Rajasthan Current Affairs 2023 in hindi- April 2023

Know the Answer Click on Plus + Sign. उत्तर जानने के लिए प्लस के निशान पर क्लिक करें.

Current Affairs April 2023

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का प्रोबा-3 मिशन (Proba-3 Mission) 2024 में इसरो के PSLV पर लॉन्च किया जाएगा। इसके दो उपग्रह सूर्य के धुंधले कोरोना और आसपास के वातावरण का अध्ययन करेंगे। 340 किलोग्राम के अंतरिक्ष यान को PSLV द्वारा 19.7 घंटे की कक्षीय अवधि के साथ पृथ्वी की उच्च कक्षा में तैनात किया जाएगा।

सेबी ने एक वैकल्पिक निवेश कोष के रूप में एक कॉर्पोरेट ऋण बाजार विकास कोष (Corporate Debt Market Development Fund) स्थापित करने का निर्णय लिया। 3,000 करोड़ रुपये के प्रारंभिक कोष के साथ कॉर्पोरेट ऋण बाजार विकास कोष की स्थापना की जाएगी। यह मुश्किल समय के दौरान निवेश ग्रेड कॉर्पोरेट ऋण प्रतिभूतियों को खरीदने के लिए बैकस्टॉप सुविधा के रूप में कार्य करेगा।

आंग सान सू की के नेतृत्व वाली नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी को म्यांमार की सेना द्वारा लगाए गए एक कठिन नए पार्टी पंजीकरण कानून का पालन करने से इनकार करने के बाद भंग कर दिया गया है। सेना, जिसने फरवरी 2021 में तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया था, ने राजनीतिक दलों के लिए प्रतिबंधात्मक नए कानून के तहत फिर से पंजीकरण करने की समय सीमा तय की।

‘Lynx-U2 System’ स्वदेशी तौर पर विकसित नेवल गन फायर कंट्रोल सिस्टम है। केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में भारतीय नौसेना के लिए इनमें से 13 प्रणालियों की खरीद के लिए BEL के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

हाल ही में नासा ने अपने चंद्र मानव मिशन पर भेजे जाने वाले चार यात्रियों के नामों की घोषणा कर दी। रीड वाइसमैन, विक्टर ग्लोवर, जेरेमी हैनसेन और क्रिस्टीना कोच को इसके लिए चुना गया है। रीड वाइसमैन आर्टेमिस 2 मिशन के कमांडर होंगे।

एमएफ हाइड्रा लिक्विड हाइड्रोजन पर चलने वाली विश्व की पहली फेरी है। इसका निर्माण नार्वेजियन कंपनी नोर्ल्ड ने किया है। हाइड्रा बिजली के लिए बैटरी और तरल हाइड्रोजन ईंधन सेल दोनों का उपयोग करता है।

भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास को SLINEX नाम दिया गया है। इस साल इस अभ्यास का 10वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। इसमें भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व आईएनएस किलतान और आईएनएस सावित्री करेंगे।

मलयालम लघु कथाकार और उपन्यासकार सारा थॉमस का निधन हो गया। उन्होंने 17 उपन्यास और 100 से अधिक लघु कथाएँ लिखीं। उनके उपन्यास मुरिपादुकल पर फिल्म भी बनी। उन्हें केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार, वायलार पुरस्कार और पद्मराजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल, नागरी दुबराज को भौगोलिक संकेत या जीआई टैग मिला है। इस चावल को सिहावा के श्रृंगी ऋषि आश्रम क्षेत्र का माना जाता है। इस चावल के दाने छोटे और पकाने के बाद मुलायम हो जाते हैं।

टाटा ट्रस्ट्स ने 2019 में इंडिया जस्टिस रिपोर्ट जारी करने की शुरूआत की। इस साल जारी रिपोर्ट में कर्नाटक न्याय तक पहुंच प्रदान करने वाले राज्यों में प्रथम रहा। यह रिपोर्ट चार मापदंडो पुलिस, न्यायतंत्र, जेल, कानूनी सहायता पर तैयार की जाती है।

धवन 2 स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा 3डी-प्रिंटेड तकनीक से तैयार क्रायोजेनिक इंजन है, जिसका हाल ही में नागपुर में सफल परीक्षण किया गया। इस इंजन को भारी वाहन विक्रम II के लिए विकसित किया गया है।

राष्ट्रीय समुद्री दिवस 5 अप्रैल को मनाया जाता है। 5 अप्रैल 1919 को बंबई से लंदन के लिए रवाना हुए पहले भारतीय जहाज “एसएस लॉयल्टी” की पहली यात्रा की याद में यह दिवस मनाया जाता है।

फिनलैंड ने आधिकारिक तौर पर नाटो की सदस्यता प्राप्त कर ली है। नाटो की स्थापना के समय इसमें 12 देश शामिल थे। 19 देश इस संगठन में बाद में शामिल हुए हैं। फिनलैण्ड से पहले उत्तरी मैसेडोनिया 2020 में इस संगठन में शामिल हुआ था।

भारत और बांग्लादेश के बीच हाल ही में मैत्री पाइपलाइन की शुरूआत की गई। यह पाइपलाइन 1 मिलियन मीट्रिक टन प्रतिवर्ष हाई-स्पीड डीज़ल परिवहन की क्षमता रखती है।

अमोघा-III एक स्वदेश निर्मित एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल है। जिसका हाल में ही सफल परीक्षण किया गया है। इसे भारत डायनेमिक्स ने विकसित किया है। यह तीसरी पीढ़ी की फायर एंड फॉरगेट एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल है।

ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर के प्रति आमजन में जागरूकता पैदा करने के लिए 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2008 में इसकी शुरूआत की। इस साल इस दिवस की थीम “घर पर, काम पर, कला और नीति निर्माण में ऑटिस्टिक प्रभावित व्यक्तियों का योगदान” है।

भारतीय-अमेरिकी सांख्यिकीविद् कैल्यामपुडी राधाकृष्ण राव ने सांख्यिकी में 2023 अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार ग्राउंडब्रेकिंग पेपर, ‘सांख्यिकीय मापदंडों के अनुमान में प्राप्त होने वाली जानकारी और सटीकता’ के लिए दिया जाएगा।

लद्दाख शिंगस्कोस लद्दाख में की जाने वाली लकड़ी की नक्काशी के काम को कहा जाता है। हाल ही में इसे जीआई टैग मिला है। एक भौगोलिक संकेत (जीआई) एक नाम या संकेत है जो किसी विशिष्ट भौगोलिक स्थान से आने वाले उत्पादों को दिया जाता है।

डॉ क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनिमैन की जयंती के दिन 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है। सैमुअल हैनिमैन का जन्म 10 अप्रैल 1755 में पेरिस में हुआ था, इन्होंने होम्योपैथी के मौलिक सिद्धांत की खोज, जिसे “लाइक क्योर लाइक” के रूप में जाना जाता है।

अंडमान और निकोबार में थल सेना, नौसेना, वायु सेना और तटरक्षक बलों के संयुक्त युद्धाभ्यास को एक्स कवच नाम दिया गया है। भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभ्यास किया जाता है।

जम्मू विश्वविद्यालय में भारतीय संविधान के डोगरी का पहला संस्करण जारी किया। संविधान मूल रूप से अंग्रेजी और हिंदी में लिखा गया था। डोगरी जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और दिल्ली के कुछ हिस्सों में बोली जाती है।

Iniochos-2023 अंतरराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास है जो ग्रीस में आयोजित होगा। इसमें भारत, ग्रीस, अमेरिका, फ्रांस, इटली, जॉर्डन, सऊदी अरब, स्लोवेनिया, साइप्रस और स्पेन हिस्सा लेंगे।

11 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य मातृ स्वास्थ्य, गर्भावस्था और प्रसवोत्तर के दौरान उचित चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। कस्तूरबा गांधी की जयंती के अवसर इस दिवस को मनाया जाता है।

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में दुनिया का पहला एशियन किंग वल्चर का संरक्षण और प्रजनन केंद्र स्थापित किया गया है। एशियाई किंग वल्चर IUCN द्वारा रेड लिस्ट द्वारा गंभीर रूप से संकटग्रस्त के रूप में सूचीबद्ध है।

जापान के वैज्ञानिकों ने हाल ही में यूरेनियम के एक नये समस्थानिक की खोज की है जिसकी परमाणु संख्या 92 और द्रव्यमान 241 है। यूरेनियम -241 का अर्द्ध जीवन 40 मिनट हो सकता है।

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने विश्व शतरंज आर्मगेडन एशिया और ओशिनिया प्रतियोगिता जीत ली है। उन्होंने उज्बेकिस्तान में हुए फाइनल में पूर्व विश्व रैपिड चैंपियन नोदिरबेक अब्दुसातरोव को हराया।

Juice Mission का पूरा नाम Jupiter Icy Moons Explorer Mission है। इस मिशन के तहत बृहस्पति और उसके उपग्रहों – कैलिस्टो, गेनीमेड और यूरोपा पर शोध किया जाएगा। इसके लिए एक अंतरिक्ष यान फ्रेंच गुयाना में यूरोप के स्पेसपोर्ट से लांच किया जाएगा।

हे फीवर मौसमी एलर्जी है जो वसंत के समय पेड़ों के पराग की वजह से जापान में फैलता है। जापान के लिए यह फीवर एक बड़ी समस्या है जिससे लाखों लोग प्रभावित होते हैं।

कोलकाता मेट्रो नदी में बनी सुरंग के माध्यम से सफर करने वाली देश की पहली मेट्रो ट्रेन है। कोलकाता से हावड़ा तक यह सुरंग हुगली नदी में बनाई गई है। इस सेवा के आरंभ होने के बाद सतह से 33 मीटर नीचे हावाड़ा देश का सबसे गहराई में स्थित मेट्रो स्टेशन बन जाएगा।

हाल ही में मध्यप्रदेश की गोंड पेटिंग को जीआई टैग मिला है। मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले का पाटनगढ़ गांव में गोंड पेंटिंग परम्परागत तौर पर की जाती है। ये पेटिंग्स पिसे हुए चावल के लेप पीले गेरू और अन्य मटियाले रंगों में बनाई जाती है।

भारत की पहलवान, अंतिम पंघल ने कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित 2023 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में 53 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता। फाइनल मैच में पंघल जापान की पहलवान अकारी फुजिनामी से हार गईं।

12 अप्रैल को मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 अप्रैल, 2011 को इस दिवस की शुरूआत की थी। 12 अप्रैल, 1961 को पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले पहले मानव, एक रूसी अंतरिक्ष यात्री यूरी गगारिन के सम्मान में यह दिन मनाया जाता है।

केरल पारंपरिक नववर्ष को विशु उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन उपहार स्वरूप दी जाने वाली धनराशि को विशु कानीतम कहा जाता है। इस दिन विशुकनी की रस्म की जाती है, जिसमें चावल, फल और सिक्के उपयोग में लाए जाते हैं।

असम में पारंपरिक नववर्ष के त्योहार को बोहाग बिहू कहा जाता है। यह फसल के मौसम का प्रतीक है। इसे रोंगाली बिहू के नाम से भी जाना जाता है। पंजाब में इस उत्सव को बैसाखी, पश्चिम बंगाल में पोहेला बोइशाख और ओडिशा में पाना संक्रांति कहा जाता है।

कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2023 में पुरुषों की 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल श्रेणी में भारत के पहलवान अमन सहरावत ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फाइनल में किर्गिस्तान के अल्माज समनबेकोव को हराया।

16 अप्रैल को सेव द एलीफैंट डे आयोजित किया जाता है। हाथियों के महत्व, उनके सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अस्तित्व की रक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। हाथी बचाओ दिवस 2023 का विषय “एक सतत कल के लिए हाथियों के आवास की सुरक्षा” है।

नई दिल्ली में 20 अप्रैल को पहले वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। संस्कृति मंत्रालय इसका आयोजन कर रहा है। शिखर सम्मेलन का विषय ‘समकालीन चुनौतियों के प्रति प्रतिक्रियाएँ: अमल के लिए दर्शन’ रखा गया है।

अर्थशास्त्री उत्सा पटनायक को मैल्कम आदिसेशिया पुरस्कार 2023 देने की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष मैल्कम एंड एलिजाबेथ आदिसेशिया ट्रस्ट द्वारा दिया जाता है। 2022 में भारतीय अर्थशास्त्री प्रभात पटनायक को यह पुरस्कार दिया गया था।

कंबम पन्नीर थराचाई जिसे कंबम ​अंगूर भी कहा जाता है को जीआई टैग प्रदान किया गया। तमिलनाडु में पश्चिमी घाट के पन्नीर थराचाई की खेती होती है। कुंबुम घाटी को दक्षिण भारत का अंगूर शहर भी कहा जाता है।

18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। विश्व धरोहर दिवस 2023 का विषय “विरासत परिवर्तन” है। 1983 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस दिवस की शुरूआत की गई। 18 अप्रेल, 1982 को यूनेस्को द्वारा विश्व सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के संरक्षण से संबंधित कन्वेंशन को अपनाया गया था।

हाल ही में भारत सरकार ने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को मिनीरत्न कैटेगरी-I का दर्जा दिया गया है। सकी स्थापना वर्ष 2011 में की गयी थी। भारत में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने वाली यह एकमात्र सार्वजनिक कंपनी है।

भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड रीजनल रेल सर्विस को ‘रैपिडएक्स’ नाम दिया गया है। इसका संचालन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम करेगी। दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ आरआरटीएस गलियारे पर इसका संचालन किया जाएगा।

उत्तर कोरिया ने हाल ही में अपनी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ह्वासोंग-18 का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल में ठोस ईंधन का उपयोग किया जाता है।

19 अप्रैल को लिवर स्वास्थ्य और संबंधित बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व लीवर दिवस मनाया जाता है।विश्व लीवर दिवस 2023 का विषय है “सतर्क रहें, नियमित लीवर चेक-अप करें, फैटी लीवर किसी को भी प्रभावित कर सकता है” रखी गई है।

भारत-थाईलैंड रक्षा वार्ता का आठवां संस्करण बैंकॉक में आयोजित किया गया। भारत और थाईलैंड अंडमान सागर में समुद्री सीमा साझा करते हैं। दोनो देशों के बीच सेना युद्धाभ्यास मैत्री और वायु सेना अभ्यास सियाम का आयोजन किया जाता है।

केरल जल बजट अपनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। जल बजट में पानी की मांग और आपूर्ति के बीच गैप को संतुलित बनाने की योजना पर काम किया जाएगा। पहले चरण में 15 ब्लॉक पंचायतों में 94 ग्राम पंचायतें इसमें शामिल की जाएंगी।

आशा भोंसले को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार लता मंगेशकर की स्मृति में मंगेशकर परिवार और ट्रस्ट द्वारा स्थापित किया गया था।

भारत ने चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले का दर्जा प्राप्त कर लिया है। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार भारत की जनसंख्या 142.86 करोड़ है जबकि चीन की जनसंख्या 142.57 करोड़ है।

हाल ही में मिगुएल डियाज-कैनेल क्यूबा में राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने गए। इस पद पर चुने जाने वाले पहले गैर-कास्त्रो नेता हैं। उन्होंने संसदीय वोट में दूसरा पांच साल का कार्यकाल जीता है।

ग्रेट पैसेफिक गार्बेज पैच उत्तरी प्रशांत महासागर में समुद्री मलबे का एक संग्रह है। इसे प्रशांत कचरा भंवर भी कहा जाता है। स्मिथसोनियन एनवायरनमेंटल रिसर्च सेंटर के अध्ययन से पता चलता है कि प्लास्टिक कचरे का यह विशाल संग्रह नए तरह का पारिस्थितिकी तंत्र बन गया है।

वर्जीनिया नॉरवुड का हाल ही में निधन हो गया है, को एयरोस्पेस क्षेत्र के लिए स्कैनर के आविष्कार के लिए जाना जाता है। इस आविष्कार ने वैज्ञानिकों को 50 से अधिक वर्षों तक पृथ्वी का मानचित्र बनाने और अध्ययन करने में सक्षम बनाया।

विश्व बैंक के लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स में भारत 38वें स्थान पर पहुंच। लॉजिस्टिक परफॉर्मेंस इंडेक्स एक इंटरएक्टिव बेंचमार्किंग टूल है, जो देशों को व्यापार रसद पर उनके प्रदर्शन में आने वाली चुनौतियों और अवसरों की पहचान करने में मदद करने के लिए बनाया गया है।

‘मैग्नापोर्थे ओराइजी’ एक कवक है जो ‘गेहूं विस्फोट’ (wheat blast) का कारण बनता है। यह वर्तमान में दक्षिण अमेरिका में गेहूं की फसलों को नष्ट कर रहा है, जिससे इसकी खाद्य सुरक्षा को बड़े पैमाने पर खतरा उत्पन्न हुआ है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि कवक मैग्नापोर्थे ओराइजी दुनिया भर में फैल सकता है। इसके संक्रमण के मामले इससे पहले 2016 में एशिया और 2018 में अफ्रीका में सामने आ चुके हैं।

समुद्री कचरे से निपटने के लिए तटीय शहरों का गठबंधन (Coalition of Coastal Cities to Combat Marine Litter) हाल ही में दिल्ली स्थित गैर-लाभकारी संस्था Centre for Science and Environment (CSE) द्वारा शुरू किया गया था। यह तटीय शहरों का गठबंधन है जो पूरे भारत में समुद्री कूड़े के प्रदूषण का मुकाबला करेगा।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विकसित राष्ट्रीय जलवायु भेद्यता सूचकांक (National Climate Vulnerability Index) का उपयोग भारत सरकार द्वारा हीटवेव के प्रभाव का अनुमान लगाने के लिए किया जाता है। एक नए अध्ययन से पता चला है कि 90 प्रतिशत से अधिक आबादी को लू का खतरा है और भारत अपने विकास पर गर्मी की लहरों के प्रभाव को कम करके आंक रहा है।

संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम द्वारा ‘1 Billion Meals Endowment’ अभियान शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य Ramzan Sustainable Food Aid Endowment Fund की स्थापना करना और खाद्य असुरक्षा से जूझ रहे देशों में सीमांत आबादी के लिए खाद्य सुरक्षा जाल प्रदान करना है।

दो दिवसीय यूरोपीय संघ-भारत विमानन शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया। यह हवाई परिवहन संबंधों और यूरोपीय संघ और भारत की पारस्परिक रूप से साझा चुनौतियों और अवसरों पर केंद्रित है। इस शिखर सम्मेलन के दौरान, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा यूरोकंट्रोल के साथ एक आशय की घोषणा पर हस्ताक्षर किए गए थे।

INIOCHOS-23 एक बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास है, जिसकी मेजबानी हेलेनिक वायु सेना द्वारा ग्रीस के एंड्राविडा एयर बेस में की जाएगी। भारत की वायु सेना पहली बार INIOCHOS-23 में भाग ले रही है। इस अभ्यास में ग्रीस, फ्रांस, अमेरिका, इटली, सऊदी अरब, भारत, स्पेन, जॉर्डन, स्लोवेनिया और साइप्रस शामिल हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सहयोग से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पूरे भारत के 100 जिलों में 100 फूड स्ट्रीट विकसित करने का अनुरोध किया है। यह पायलट पहल खाद्य व्यवसायों और समुदाय के सदस्यों के बीच स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य प्रथाओं को सुनिश्चित करने का प्रयास करती है।

सिंगापुर के TeLEOS-2 को पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल C55 (PSLV-C55) मिशन के प्राथमिक उपग्रह के रूप में लॉन्च किया गया था। इसे DSTA (सिंगापुर सरकार का प्रतिनिधित्व) और ST इंजीनियरिंग के बीच साझेदारी के तहत विकसित किया गया था।

जम्मू और कश्मीर प्रशासन की प्रमुख पहल, मिशन यूथ को हाल ही में इनोवेशन (राज्य) श्रेणी के तहत उत्कृष्टता के लिए पीएम अवाॅर्ड मिला है। यह केंद्र शासित प्रदेशों में युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया एक अनूठा कार्यक्रम है। यह मिशन 15 से 35 वर्ष की आयु के सभी व्यक्तियों पर फोकस करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोच्चि, केरल में देश की पहली वॉटर मेट्रो सेवा का उद्घाटन किया है। इसके तहत कोच्चि व आसपास के 10 द्वीपों पर लोगों के लिए सफर सरल होगा। इससे कोच्चि व उसके आस-पास के क्षेत्रों में प्रदूषण से भी कमी आएगी।

ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने रतन टाटा को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से सम्मानित किया है। रतन टाटा भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते के समर्थक रहे हैं, जिसे 2022 में अंतिम रूप दिया गया था।

हर साल 26 अप्रैल को वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी डे मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बौद्धिक संपदा के बारे में जागरुकता बढ़ाना है। इसकी शुरुआत1999 में की गई थी। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की स्थापना 1967 में की गई थी। इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में है। भारत इस संगठन का सदस्य 1975 में बना था।

3
Created on By admin

Current Affairs 2023

करेंट अफेयर्स अप्रेल 2023

1 / 10

ह्वासोंग-18 क्या है?

2 / 10

ग्रेट पैसेफिक गार्बेज पैच क्या है?

3 / 10

लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स में भारत का रैंक है?

4 / 10

मैग्नापोर्थे ओराइजी क्या है?

5 / 10

भारत की पहली वॉटर मेट्रो सेवा कहां शुरू हुई है?

6 / 10

अमोघा-III क्या है?

7 / 10

राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया जाता है?

8 / 10

धवन 2 क्या है?

9 / 10

‘नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी’ किस देश की प्रसिद्ध राजनीतिक पार्टी है?

10 / 10

प्रोबा-3 मिशन किस अंतरिक्ष एजेंसी से जुड़ा है?

Your score is

The average score is 30%

0%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top