Rajasthan Current Affairs 2023 in hindi- June 2023

Know the Answer Click on Plus + Sign. उत्तर जानने के लिए प्लस के निशान पर क्लिक करें.

Current Affairs June 2023

सखालिन-1 रूस की एक तेल परियोजना है जो सखालिन द्वीप के उत्तरपूर्वी तट पर स्थित है। इस परियोजना में ओएनजीसी की 20 फीसदी हिस्सेदारी थी जो युक्रेन युद्ध के कारण प्रभावित हुई थी। अब इस तेल क्षेत्र में उत्पादन शून्य से लगभग 200,000 बैरल प्रति दिन के उच्च स्तर पर वापस आ गया है।

दक्षिण कोरिया ने भारत को अपनी उन्नत KSS-III बैच-II पनडुब्बी देने का प्रस्ताव दिया है। KSS-III दक्षिण कोरिया द्वारा निर्मित अब तक की सबसे बड़ी पनडुब्बी है। ये एक डीजल इलेक्ट्रिक पनडुब्बी है।

परमिंदर चोपड़ा पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन की पहली महिला अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त की गई है। पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन 1986 में स्थापित की गई कंपनी है जो बिजली क्षेत्र के लिए सबसे बड़ी बुनियादी ढांचा वित्त कंपनी की तरह काम करती है।

प्रतिवर्ष 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरूआत 2001 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन द्वारा की गई थी। विश्व दुग्ध दिवस 2023 की थीम है “दिखाना कि कैसे डेयरी अपने पर्यावरण पदचिह्न को कम कर रही है, जबकि पौष्टिक खाद्य पदार्थ और आजीविका भी प्रदान कर रही है।”

प्रकृति संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ विश्व संरक्षण कांग्रेस 9 से 15 अक्टूबर 2025 तक अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित की जाएगी। IUCN कांग्रेस दुनिया का सबसे बड़ा संरक्षण कार्यक्रम है, जो हर चार साल में आयोजित किया जाता है।

त्रिनिदाद और टोबैगो नागरिक डेनिस फ्रांसिस ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष चुने गए हैं। इस पद पर पहुंचने वाले त्रिनिदाद और टोबैगो के पहले नागरिक हैं। फ्रांसिस UNGA के 78वें अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे।

केप टाउन में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई। ब्रिक्स का फुल फॉर्म ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका है। गोल्डमैन सैक्स के अर्थशास्त्री जिम ओ’नील ने 2001 में BRIC समूह की परिकल्पना की थी।

विश्व साइकिल दिवस 3 जून को मनाया जाता है। विश्व साइकिल दिवस 2023 की थीम “सतत भविष्य के लिए एक साथ सवारी” रखी गई है। 3 जून 1817 में कार्ल वॉन ड्रैस द्वारा साइकिल का आविष्कार किया गया था, उसी की याद में यह दिवस मनाया जाता है।

ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ येलो स्टार सूरीनाम का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ​है, जिससे हाल ही में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मानित किया गया है। वह यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली भारतीय हैं।

कथकली डांस थिएटर: ए विज़ुअल नैरेटिव ऑफ सेक्रेड इंडियन माइम के लेखक के.के. गोपालकृष्णन है जिन्होंने इस पुस्तक में कलाकारों के संघर्ष और मेकअप के लंबे घंटों का वर्णन किया है। कथकली का उदय 17वीं शताब्दी में त्रावणकोर राज्य में हुआ था।

हाल ही में डेक्कन क्वीन ट्रेन ने अपनी सेवा के 93 साल पूरे कर लिए हैं। 1 जून, 1930 को इस ट्रेन की शुरूआत की गई थी। डेक्कन क्वीन को मुंबई और पुणे के बीच शुरू किया गया था।

भारत-यूरोपीय संघ ग्लोबल गेटवे सम्मेलन शिलांग में आयोजित किया जाएगा। ग्लोबल गेटवे स्ट्रेटजी को दिसम्बर 2021 में लांच किया गया था। ग्लोबल गेटवे का उद्देश्य ऊर्जा और परिवहन में स्मार्ट, ग्रीन और सुरक्षित डिजिटल लिंक को बढ़ावा देना है।

राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) द्वारा वर्ष 2023 के लिये रैंकिंग की घोषणा की गई। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास ने लगातार पाँचवें वर्ष समग्र रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बंगलूरू को सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय के रूप में स्थान दिया गया है।

रेलवे सुरक्षा आयोग एक सरकारी निकाय है जो देश में रेलवे सुरक्षा प्राधिकरण के रूप में कार्य करता है। यही निकाय ओडिशा में हुई ट्रेन दुर्घटना की जाँच करेगा। इसका मुख्यालय लखनऊ, उत्तर प्रदेश में है।

चेन्नई से श्रीलंका के लिये भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रूज़ पोत, एमवी एम्प्रेस की शुरूआत की गई है। एमवी एम्प्रेस तीन श्रीलंकाई बंदरगाहों हनबंटोटा, त्रिंकोमाली और कांकेसंतुरेई तक अपनी सेवाएं देगा।

हाल ही में पर्यावरण दिवस पर ग्रीन जीडीपी को लेकर चर्चा तेज हुई है। ग्रीन जीडीपी और ग्रीन नेशनल अकाउंट ऐसी अवधारणाएँ हैं जो पर्यावरणीय लागत एवं लाभों को ध्यान में रखते हुए किसी देश के आर्थिक प्रदर्शन की गणना या मापन का प्रयास करती हैं।

वरुणास्त्र एक हैवीवेट टारपीडो है जिसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने विकसित किया है। इसका पहला सफल परीक्षण किया गया है। इसने 40 किलोमीटर की दूरी पर लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदा।

हाल ही में भारत ने स्टील उत्पादन में दो स्थान की छलांग लगाते हुए, विश्व में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। 2014-15 से 2022-23 तक, भारत ने कच्चे इस्पात के उत्पादन में 42% की वृद्धि देखी, जो 88.98 मीट्रिक टन से बढ़कर 126.26 मीट्रिक टन हो गया। चीन पहले स्थान पर है।

मुथमिज़ सेल्वी, माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली तमिलनाडु की पहली महिला बन गई हैं। जापान की जुंको ताबेई माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं। भारत की बछेन्द्री पाल इस पर्वत शिखर पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है। विश्व महासागर दिवस 2023 की थीम “प्लैनेट ओशन: द टाइड्स आर चेंजिंग” रखी गई है।

सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन 2023 पुरुष एकल फाइनल अपने नाम कर लिया। यह उनका 23वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। फाइनल में उन्होंने कैस्पर रूड को हराया।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर जारी किए गए 5वें राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक में केरल ने शीर्ष रैंकिंग हासिल की। पंजाब और तमिलनाडु दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। खाद्य सुरक्षा के छह मानकों पर इस सूचकांक में राज्यों को रैकिंग दी गई है।

बिपोरजॉय पूर्व-मध्य और पास के दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर विकसित हुए चक्रवाती तूफान का नामकरण किया गया है। अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान बिपोरजॉय के मद्देनजर सौराष्ट्र और कच्छ तटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

हाल ही में ईरान ने हाइपरसोनिक मिसाइल विकसित करने का दावा किया है, इसका नामकरण फतह किया गया है। इसकी मारक क्षमता 1400 किलोमीटर (870 मील) तक मानी जा रही है।

जापान के काकामीगहारा में भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर अपना पहला महिला जूनियर एशिया कप का ख़िताब जीत लिया है। इससे पहले साल 2012 में भारतीय टीम उपविजेता रही थी।

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का अध्यक्ष चुना गया है। एल्बर्स मौजूदा अध्यक्ष यवोन मन्जी माकोलो का स्थान लेंगे। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन दुनिया की एयरलाइन का सबसे बड़ा संगठन है। इसमें करीब 300 विमान कंपनियां हैं।

नितिन अग्रवाल को सीमा सुरक्षा बल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। नितिन 1989 बैच के केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी है। सीमा सुरक्षा बल 1 दिसम्बर 1965 को अस्तित्व में आया। वर्तमान में सीमा सुरक्षा बल की 192 बटालियन और 07 आर्टी रेजिमेंट भारत-पाकिस्तान और भारत- बंगलादेश की अन्तराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा में तैनात है।

कैरन क़ाज़ी स्पेसएक्स में सबसे कम उम्र में नौकरी पाने वाले सॉफ्टवेयर डेवलपर हैं। 14 वर्षीय बांग्लादेशी-अमेरिकी छात्र क़ाज़ी ने सांता क्लारा विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की है।

भारतीय नौसेना का चौथा सर्वे वैसल लार्ज को संशोधन नाम दिया गया है। इसे चेन्नई के कट्टुपल्ली में लॉन्च किया गया। यह एक सर्वेक्षण पोत है जिसे गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने बनाया है। इससे पहले इस श्रेणी के संध्याक, निर्देशक और इक्षक जहाज लांच किए जा चुके हैं।

जिनेवा में आयोजित चौथे वार्षिक हेल्थ फॉर ऑल फिल्म फेस्टिवल में ‘व्हेन क्लाइमेट चेंज टर्न्स वायलेंट’ डॉक्यूमेंट्री ने ‘हेल्थ फॉर ऑल’ श्रेणी में विशेष पुरस्कार प्राप्त किया है। इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन राजस्थान की वंदिता सहारिया ने किया है।

सिल्वियो बर्लुस्कोनी जिनका हाल ही में निधन हो गया, इटली के पूर्व प्रधानमंत्री थे। बर्लुस्कोनी ने पूर्व में 1994 से 1995, 2001 से 2006 और 2008 से 2011 तक चार बार में इटली के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वे इटली के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री थे।

14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। विश्व रक्तदाता दिवस 2023 की थीम ‘गिव ब्लड, गिव प्लाज्मा, शेयर लाइफ, शेयर आफन’ रखी गई है। विश्व रक्तदाता दिवस 2023 का मेजबान देश अल्जीरिया है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 11 से 17 जनवरी, 2023 तक ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के दौरान आम जनता के बीच सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

भारत और मालदीव के बीच होने वाले संयुक्त सैनिक अभ्यास को एक्स एक्यूवेरिन नाम दिया गया है। इस साल इस युद्धाभ्यास का 12वां संस्करण आयोजित किया जाएगा। इसमें मालदीव की ओर से उनका राष्ट्रीय रक्षा बल हिस्सा लेगा।

उरुग्वे ने अपना पहला अंडर-20 विश्व कप खिताब जीत लिया है। फाइनल में उसने इटनी को हराया। इस टूर्नामेंट में इज़राइल ने दक्षिण कोरिया को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। इस विश्व कप का आयोजन अर्जेंटीना में किया गया।

नगालैंड की राजधानी कोहिमा में भारतीय रिजर्व बैंक ने अपना एक उप-कार्यालय खोला है। भारत के केन्द्रीय बैंक ने इटानगर में जल्द ही एक और कार्यालय खोलने की घोषणा की है। भारत के पूर्वोतर राज्यों में इससे बैंक की मौजूदगी बढ़ेगी।

पालकी उत्सव महाराष्ट्र में वारकरी समुदाय द्वारा ज्येष्ठ मास में मनाया जाता है। इस उत्सव की शुरूआत 1 हजार साल पहले की गई थी। महाराष्ट्र के शहर पंढरपुर में विठोबा की अराधना में शोभायात्रा भी निकाली जाती है।

भारत ने हाल ही में अमेरिका से 31 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन की खरीद को मंजूरी प्रदान की है। MQ-9B ड्रोन MQ-9 “रीपर” का एक वेरिएंट है जो 40,000 फीट से अधिक ऊँचाई पर संचालित हो सकता है। इसकी उड़ान क्षमता 40 घंटे से अधिक की है।

हाल ही में लूज़ोन के फिलीपीन द्वीप के दक्षिण-पूर्व में स्थित मेयॉन ज्वालामुखी से लावा निकलने के कारण लगभग 18,000 लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। वर्ष 1616 के बाद से मेयॉन में 30 से अधिक बार विस्फोट हो चुका है।

हाल ही में उत्तर कन्नड़ के अंकोला तालुक के करी ईशाद आम को भौगोलिक संकेत रजिस्ट्री से भौगोलिक संकेतक या जीआई टैग मिला है। ये आम अपने विशेष स्वाद, मुलायम लुगदी गूदा और अलग आकार क लिए जाना जाता है।

सिकल सेल रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष 19 जून को विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इस दिवस की शुरूआत 22 दिसंबर, 2008 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई।

19 जून को मंगोलिया में शुरू हुए एक्स खान क्वेस्ट में 20 से अधिक देशों के सैन्य दलों और पर्यवेक्षकों हिस्सा लेंगे। यह एक बहुराष्ट्रीय शांति स्थापना संयुक्त अभ्यास है। इसमें भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व गढ़वाल राइफल्स की एक टुकड़ी द्वारा की जा रही है।

चीन के वूशी में आयोजित एशियाई तलवारबाजी चैंपियनशिप में भवानी देवी ने महिलाओं की सेबर स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। यह इस स्पर्धा में भारत द्वारा जीता गया पहला पदक है।

विश्व बैंक ने “Detox Development: Repurposing Environmentally Harmful Subsidies” रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में कृषि, मछली पकड़ने और जीवाश्म ईंधन के लिए सब्सिडी पर बड़ी मात्रा में धन की बर्बादी का उपयोग पर्यावरण संरक्षण में करने के उपायों पर चर्चा की गई है।

प्रत्येक वर्ष 19 जून को संघर्ष में यौन हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के लिए वर्ष 2023 की थीम ““bridging the gender digital divide to prevent, address and respond to conflict-related sexual violence”.” रखी गई है।

नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया ने 19 जून को अपना 20वां स्थापना दिवस मनाया। भारत में इंटरनेट को लोकप्रिय बनाने के लिए बने इस संगठन की स्थापना 2003 में की गई थी। यह इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करता है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर अमित अग्रवाल ने कमाल संभाली है। अमित अग्रवाल छत्तीसगढ़ कैडर के 1993 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण 12 जुलाई 2016 को स्थापित एक सरकारी संस्था है जो आधार संख्या को निवासियों की बुनियादी जनसांख्यिकीय और बायोमेट्रिक जानकारी से जोड़ता है।

नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उत्तर भारत के पहले स्किन बैंक को स्थापित किया गया है। इस बैंक में दान किए गए स्किन का उपयोग जले हुए लोगों के उपचार में किया जाएगा। देश में कुल 16 स्किन बैंक हैं जिसमें से सात महाराष्ट्र में, चार चेन्नई में, तीन कर्नाटक में और एक-एक मध्य प्रदेश और ओडिशा में स्थित हैं।

20 जून को विश्व शरणार्थी दिवस मनाया जाता है। विश्व शरणार्थी दिवस 2023 की थीम “घर से दूर आशा” रखी गई है। इसकी शुरुआत 4 दिसंबर 2000 को पारित संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई।

अलीबाबा ग्रुप ने एडी वू को नया सीईओ और जोसेफ त्साई को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। एडी वू अलीबाबा के सह-संस्थापकों में से एक हैं। अलीबाबा एक चीनी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी है जो ई-कॉमर्स, रिटेल, इंटरनेट और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम करती है।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस घेब्रेयेसस को ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार उन्हें कोविड-19 महामारी के बावजूद टोक्यो ओलंपिक गेम्स 2020 कराने में उनके योगदान के लिए दिया गया है।

कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पेटेरी ओरपो को फिनलैंड का नया प्रधानमंत्री चुना गया है। ओरपो सना मारिन की जगह लेंगे, जो चुनावों में तीसरे स्थान पर रहीं। फिनलैण्ड एक उत्तरी यूरोपीय राष्ट्र है, जिसकी राजधानी हेलसिंकी है।

23 जून को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस मनाया जाता है। 20 दिसंबर 2002 को महासभा ने 23 जून को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। यह दिन सार्वजनिक सेवा की भूमिका को रेखांकित करने के लिए आयोजित किया जाता है।

नासा और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के बीच आर्टेमिस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। आर्टेमिस समझौते के अलावा, नासा और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 2024 में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक संयुक्त मिशन शुरू करने पर भी सहमत हुए हैं।

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो 200 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाले इतिहास के पहले फुटबॉल खिलाड़ी बन गए हैं। यूरो कप के क्वालीफाइंग मुकाबले में आईसलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में नामित होने पर उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कर लिया गया है।

जिरकॉन एक मिसाइल है, जिसे 3M22 जिरकॉन या एसएस-एन-33 के नाम से भी जाना जाता है, रूस में विकसित एक हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। हाल ही में रूस ने घोषणा की है कि रूसी नौसेना के सभी नए फ्रिगेट और कार्वेट श्रेणी के जहाज हाइपरसोनिक जिरकॉन मिसाइलों से लैस होंगे। यह एक एंटी शिप मिसाइल के तौर पर काम करेगी।

ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2023 में भारत का स्थान 146 देशों में से 127वें स्थान पर है। 2006 में स्थापित में इस इंडेक्स का प्रकाशन विश्व आर्थिक मंच द्वारा किया जाता है। आइसलैंड को 91.2% के स्कोर के साथ लगातार 14वें वर्ष दुनिया में सबसे अधिक लिंग-समानता वाले देश के रूप में पहले स्थान पर है।

मध्य-दक्षिणपंथी न्यू डेमोक्रेसी पार्टी के नेता किरियाकोस मित्सोटाकिस लगातार दूसरी बार ग्रीस के प्रधानमंत्री चुने गए हैं। ग्रीस दक्षिणपूर्वी यूरोप में स्थित एक देश है। कतेरीना सकेलारोपोलू यहां के राष्ट्रपति हैं। यूरोपीयन यूनियन का सदस्य देश होने की वजह से यहां यूरो प्रचलन में है।

अलाप्पुझा के जनरल अस्पताल के डॉक्टर डॉ. के. वेणुगोपाल को चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में आईएमए द्वारा स्थापित किया गया था। प्रसिद्ध चिकित्सक, राजनीतिज्ञ, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षा अधिवक्ता डॉ. बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है।

प्रिया ए.एस. को उनके उपन्यास पेरुमाझायथे कुंजिथालुकल हेतु मलयालम भाषा में प्रतिष्ठित केंद्र साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है। केंद्र साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार भारत में बच्चों के साहित्य हेतु एक प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार है। यह साहित्य अकादमी द्वारा दिया जाता है।

प्रत्येक वर्ष 27 जून को विश्व एमएसएमई दिवस विश्व भर में मनाया जाता है। भारत में एमएसएमई दिवस 2023 की थीम “फ्यूचर-रेडी एमएसएमई फॉर इंडिया@100” है। अप्रैल 2017 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस दिवस की शुरूआत की गई थी।

भारतीय मूल की उपग्रह उद्योग की विशेषज्ञ आरती होला-मैनी को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेसद्वारा बाहरी अंतरिक्ष मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। वियना स्थित UNOOSA, अंतरिक्ष-संबंधित गतिविधियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

दो दिवसीय वार्षिक हेमिस मठ महोत्सव, लद्दाख में मनया जा रहा है। इसे हेमिस त्सेशू के नाम से जाना जाता है। यह त्यौहार तिब्बती बौद्ध धर्म के प्रतिष्ठित गुरु पद्म संभव की जयंती के रूप में मनाया जाता है। भव्य प्रार्थना, पवित्र मुखौटा नृत्य और थंका या भित्ति चित्रों का प्रदर्शन इस महोत्सव के दौरान विशेष रूप से किया जाता है।

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड द्वारा टीसीएनएस क्लोदिंग कंपनी लिमिटेड के अधिग्रहण को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने मंजूरी दे दी है। टीसीएनएस क्लोदिंग कंपनी लिमिटेड डब्ल्यू, ऑरेलिया, विशफुल, एलेवेन और फोक सॉन्ग जैसे ब्रांड के लिए जानी जाती है।

अगले फीफा अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी इंडोनेशिया को मिली है। इस टूर्नामेंट का आयोजन 10 नवम्बर से 02 दिसम्बर के बीच होगा। पहले इस प्रतियोगिता का आयोजन पेरू में किया जाना था लेकिन पेरू ने आर्थिक कारणों का हवाला देते हुए इसके आयोजन से इंकार कर दिया था।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चीन के जू हाओलियांग को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम का नया अवर महासचिव और एसोसिएट प्रशासक नियुक्त किया है। वे भारत से उषा राव-मोनारी का स्थान लेंगे। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र की अग्रणी एजेंसी है जो 170 देशोंऔर क्षेत्रों में गरीबी उन्मूलन और असमानता को कम करने के लिए काम करता है।

नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एनआरएफ) विधेयक, 2023 भारत में रिसर्च के वातावरण को सुधारने का काम करेगा। इससे भारत में विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, अनुसंधान संस्थानों और आर एंड डी प्रयोगशालाओं में अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) प्रयासों और अनुसंधान और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने में सहायता मिलेगी।

भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने रॉयल बेरौन गोल्फ क्लब में चेक लेडीज ओपन में अपना दूसरा लेडीज यूरोपियन टूर खिताब जीत लिया है। वह लेडीज़ यूरोपियन टूर इवेंट जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बनीं। अदिति अशोक 2016 में हीरो महिला इंडियन ओपन में एलईटी जीतने वाली पहली भारतीय थी।

प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के योगदान का सम्मान करने के लिए प्रतिवर्ष 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है। प्रोफेसर महालनोबिस, जिन्हें ‘भारतीय सांख्यिकी के जनक’ के रूप में जाना जाता है। भारत सरकार ने 5 जून 2007 को 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस की शुरूआत की।

3
Created on By admin

Current Affairs 2023

Current Affairs June 2023

1 / 10

फीफा अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी करेगा?

2 / 10

आर्टेमिस समझौता किया गया है?

3 / 10

मेयॉन ज्वालामुखी स्थित है?

4 / 10

पालकी उत्सव मनाया जाता है?

5 / 10

विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है?

6 / 10

फतह क्या है?

7 / 10

स्टील उत्पादन में भारत का स्थान है?

8 / 10

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष चुने गए हैं?

9 / 10

विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है?

10 / 10

सखालिन-1 क्या है?

Your score is

The average score is 23%

0%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top