Rajasthan Current Affairs 2023 in hindi- July 2023

Know the Answer Click on Plus + Sign. उत्तर जानने के लिए प्लस के निशान पर क्लिक करें.

Current Affairs July 2023

26 जून को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day against Drug Abuse and Illicit Trafficking) मनाया जाता है। 1987 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसकी शुरूआत की थी। इस दिवस के लिए वर्ष 2023 का विषय ‘People first: Stop stigma and discrimination; strengthen prevention’ रखा गया है।

इंफोसिस भारत में डांस्के बैंक के आईटी केंद्र को भी खरीदेगी। यह सौदा $454 मिलियन डॉलर का होगा। डांस्के बैंक का मुख्यालय डेनमार्क में स्थित है। भारत में इसका मुख्यालय बेंगलुरू में स्थित है।

सुपरमार्केट में प्लास्टिक उत्पाद बैग पर प्रतिबंध लगाने वाला न्यूजीलैंड दुनिया का पहला देश बन गया है। दुनिया में हर साल 400 मिलियन टन प्लास्टिक का उत्पादन किया जाता है जिसमें 50 प्रतिशत हिस्सेदारी सिंगल यूज प्लास्टिक की होती है। दुनिया में सबसे ज्यादा प्लास्टिक का उत्पादन यूएस द्वारा करीब 42 मिलियन टन किया जाता है।

ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक द्वारा राजिंदर सिंह धट्ट को पॉइंट ऑफ़ लाइट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 101 साल के राजिंदर सिंह धट्ट ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दी थी। उन्हें यह पुरस्कार इस युद्ध में दी गई सेवाओं के लिए दिया गया है।

भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ने स्पेन में मैलोर्का चैंपियनशिप में अपना पहला एटीपी युगल खिताब जीता। भांबरी ने दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी लॉयड हैरिस के साथ जोड़ी बनाई थी। भांबरी इस जीत के बाद एटीपी युगल टेनिस रैंकिंग में 58वें स्थान पर पहुँच गए हैं।

प्रतिवर्ष 1 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस 2023 का विषय “सतत विकास के लिए सहकारिता” रखा गया है। 1923 में, अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन ने पहले अंतर्राष्ट्रीय सहकारी दिवस की शुरूआत की थी।

3 जुलाई को इस साल धर्म चक्र प्रवर्तन दिवस समारोह का आयोजन किया गया। धर्म चक्र दिवस ज्ञान प्राप्ति के बाद बुद्ध की पहली शिक्षा की स्मृति में मनाया जाता है।इसे भारतीय सूर्य कैलेंडर में आषाढ़ की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।

कैरेबियन प्रीमियर लीग के लिए अनुबंधित होने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल बनी हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण से पहले किसी विदेशी लीग में अनुबंध प्राप्त करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं।

नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग 2023 में भाला फेंक स्पर्द्धा में 87.66 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया। लुसाने डायमंड लीग 2023 डायमंड लीग एथलेटिक्स शृंखला की छठी स्पर्द्धा थी, जो स्विट्ज़रलैंड के एथलेटिसिमा स्टेडियम में आयोजित हुई।

माइकल रोसेन को इस साल का पेन पिंटर पुरस्कार प्रदान किया गया। यू कांट कैच मी, यू वेट टिल आई एम ओल्डर देन यू, वी आर गोइंग ऑन अ बियर हंट और रोवर उनकी प्रमुख कृतियां हैं। पेन पिंटर पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2009 में इंग्लिश संस्था पेन द्वारा की गई थी।

जापान-भारत समुद्री अभ्यास को जिमेक्स 23 नाम दिया गया है। इस अभ्यास के सातवें संस्करण का आयोजन भारत के विशाखापत्तनम में किया जा रहा है। जापान की ओर से इसमें जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स और भारत की ओर से इंडियन नेवी हिस्सा ले रही है।

बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष का पद पर तमिलनाडु बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष आधव अर्जुन को चुना गया है। वे वर्तमान अध्यक्ष गोविंदराज का स्थान लेंगे। भारतीय बास्केटबॉल महासंघ की स्थापना 1950 में हुई थी और यह भारत में बास्केटबॉल के लिए शासी निकाय है।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने हाल ही में सात साल के अंतराल के बाद ओजोन यूवी बुलेटिन जारी की है। यह बुलेटिन ओजन परत की स्थिति उसके क्षरण और रिकवरी के बारे में बात करता है।

ऑस्ट्रियाई कलाकार गुस्ताव क्लिम्ट द्वारा बनायी गई पेंटिंग द किस को 885 करोड़ डॉलर में बेचा गया। यह यूरोपीय नीलामी में बेची गई अब तक की सबसे अधिक कीमत वाली कलाकृति बन गई। क्लिम्ट द्वारा बनायी गई यह अंतिम कृति है।

आयरलैंड में आयोजित विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में ‘पार्थ सालुंखे’ रिकर्व वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरूष तीरंदाज हैं। भारत ने अंडर-21 महिला रिकर्व व्यक्तिगत वर्ग में भाजा कौर ने कांस्य पदक जीता है।

गूगल ने श्रीनिवास रेड्डी को भारत नीति प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है। श्रीनिवास रेड्डी को अर्चना गुलाटी की जगह यह नियुक्ति मिली है। रेड्डी इससे पहले भारत में एप्पल के नियामक मामलों के प्रमुख के रूप में कार्य कर चुके हैं।

यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने यूक्लिड स्पेस टेलीस्कोप लांच किया है। यह टेलीस्कोप ब्रह्माण्ड के 10 अरब प्रकाशवर्ष के विस्तृत क्षेत्र में फैली अरबों गैलेक्सी का त्रिआयामी नक्शा तैयार करेगा। इससे डार्क मैटर और डार्क ऊर्जा के रहस्यों को भी सुलझाने में मदद मिलेगी।

रेड बुल ड्राइवर मैक्स वेरस्टैपेन ने ब्रिटिश ग्रां प्री जीता। मैकलेरन के ड्राइवर लैंडो नॉरिस दूसरे स्थान पर और मर्सिडीज के ड्राइवर लुईस हैमिल्टन तीसरे स्थान पर रहे।

व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन ने वर्ल्ड इन्वेस्टमेंट रिपोर्ट जारी की है। विश्व निवेश रिपोर्ट 2023 के अनुसार, विकासशील एशियाई देशों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की कुल राशि 2022 में 662 बिलियन अमेरिकी डॉलर रही।

लक्ष्य सेन ने चीन के ली शी फेंग को हराकर कनाडा ओपन 2023 में मेंस सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। लक्ष्य इससे पहले 2022 में इंडिया ओपन का खिताब जीत चुके हैं। लक्ष्य की वर्तमान वर्ल्ड रैंकिंग 19 है।

कुवैत के शेख तलाल फहद अल अहमद अल सबा को एशिया ओलंपिक परिषद (ओसीए) का नया अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने अपने भाई शेख अहमद अल-फहद अल-सबा की जगह ली। ओसीए एशिया में खेलों के शासी निकाय के रूप में कार्य करता है।

10 जुलाई को राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस मनाया जाता है। डॉ. हीरालाल चौधरी और डॉ. अलीकुन्ही ने 10 जुलाई 1957 को कार्प्स पिट्यूटरी हार्मोन को निकालने में सफलता प्राप्त की थी। इसी सफलता के उपलक्ष्य में यह दिन आयोजित किया जाता है।

डेल टेक्नोलॉजीज और इंटेल ने तेलंगाना में लॉर्ड्स इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में एआई लैब स्थापित करने के लिए समझौता किया है। एआई स्किल्स लैब कृत्रिम बुद्धिमत्ता पहल का समर्थन करने वाले वातावरण को बढ़ावा देता है।

जेन्स स्टोलटेनबर्ग को एक बार फिर नेटो का प्रमुख चुना गया है। उनका कार्यकाल इससे पहले तीन बार बढ़ाया जा चुका है। नॉर्वे में जन्मे स्टोलटेनबर्ग एक अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री थे।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के खतरों पर यूनाइटेड किंगडम द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पहली बैठक का आयोजन कर रहा है। इस बैठक में वैश्विक नेता अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संभावित खतरों पर चर्चा करेंगे।

विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली सेनाओं के लिए ग्लोबल फायरपावर द्वारा जारी की गई रैकिंग में भारत को चौथा स्थान मिला है। इस सूची में अमेरिका पहले, रूस दूसरे और चाइना तीसरे स्थान पर है। इस सूची को निर्धारित करने के लिए 60 से अधिक मानकों का ध्यान रखा गया है।

चंद्रयान-3 – 14 जुलाई, 2023 को शुरू होगा। चंद्रयान-3 का उद्देश्य चंद्रमा पर उतरना और रोवर के साथ उसकी सतह का सर्वेक्षण करना है। पिछले अभियान को ध्यान में रखते हुए इस बार लैंडर में कई संशोधन किए गए हैं।

फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस को 14 जुलाई के दिन बास्तील दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस वर्ष के समारोह के लिए, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस में बास्तील दिवस परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

लेकेम्बी अल्जाइमर रोग की दवा है जिसे हाल ही में यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने मंजूरी दे दी है। इस रोग का नाम अलोइस अल्जाइमर पर रखा गया है, जिन्होंने सबसे पहले इसके बारे में बताया था।

निशाद कुमार ने रा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप 2023 में रजत पदक अपने नाम किया है। यह पदक हाई जंप टी47 इवेंट में हासिल किया। निशाद इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले दूसरे एथलीट बन गए हैं।

भारत ने हेनले पासपोर्ट सूचकांक में टोगो और सेनेगल के साथ 80वें स्थान पर है। भारतीय पासपोर्ट धारकों को अब 57 देशों में वीज़ा-मुक्त पहुंच प्रदान करते हैं। पहले स्थान पर सिंगापुर है। भारत की रैंकिंग में 5 स्थान का सुधार हुआ है।

राजस्थान के बूंदी में रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में पहली बार तीन बाघ शावकों का जन्म हुआ। टी-102 नाम की बाघिन ने इन बच्चों को जन्म दिया है। रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य को 2021 को बाघ अभयारण्य नामित किया गया था।

नोमैडिक एलीफेंट अभ्यास भारत का मंगोलिया के साथ एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इस साल यह अभ्यास मंगोलिया के उलनबटार में आयोजित किया जा रहा है। इस वार्षिक अभ्यास का यह 15वां संस्करण है।

स्पेनिश खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ ने विम्बलडन 2023 का खिताब जीता है। यह उनका पहला विम्बलडन टाइटल है। फाइनल में उन्होंने सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविक को हराया।

सूरत डायमंड बोर्स दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय परिसर बन गया है। इससे पहले तक यह उपलब्धि पेंटागन कार्यालय, अमेरिका के पास थी। 3,000 करोड़ की लागत से तैयार डायमंड बोर्स को 6.7 मिलियन वर्ग फुट में बनाया गया है।

आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर थलप्पिल प्रदीप को ऊर्जा और पर्यावरण में वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एनी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 2007 में स्थापित एनी अवार्ड तीन श्रेणियों एनर्जी ट्रांज़िशन, एनर्जी फ्रंटियर्स और एडवांस्ड एनवायरमेंटल सॉल्यूशन्स में दिया जाता है।

राकेश पाल भारतीय तटरक्षक के 25वें महानिदेशक नियुक्त किए गए। श्री पाल को उनकी शानदार सेवा के लिए 2013 में तटरक्षक पदक और 2018 में राष्ट्रपति तटरक्षक पदक से सम्मानित किया गया है।

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने कोरिया ओपन 2023 के दौरान बैडमिंटन में सबसे तेज हिट का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के 565 किमी प्रतिघंटे की गति वाले स्मैश ने मलेशियाई खिलाड़ी टैन बून हेओंग के 493 किमी प्रति घंटे के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए ताप सूचकांक पेश किया। हीट इंडेक्स मौसम की स्थिति की गंभीरता को बताने के लिए कलर कोड सिस्टम का उपयोग करेगा जिसमें 35 डिग्री तक के लिए हरा, 35 से 45 डिग्री के लिए पीला, 46 से 55 डिग्री के लिए नारंगी और 55 डिग्री से अधिक के लिए लाल रंग का प्रयोग किया जाएगा।

एडमिरल लिसा फ्रैंचेटी को अमरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन द्वारा अमेरिकी नौसेना का नेतृत्व करने के लिए नामित किया गया है। सीनेट द्वारा पुष्टि हो जाने के बाद वे ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ की पहली महिला सदस्य बन जाएंगी। फोर स्टार एडमिरल के पद पर पहुंचने वाली वे दूसरी अमेरिकी महिला होंगी।

राजस्थान विधानसभा ने ‘राजस्थान न्यूनतम गारंटी आय विधेयक, 2023’ पारित किया। यह विधेयक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों सहित सभी परिवारों को प्रति वर्ष 125 दिनों की रोजगार गारंटी और 1,000 रुपये की न्यूनतम मासिक पेंशन प्रदान करता है।

22 जुलाई को दुनिया भर में विश्व मस्तिष्क दिवस मनाया जाता है। विश्व मस्तिष्क दिवस 2023 की थीम “मस्तिष्क स्वास्थ्य और विकलांगता: किसी को भी पीछे न छोड़ें।” रखी गई है।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने कोरिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरुष युगल खिताब जीत लिया है। यह इस साल का उनका चौथा खिताब है। इससे पहले वे स्विस ओपन, एशिया चैंपियनशिप और इंडोनेशिया ओपन जीत चुके है।

संस्कृति मंत्रालय एवं भारतीय नौसेना ने पानी के जहाज बनाने की प्राचीन टंकाई पद्धति को पुनर्जीवित करने के लिए एक समझौता किया है। टंकाई पद्धति में नाव को रस्सी से बनाया जाता है। इस तरह के जहाज उथले पानी में भी तैर सकते हैं।

राजस्थान की खिलाड़ी गौरांशी ने ब्राज़ील में आयोजित वर्ल्ड यूथ डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के टीम इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने 2021 में डेफलंपियाड में स्वर्ण पदक जीता था।

भारतीय नौसेना ने अपने जहाज आईएनएस कृपाल को वियतनाम को सौंप दिया है। इस जहाज ने भारतीय नौसेना में 32 साल तक अपनी सेवाएं दी थी और अब इसे सेवामुक्त किया जा रहा था।

फांगनोन कोन्याक नागालैंड से राज्यसभा की अध्यक्षता करने वाली पहली महिला बनी हैं। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए चार महिला सदस्यों को उपाध्यक्षों के पैनल में नामित किया था।

अकीरा एक इंटरनेट रैंसमवेयर ​है जिसे लेकर भारतीय कम्प्यूटर आपातकालीन रेस्पांस टीम ने चेतावनी जारी की है। यह रेंसमवेयर विंडोज़ और लिनक्स दोनों को प्रभावित करता है। चेतावनी जारी करने वाली आईसीईआरटी भारत में हैकिंग और फ़िशिंग सहित विभिन्न साइबर सुरक्षा खतरों से निपटने का काम करती है।

मलेशिया के तेज गेंदबाज सयाजरुल एजात इद्रस पुरुष T20 इंटरनेशनल में सात विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है। इससे पहले तक 12 गेंदबाजों के नाम 6 विकेट लेने का रिकॉर्ड था।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 8वीं डिफेन्स पॉलिसी टॉक का आयोजन ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में किया गया। चर्चा में रक्षा उपकरणों के विकास और उत्पादन में साझेदारी पर बात की गई।

इटली के पेरुगिया के मोंटन में वीसी यशवंत घाडगे सुंडियाल मेमोरियल स्थापित किया गया है। यह मेमोरियल इटली ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारतीय सेना के महत्वपूर्ण योगदान के सम्मान में बनाया गया है। यह स्मारक नाइक यशवंत घाडेगे के बहादुरी और बलिदान का स्मरण करवाता है।

टैलिसमैन सेबर एक बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास है जिसमें आस्ट्रेलिया और अमेरिका सहित 11 देश भाग लेंगे। इस साल इस अभ्यास का 10वांं संस्करण टाउन्सविले के एचएमएएस कैनबरा में शुरू हुआ। यह हर दो साल में आयोजित होता है।

कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने पद छोड़ने की घोषणा की है। सेन पूर्व सैन्य कमांडर हैं जो 1998 से कंबोडिया के प्रधान मंत्री रहे हैं। उनका स्थान उनके बेटे हुन मानेत लेंगे। हुन मानेत देश की सेना के प्रमुख हैं जिन्हें हाल में हुए संसदीय चुनावों में ​जीत हासिल की है।

28 जुलाई को दुनिया भर में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया जाता है। प्रकृति और जैव विविधता के संरक्षण के महत्व को समझाने के लिए यह दिवस आयोजित किया जाता है। 2023 के लिए इस दिवस का विषय ‘फोरेस्ट एंड लाइवलीहुड: सस्टेनिंग पीपल एंड प्लेनेट’ रखी गई है।

जेम्स फर्ग्यूसन ‘जिम’ स्केया इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज (आईपीसीसी) के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। अंतरसरकारी जलवायु परिवर्तन पैनल एक संयुक्त राष्ट्र निकाय है जिसकी स्थापना 1988 में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के आंकलन के लिए की गई है।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु ने प्रतिष्ठित वर्ल्ड सिटीज़ कल्चर फोरम में शामिल होने वाला पहला भारतीय शहर बना है। वर्ल्ड सिटीज़ कल्चर फोरम शहरों का एक वैश्विक नेटवर्क है जो शहरों के संस्कृति और रचनात्मकता के प्रभाव और महत्व का आकलन करता है। इसकी स्थापना 2012 में लंदन के डिप्टी मेयर फॉर कल्चर एंड द क्रिएटिव इंडस्ट्रीज जस्टिन सिमंस द्वारा की गई थी।

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने फिनलैंड में टैम्पियर ओपन 2023 एटीपी चैलेंजर पुरुष एकल खिताब जीता। यह उनका चौथा एटीपी चैलेंजर टूर खिताब है। यूरोपीय धरती पर दो एटीपी चैलेंजर खिताब ​जीतने वाले वे पहले भारतीय टेनिस खिलाड़ी है।

30 जुलाई को मानव तस्करी के विरुद्ध विश्व दिवस मनाया जाता है। इस साल इस दिवस का विषय है “तस्करी के हर पीड़ित तक पहुंचें, किसी को भी पीछे न छोड़ें।” रखा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top