और हिंदुस्तान यूनिलीवर ने एक समावेशी सर्कुलर इकोनॉमी प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत अपशिष्ट के पृथक्करण को बढ़ावा देकर प्लास्टिक अपशिष्ट के एंड-टू-एंड मैनेजमेंट पर फोकस किया जाएगा। भारत में इस पैमाने पर सफाई साथियों के सामाजिक समावेश को बढ़ावा देने के लिए यह साझेदारी अपनी तरह का पहला प्रयास है।

भारतीय नौसेना ने पांचवीं कलवारी श्रेणी की पनडुब्बी वागीर को कमीशन किया है। मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने मैसर्स नेवल ग्रुप ऑफ फ्रांस के साथ मिलकर पनडुब्बी का निर्माण किया है। कलवारी श्रेणी की चार पनडुब्बियां भारतीय नौसेना को पहले ही सौंपी जा चुकी हैं। इन सबमरीन का निर्माण प्रोजेक्ट 75 के तहत किया जा रहा है। इसके तहत कलवारी श्रेणी की छह सबमरीन का निर्माण किया जा रहा है।

विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल द्वारा उच्चतम प्लेटिनम रेटिंग के साथ’हरित रेलवे स्टेशन प्रमाणपत्र’प्रदान किया गया है। यह रेलवे स्टेशन ईस्ट कोस्ट रेलवे के अंतर्गत आता है। विशाखापत्तनम ने पर्यावरण की छह श्रेणियों में 100 में से 82 अंक हासिल किए।

भारत में महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण का डिजिटल रिकॉर्ड रखने के लिए “यू-विन” प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रत्येक गर्भवती महिला को पंजीकृत किया जाएगा और उसके टीकाकरण का रिकार्ड रखा जाएगा। देश में अब तक यूआईपी के तहत टीकाकरण का रिकॉर्ड मैनुअली रखा जाता था।

भारत के डिजिटल प्रोडक्ट्स को वैश्विक पहचान दिलवाने के उद्देश्य से 25 जनवरी 2023 को नई दिल्ली में स्टैक डेवलपर्स सम्मेलन आयोजित किया गया। यह पहला स्टैक डेवलपर्स सम्मेलन है।

गांबिया के उपराष्ट्रपति बदरा अली जोफ का बीमार होने की वजह से भारत में निधन हो गया है। जोफ गांबिया के शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। बदरा अली विश्व बैंक में पश्चिम और मध्य अफ्रीका के शिक्षा विशेषज्ञ के रूप में काम किया।

भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड की कप्तान ग्रेस स्क्रिवेंस को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। शैफाली वर्मा भारतीय टीम का कप्तान हैं।

जर्मनी ने तीसरी बार बेल्जियम को शूटआउट में 5-4 से हराकर पुरुष हॉकी विश्व कप जीत लिया है। 2002 और 2006 के बाद जर्मनी ने तीसरी बार विश्व कप जीता है।

तीसरे वार्षिक ऑरेंज फेस्टिवल 2023 का आयोजन नागालैंड के कोहिमा में किया गया। यह त्योहार संतरा उत्पादकों की कड़ी मेहनत को रेखांकित करने के लिए किया जाता है।

जनवरी के अंतिम रविवार को विश्व कुष्ठ दिवस आयोजित किया जाता है। 2023 में विश्व कुष्ठ दिवस 29 जनवरी को मनाया गया। राष्ट्रीय कुष्ठ दिवस 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर मनाया जाता है।

74वें गणतंत्र दिवस परेड के लिए पंजाब रेजिमेंट को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल और उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ झांकी के लिए शीर्ष पुरस्कार प्रदान किया गया है। उत्तराखंड ने अल्मोड़ा जिले के मानसखंड में जागेश्वर धाम को झांकी में दिखाया था।

एयर मार्शल अमनप्रीत सिंह को वायु सेना के नए उप-प्रमुख होंगे। वे एयर मार्शल संदीप सिंह की जगह लेंगे। फिलहाल वे मध्य वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ हैं।

माधवेंद्र सिंह को गुजरात मैरीटाइम क्लस्टर का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति गुजरात पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लिमिटेड द्वारा की गई।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के पांचवे संस्करण का आयोजन भोपाल, मध्यप्रदेश में किया जा रहा है। 2018 में यह गेम्स नई दिल्ली, 2019 में पुणे, 2020 में गुवाहाटी और 2021 मे पंचकुला में आयोजित हुए थे।

Current Affairs January 2023 Mock test

3
Created on By admin

Current Affairs 2023

करेंट अफेयर्स जनवरी 2023

1 / 15

छेरछेरा महोत्सव मनाया जाता है?

2 / 15

विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है?

3 / 15

भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार से संबंधित है?

4 / 15

एशियन पैसिफिक पोस्टल यूनियन का मुख्यालय स्थित है?

5 / 15

वाल्टर कनिंघम का सम्बन्ध था?

6 / 15

सियाचिन में तैनात होने वाली पहली महिला सैन्य अधिकारी हैं?

7 / 15

विश्व ब्रेल दिवस मनाया जाता है?

8 / 15

यूरोपीय संघ में शामिल होने वाला 27वाँ देश है?

9 / 15

वैश्विक परिवार दिवस मनाया जाता है?

10 / 15

जुआरी पुल स्थित है?

11 / 15

ब्रा​जील के राष्ट्रपति चुने गए हैं?

12 / 15

केआर गौरी अम्मा नेशनल अवार्ड प्रदान किया जाएगा?

13 / 15

ईस्पोर्ट को मान्यता देने वाला देश है?

14 / 15

स्टे सेफ ऑनलाइन अभियान सम्बन्धित है?

15 / 15

अय्यनूर अम्मनूर उत्सव मनाया जाता है?

Your score is

The average score is 44%

0%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top