Rajasthan Current Affairs 2023 in hindi- March 2023

Know the Answer Click on Plus + Sign. उत्तर जानने के लिए प्लस के निशान पर क्लिक करें.

Current Affairs March 2023

बोला टीनूबू नाइजीरिया के नये राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं।उन्होंने चुनावों में अतिकु अबूबकर और पीटर ओबी को हराया। बोला टीनूबू का संबंध ‘ऑल प्रोग्रेसिव कांग्रेस पार्टी’ से है।

चिली के अटाकाम मरूस्थल में स्थापित रेडियो टेलीस्कोप ALMA का सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर अपडेट किया जाएगा। ALMA एक अत्याधुनिक टेलीस्कोप है जो मिलीमीटर और सबमिलीमीटर तरंग दैर्ध्य पर आकाशीय पिंडों का अध्ययन करता है।

हाल ही में ब्राजील में मैड काउ डिजीज का मामला सामने आने के बाद ब्राज़ील ने चीन को बीफ का निर्यात बंद कर दिया है। मैड काउ संक्रामक, धीरे विकसित होने वाला और घातक संक्रमण है जो वयस्क मवेशियों के केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है।

सिंथन टॉप एक ऊँचा पहाड़ी दर्रा है जो अनंतनाग ज़िले में ब्रेंग घाटी तथा जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के बीच स्थित है। हाल ही में ऑफ-बीट पर्यटन गंतव्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहली बार सिंथन टॉप का मार्ग खोल दिया गया है।

रायसीना डायलॉग के आठवें संस्करण की शुरूआत नई दिल्ली में टली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने किया। इस संस्करण की थीम उकसावा, अनिश्चितता, संकट और तूफान में जलता दीया’ है। इसका आयोजन भारत के विदेश मंत्रालय और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा की जाती है।

भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स के संयुक्त अभ्यास को शिन्यू मैत्री नाम दिया गया है। इस वायु अभ्यास का आयोजन भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास धर्म गार्जियनके साथ ही किया गया।

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान हर साल पूसा कृषि विज्ञान मेले का आयोजन करता है। इस साल यह मेला 4 मार्च तक दिल्ली में आयोजित होगा। इस बार मेले की थीम “श्री अन्न द्वारा पोषण, खाद्य एवं पर्यावरण सुरक्षा”है।

बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस द्वारा आयोजित समारोह में भारत को विजेता घोषित किया गया।मोबाइल संचार के लिए वैश्विक प्रणाली- ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल संघ (जीएसएमए) ने दूरसंचार नीति और विनियमन में सर्वोत्तम प्रथाओं को लागू करने के लिए भारत को सरकारी नेतृत्व पुरस्कार 2023 प्रदान किया गया।

हिन्दी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को 2023 का प्रतिष्ठित पेन/नाबोकोव पुरस्कार प्रदान किया गया। वे पहले भारतीय एशियाई मूल के लेखक हैं जिन्हें यह पुरस्कार दिया गया। ‘नौकर की कमीज’, ‘खिलेगा तो देखेंगे’, ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’, ‘हरी घास की छप्पर वाली झोपड़ी और बौना पहाड़’ विनोद कुमार शुक्ला के प्रमुख उपन्यास है।

50 से अधिक देशों और अंतर्राष्ट्रीय समुद्री एजेंसियों के साथ समुद्री वाणिज्य के लिए क्षेत्र में समुद्री लेन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य के साथ आयोजित किए जाने वाले अभ्यास को कटलेस एक्सप्रेस नाम दिया गया है। भारत की ओर से आईएनएस त्रिकांड ने इसमें हिस्सा लिया।

संयुक्त राष्ट्र ने राष्ट्रीय सीमाओं के बाहर के महासागरों की रक्षा के लिए हाई सी ट्रीटी पर हस्ताक्षर किए हैं। इस संधि के तहत हाई सी में नये संरक्षित क्षेत्रो की स्थापना के लिए नया वैश्विक निकाय बनाया जाएगा।

कर्नाटक ने मेघालय को हराकर संतोष ट्राफी अपने नाम कर लिया है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग फहद इंटरनेशनल स्टेडियम में संतोष ट्राफी फाइनल आयोजित किया गया। कर्नाटक ने 54 वर्षों में पहली बार संतोष ट्रॉफी जीती।

कर्नल गीता राणापूर्वी लद्दाख के अग्रिम मोर्चे पर फील्ड वर्कशॉप को कमांड करने वाली भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी बनी हैं। वे भारतीय सेना केकॉर्प्स ऑफ इलेक्ट्रोनिक्स एंड मकैनिकल इंजीनियर्स से सम्बन्ध रखती हैं।

भारतीय वायु सेना कि ग्रुप कैप्टन शालिजा धामी लड़ाकू इकाई की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बनी हैं। धामी पश्चिमी क्षेत्र में मिसाइल स्क्वाड्रन की कमान संभालेंगी। धामी हैलीकॉप्टर पायलट हैं, उन्हें 2800 घंटे से ​अधिक का उड़ान अनुभव है।

अरुण सुब्रमण्यम को न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले का जिला न्यायाधीश मनोनीत किया गया है। अरुण इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले दक्षिण एशियाई मूल के व्यक्ति होंगे। अरुण सुब्रमण्यम भारतीय मूल के अमेरिकी हैं, उनका जन्म पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग में हुआ।

8वें राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कारों में प्रोफेशनल फ़ोटोग्राफ़र ऑफ़ द ईयर पुरस्कार शशि कुमार रामचंद्रन को दिया गया। लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार शिप्रा दास को दिया गया है।

हाल ही में इंडोनेशिया का माउंट मेरापी ज्वालामुखी विस्फोटित हुआ। यह ज्वालामुखी इंडोनेशिया की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले योग्याकार्ता के पास जावा द्वीप पर स्थित है। माउंट मेरापी इंडोनेशिया का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है।

हाल ही में अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सिलिकॉन वैली बैंक को कैलिफ़ोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ़ फ़ाइनेंशियल प्रोटेक्शन एंड इनोवेशन द्वारा बंद कर दिया गया। यह संयुक्त राज्य अमेरिका का 16वां सबसे बड़ा बैंक था।

इस साल का सखारोव फ्रीडम अवार्ड ट्रूथ हाउंड्स को दिया गया है जो यूक्रेन में युद्ध अपराधों का दस्तावेजीकरण कर रहा है। यह अवार्ड 1980 में नार्वे में आंद्रेई सखारोव के प्रयासों से स्थापित किया गया था।

इस साल का प्रित्ज़कर आर्किटेक्चर पुरस्कार ब्रिटिश वास्तुकार सर डेविड चिपरफ़ील्ड को दिया गया है। यह आर्किटेक्ट्स के लिए सर्वोच्च अंतर्राष्ट्रीय सम्मान है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी को इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी का दर्जा दिया है। अभी तक इसे निवेश और क्रेडिट कंपनी का दर्जा प्राप्त था। भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी एक मिनिरत्न है, जिसे 1987 में बनाया गया था।

एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने वाली पहली महिला ड्राइवर बन गई हैं। उन्होंने 13 मार्च को मुंबई में सोलापुर स्टेशन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच इस ट्रेन का संचालन किया।

क्लाइमेट एंटरप्रेन्योर श्रेया घोडावत को सी चेंजेस क्लाइमेट के लिए भारत का राजदूत बनाया गया है। सी चेंजेस क्लाइमेट एक नॉन प्रॉफिट आर्गेनाइजेशन है जो पर्यावरण संरक्षण को लेकर दुनिया भर में काम कर रही है।

न्यूजीलैण्ड ने साइक्लोन गेब्रियल की वजह से राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैण्ड में यह तीसरी मौका है जब वहां नेशनल इमरजेंसी घोषित की गई है। 2011 के क्राइस्टचर्च भूकंप और 2020 में कोविड महामारी के वक्त नेशनल इमरजेंसी लगाई गई थी।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने हाल ही में ‘Landslide Atlas of India’ जारी किया है, जो देश में भूस्खलन वाले हॉटस्पॉट की पहचान करता है। इसमें मुख्य रूप से हिमालय और पश्चिमी घाट के साथ-साथ 1998-2022 के दौरान की घटनाओं के आधार पर भारत के भूस्खलन-प्रवण क्षेत्रों का एक डेटाबेस शामिल है।

RadioGPT आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा संचालित दुनिया का पहला रेडियो प्लेटफॉर्म है। ओहियो बेस्ड मीडिया कंपनी फ्यूचरी (Futuri) द्वारा विकसित, यह स्थानीय बाजार के रुझान का पता लगाने और रेडियो प्रसारण के लिए स्क्रिप्ट बनाने के लिए टॉपिकपल्स तकनीक का उपयोग करता है। इन स्क्रिप्ट को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से उत्पन्न व्यक्तित्वों द्वारा GPT-3 तकनीक का उपयोग करके प्रसारित किया जाता है।

टोरिनो स्केल (Torino Scale) एक प्रणाली है जिसका उपयोग यह मूल्यांकन करने के लिए किया जाता है कि यह कितना खतरनाक होगा यदि कोई अंतरिक्ष चट्टान, जैसे क्षुद्रग्रह या धूमकेतु, पृथ्वी से टकराए। वर्तमान में, 2023 DW एकमात्र क्षुद्रग्रह है जिसकी टोरिनो स्केल पर 1 की रेटिंग है और अन्य सभी की 0 रेटिंग है। इस क्षुद्रग्रह का आकार एक ओलंपिक स्विमिंग पूल के बराबर है। ESA के अनुसार, 625 में से एक मौका है कि यह 14 फरवरी, 2046 को पृथ्वी से टकराएगा।

SCO NSA Mechanism, शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा, आगामी SCO शिखर सम्मेलन की तैयारी में मदद करेगा। SCO शिखर सम्मेलन 2023 के मध्य में भारत की अध्यक्षता में आयोजित होने की उम्मीद है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल दिल्ली में मार्च 2023 के अंत तक SCO गठबंधन से अपने समकक्षों की बैठक की मेजबानी करेंगे।

अमेरिका, भारत, जापान, कनाडा और कोरिया के संयुक्त नौसैनिक युद्धाभ्यास को सी ड्रैगन 23 नाम दिया गया है। अमेरिका के ग्वाम में हो रहे इस अभ्यास में पनडुब्बी रोधी युद्ध पर जोर दिया जाएगा। इस साल इस युद्धाभ्यास का तीसरा संस्करण आयोजित हो रहा है।

भारत और विश्व बैंक ने चार राज्यों में ग्रीन नेशनल हाईवे कॉरिडोर प्रोजेक्ट के निर्माण केय लिए हाल ही में क ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश से यह ग्रीन नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट कॉरिडोर गुजरेगा।

लॉस एंजिल्स के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी को भारत में नए अमेरिकी राजदूत के रूप में घोषित किया गया। गार्सेटी क्लाइमेट चेंज के लिए काम करने वाली संस्था सी 40 सिटिज के अध्यक्ष भी हैं। यह संस्था भारत के दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगल्य और जयपुर में भी कार्य करती है।

16 मार्च को भारत में पोलियो उन्मूलन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पहली बार 1995 में मनाया गया था। इसी दिन से भारत में पल्स पोलिया टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था।

43 वर्षीय रोहन बोपन्ना और 35 वर्षीय मैथ्यू एबडेन ने नीदरलैंड्स के वेस्ली कूलहोफ और ब्रिटेन के नील स्कूपस्की को कैलिफोर्निया में हुए एटीपी मास्टर्स 1000 फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। रोहन बोपन्ना यह एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज टेनिस खिलाड़ी हैं।

तमिल लेखक शिवशंकरी को वर्ष 2022 के लिए प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उनकी पुस्तक “सूर्य वम्सम” के लिए दिया गया। सरस्वती सम्मान 1991 में के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा स्थापित किया गया है।

भारत के राष्ट्रपति ने INS द्रोणाचार्य को प्रेसिडेंट्स कलर सम्मान दिया है। यह राष्ट्र के लिये अपनी असाधारण सेवाओं हेतु भारत में सैन्य इकाई को दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। इसे ‘निशान’ के रूप में भी जाना जाता है।

बुमचू महोत्सव का आयोजन सिक्किम के ताशीदिंग मठ में किया जाता है। यह एक वार्षिक जल फूलदान अनुष्ठान है। बुमचू का अर्थ तिब्बती में “पवित्र जल का बर्तन” है। ताशीदिंग मठ रंगीत नदी के ऊपर एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित सबसे पवित्र बौद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है।

नई दिल्ली में वैश्विक मिलेट्स सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के हैदराबाद स्थित इंडियन मिलेटस रिसर्च इंस्टिट्यूट को वैश्विक उत्कृष्टता केन्द्र भी घोषित किया गया। संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को इंटरनेशनल मिलेट ईयर घोषित किया है।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ‘Women and Men in India 2022 Report’ जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार, 2036 तक भारत में लिंगानुपात के 952 हो जाएगी।

भारतीय उद्योगपति रतन टाटा को ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया के जनरल डिवीजन में एक मानद अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर जनरल ने उनकी नियुक्ति की। उन्हें यह सम्मान ऑस्ट्रेलिया-भारत द्विपक्षीय संबंधों, विशेष रूप से व्यापार, निवेश और परोपकार के लिए दिया गया है।

21 मार्च को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस या विश्व वानिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है। जंगलों और पेड़ों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दिवस का आयोजन किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2011 को अंतर्राष्ट्रीय वन वर्ष घोषित किया।

नस्लीय भेदभाव के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for the Elimination of Racial Discrimination) 21 मार्च को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इसी दिन, 1960 में, दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस ने गोलियां चलाईं थी। इसका उद्देश्य दुनिया भर में सभी प्रकार के नस्लीय भेदभाव को खत्म करना है।

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाया। इस वर्ष की थीम “I love Sparrows” है। इसे गौरैया के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए नामित किया गया है, क्योंकि दुनिया भर में गौरैया की संख्या घट रही है। इस दिन का पहला स्मरणोत्सव 2010 में हुआ था।

UBS ग्रुप एजी स्विट्जरलैंड में स्थापित और आधारित एक बहुराष्ट्रीय निवेश बैंक और वित्तीय सेवा कंपनी है। स्विट्ज़रलैंड के सबसे बड़े बैंक UBS ने हाल ही में अपने प्रतिद्वंद्वी क्रेडिट सुइस (Credit Suisse) को खरीदने पर सहमति व्यक्त की है। रिपोर्ट के अनुसार, UBS ने अपने प्रारंभिक प्रस्ताव को आगे बढ़ाया है और स्विस सरकार द्वारा मध्यस्थता में एक सौदे में क्रेडिट सुइस को $2 बिलियन से अधिक में खरीदने के लिए सहमत हो गया है।

ICMR ने AI-आधारित तकनीकों के प्रभावी और सुरक्षित विकास, परिनियोजन और अपनाने के मार्गदर्शन के लिए ‘Ethical Guidelines for AI in Healthcare and Biomedical Research’ जारी किए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में व्यापक अनुप्रयोग हैं, जैसे निदान, निवारक उपचार, नैदानिक निर्णय लेना इत्यादि।

बुरुंडी में 30 साल में पहली बार पोलियो के मामले दर्ज किए गए। क्षेत्र में अपशिष्ट जल की पर्यावरण निगरानी से पोलियोवायरस टाइप 2 की पुष्टि हुई थी। पोलियो दूषित पानी और भोजन के माध्यम से या किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। हालांकि बहुत से लोग गंभीर रूप से बीमार नहीं होते हैं, कुछ को आगे चलकर एक्यूट फ्लेसीड पैरालिसिस (acute flaccid paralysis) हो सकता है।

उत्तराखंड के देवस्थल में एशिया का सबसे बड़ा 4-मीटर इंटरनेशनल लिक्विड मिरर टेलीस्कोप स्थापित किया गया है। यह टेलीस्कोप क्षुद्रग्रहों से लेकर सुपरनोवा और अंतरिक्ष मलबे तक का पता लगाने में सक्षम है। इसे आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जरवेशनल साइंसेस में लगाया गया है।

उत्तराखंड के देवस्थल में एशिया का सबसे बड़ा 4-मीटर इंटरनेशनल लिक्विड मिरर टेलीस्कोप स्थापित किया गया है। यह टेलीस्कोप क्षुद्रग्रहों से लेकर सुपरनोवा और अंतरिक्ष मलबे तक का पता लगाने में सक्षम है। इसे आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जरवेशनल साइंसेस में लगाया गया है।

कतर के दोहा में आयोजित एशियाई बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप का खिताब पंकज आडवाणी ने अपने नाम कर लिया है। पंकज ने यह खिताब लगातार दूसरी और कुल नवीं बार अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता के फाइनल में उन्होंने राष्ट्रीय चैंपियन बृजेश दमानी को हराया।

भारतीय हॉकी टीम की खिलाड़ी रानी रामपाल के नाम पर रायबरेली हॉकी स्टेडियम का नामकरण किया गया है। यह उपलब्धि हासिल करने वालीं भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं। इस स्टेडियम का नाम रानीज गर्ल्स हॉकी टर्फ’ रखा गया है।

कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में नव वर्ष का त्योहार उगादी महोत्सव के तौर पर मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी। इस दिन घरों में रंगीन चावल और पंखुडियों से रंगोली बनाने की परम्परा है।

मुंबई इंडियंस ने वूमन प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताब जीत लिया है। मुंबई इंडियंस की टीम ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराया। इस प्रतियोगिता में हेले मैथ्यूज ने पर्पल कैप और मेग लैनिंग ने ऑरेंज कैप अपने नाम किया है।

कॉल बिफोर यू डिग या CBuD एक मोबाइल एप्लिकेशन है जिसे दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय ने लांच किया है। इसका उद्देश्य ऑप्टिकल फाइबर केबल जैसी संपत्तियों को खुदाई से होने वाले नुकसान को रोकना है। यह ऐप उत्खननकर्ताओं और संपत्ति के मालिकों को जोड़ेगा।

भारत की लवलीना बोरगोहेन ने विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में 75 किग्रा टाइटल अपने नाम कर लिया है। लवलीना ने ऑस्ट्रेलिया की कैटलिन पार्कर को पराजित किया। लवलीना ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत को कुल चार स्वर्ण पदक मिले हैं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 36 उपग्रहों के साथ भारत के सबसे बड़े लॉन्च व्हीकल मार्क-III (LVM3) सफलतापूर्वक लांच किया। ये 36 उपग्रह यूके स्थित नेटवर्क एक्सेस एसोसिएटेड लिमिटेड के हैं, इन्हें लो अर्थ ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा।

तंजानिया में घातक मारबर्ग वायरस के मामले सामने आए हैं। इस वायरस की वजह से रक्तस्रावी बुखार होता है। मारबर्ग एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है, जिसकी मृत्यु दर 88% तक होती है। इसके इलाज की कोई दवा या टीका अभी तक खोजा नहीं गया है।

एम टी वासुदेवन नायर को केरल में सर्वोच्च नागरिक सम्मान, “केरल ज्योति” से सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार की तीन श्रेणियां हैं: केरल ज्योति, केरल प्रभा और केरल श्री, जिसमें केरल ज्योति सर्वोच्च सम्मान है। एम टी वासुदेवन नायर मलयालम भाषा के विख्यात साहित्यकार हैं।

होपी एक मूल अमेरिकी जातीय समूह है जो अमेरिका के एरिजोना में निवास करता है। हाल ही में इस जनजातीय समूह के ब्लैक मीसा ट्रस्ट को इंटरनेशनल कमेटी ऑन मॉन्यूमेंटस एंड साइटस इंटरनेशनल साइंस कमेटी द्वारा मान्यता प्रदान की गई है।

विश्व क्षय रोग दिवस 24 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य तपेदिक की वैश्विक महामारी और बीमारी को खत्म करने के प्रयासों के बारे में जागरूकता लाना है। टीबी की वजह से भारत में 2019 में 2.4 मिलियन मामले सामने आए हैं।

भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को एशियाई हॉकी महासंघ ने दो साल के लिए भारत से एथलीट एंबेसडर नियुक्त किया है। सलीमा टेटे भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर हैं और 2022 में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एएचएफ इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर (महिला) पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं।

ब्राजील की पूर्व राष्ट्रपति डिल्मा रूसेफ को न्यू डेवलपमेंट बैंक का नया अध्यक्ष चुना गया है। इस बैंक को ब्रिक्स बैंक भी कहा जाता है। उन्होंने मार्कस ट्रॉयजो की जगह ली। रोसेफ एक अर्थशास्त्री हैं जिन्होंने जनवरी 2011 से अगस्त 2016 तक लगातार दो बार ब्राजील के राष्ट्रपति रहने का मौका मिला है।

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख अजय सिंह को अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ का उपाध्यक्ष चुना गया है। वह आईबीए के तीसरे उपाध्यक्ष बन गए हैं और 2026 तक यूक्रेन के वलोडिमिर प्रोडीवस और सर्बिया के अब्दुलमुतालिम अबकारोव के साथ इस पद पर बने रहेंगे।

अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक का अधिग्रहण फर्स्ट-सिटिज़न्स बैंक करेगा। सिलिकॉन वैली बैंक को अपने उत्तरदायित्व को पूरा करने के लिए अपनी डेट सिक्योरिटीज को नुकसान में बेचना पड़ा। इस वजह से यह बैंक बंद हो गया था।

अंजी खड्ड पुल भारत का पहला केबल-आधारित रेलवे पुल है। इसे मई 2023 से शुरू किया जाएगा। इस पुल के माध्यम से पहली बार केन्द्र शासित प्रदेश कश्मीर को शेष भारत से जोड़ा जाएगा। उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल परियोजना पर चिनाब पुल के बाद अंजी खड्ड पुल दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पुल है।

हाल ही में राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल द्वारा भारत की पहली क्लोन देसी गिर मादा बछिया को तैयार किया गया है। इस क्लोन्ड बछिया को गंगा नाम दिया गया है। गुजरात के गिर से ताल्लुक रखने वाली गिर गाय अपने ज्यादा दूध देने की क्षमता के लिए जानी जाती है।

भारतीय रेलवे ने दुनिया की पहली 7.2 मीटर हाई-राइज़ ट्रेन का दिल्ली-जयपुर रूट पर ट्रायल शुरू किया है। वंदे भारत श्रेणी की इस ट्रेन की अधिकतम गति 160 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। इस सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन की छतों पर लगे हाई राइज पैंटोग्राफ से इसे पावर मिलेगा।

गूगल ने यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका में अपने एआई चैटबॉट को टेस्टिंग के लिए लांच कर दिया। इसे बार्ड नाम दिया गया है। बार्ड भी चैटजीपीटी की तरह की एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ऐप है।

1
Created on By admin

Current Affairs 2023

करेंट अफेयर्स मार्च 2023

1 / 10

एशिया का सबसे बड़ा टेलीस्कोप स्थापित किया गया है?

2 / 10

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है?

3 / 10

बुमचू महोत्सव मनाया जाता है?

4 / 10

टोरिनो स्केल किस क्षेत्र से जुड़ा है?

5 / 10

‘Landslide Atlas of India’ जारी किया?

6 / 10

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने वाली पहली महिला ड्राइवर हैं?

7 / 10

माउंट मेरापी स्थित है?

8 / 10

सिंथन टॉप स्थित है?

9 / 10

ALMA टेलीस्कोप स्थित है?

10 / 10

नाइजीरिया के नए राष्ट्रपति हैं?

Your score is

The average score is 40%

0%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top