Rajasthan Current Affairs 2023 in hindi- May 2023

Know the Answer Click on Plus + Sign. उत्तर जानने के लिए प्लस के निशान पर क्लिक करें.

Current Affairs May 2023

लेफ्टिनेंटसाक्षी दुबे, लेफ्टिनेंट अदिति यादव, लेफ्टिनेंट पवित्र मुदगिल और लेफ्टिनेंट आकांक्षा और लेफ्टिनेंट महक सैनी सहित 5 महिला सैन्य अधिकारियों को आर्टिलरी रेजीमेंट में शामिल किया गया है। भारतीय सशस्त्र बलों में लैंगिक समानता के लिए यह कदम उठाया गया है।

सिद्धार्थ मोहंती को भारतीय जीवन बीमा निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके नाम की सिफारिश वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो द्वारा की गई थी। एलआईसी भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी है।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। यह खिताब हासिल करने वाली यह पहली पुरूष जोड़ी है। इस चैंपियनशीप में पहला मेडल 1965 में पुरुष एकल वर्ग में दिनेश खन्ना ने जीता था।

सर्जियो पेरेज़ ने अज़रबैजान ग्रैंड प्रिक्स 2023 का खिताब जीत लिया है। पेरेज़ ने रेड बुल टीम के साथी मैक्स वेरस्टैपेन को हराकर यह रेस जीती। अज़रबैजान की राजधानी शहर में बाकू सिटी सर्किट में इसका आयोजन होता है।

रूसी लेखिका मारिया स्टेपानोवा ने वर्ष 2023 का लीपज़िग बुक पुरस्कार जीता है। स्टेपानोवा को यह पुरस्कार अपने कविता संग्रह ‘गर्ल्स विदाउट क्लॉथ्स’ के लिए प्रदान किया गया है। यह संग्रह महिला हिंसा को रेखांकित करता है।

मैराज अहमद खान और गनेमत सेखों ने मिस्र के काहिरा में आयोजित आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता है। मैराज अहमद खान ने 5वां सीनियर आईएसएसएफ विश्व कप मेडल जीता है।

भारतीय विद्या भवन केंद्र के कार्यकारी निदेशक डॉ एम.एन नंदकुमार को भारतीय शास्त्रीय कलाओं में उनके योगदान के लिए लंदन में किंग चार्ल्स III ने मानद एमबीई से सम्मानित किया। डॉ नंदकुमार मूल रूप से कर्नाटक के मत्तूर गांव के रहने वाले हैं ।

श्रम दिवस या मजदूर दिवस हर साल दुनिया भर में 1 मई को मनाया जाता है। श्रम दिवस 1889 में पेरिस में आयोजित समाजवादी दलों के पहले अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस में “अंतर्राष्ट्रीय एकता और एकजुटता का श्रमिक दिवस” के तौर पर घोषित किया गया था।

सैंटियागो पेना ने पैराग्वे का राष्ट्रपति चुनाव जीता है। वे पैराग्वे की सत्तारूढ़ कोलोराडो पार्टी के एक अर्थशास्त्री हैं। पैराग्वे दक्षिण अमेरिका का एक देश है जो अर्जेंटीना, ब्राजील और बोलीविया से सीमा साझा करता है।

चीन के डिंग लिरेन अपने देश के पहले विश्व शतरंज चैंपियन बन गए हैं। 17वें विश्व शतरंज चैंपियनशिप में उन्होंने रूस के इयान नेपोमनियात्ची को हराया।

तीन ईरानी महिला पत्रकारों नीलोफर हमीदी, एलाहेह मोहम्मदी और नरगिस मोहम्मदी को इस साल का संयुक्त राष्ट्र प्रेस स्वतंत्रता पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। ये तीनों महिला पत्रकार फिलहाल कारावास में है। “सच्चाई और जवाबदेही के प्रति उनकी प्रतिबद्धता” के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

प्रतिवर्ष 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष इस दिवस की थीम “शेपिंग ए फ्यूचर ऑफ राइट्स: फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन ऑफ अ ड्राइवर फॉर अदर ऑल ह्यूमन राइट्स” रखी गई है।

भारत ने यूके के साथ मिलकर नेट जीरो’ इनोवेशन वर्चुअल सेंटर के स्थापना की पहल की है। इस सेंटर के माध्यम से डीकार्बोनाइजेशन, हरित हाइड्रोजन का उपयोग ट्रांसपोर्ट सिस्टम में करने के लिए प्रयोग होंगे ताकि कार्बन उत्सर्जन में कमी लाई जा सके।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड महामारी जैसी परिस्थितियों का भविष्य में बेहतर तरीके से सामना करने के लिए एक इनिशियेटिव की शुरूआत की है, जिसे प्रीपेयर्डनेस एंड रेजिलियेन्स फॉर इमर्जिंग थ्रेटस इंशीएटिव नामित किया गया है।

अजय बंगा को विश्व बैंक का नया अध्यक्ष चुना गया है। अजय बंगा का नामांकन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किया था।बंगा ने मास्टरकार्ड के सीईओ के रूप में कार्य किया था। विश्व बैंक की स्थापना 1944 में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ ब्रेटन वुड्स सम्मेलन में हुई थी।

हर साल 4 मई को कोयला खनिक दिवस मनाया जाता है। पहली कोयला खदान 1575 में स्कॉटलैंड में खोली गई थी। 4 मई 1907 को रानीगंज, पश्चिम बंगाल में भारत में पहली भूमिगत कोयला खदान का उद्घाटन किया गया था।

असम के जोगीघोपा में भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क की स्थापना की जा रही है। इसे भारतमाला परियोजना के तहत विकसित किया जा रहा है।

टोरी बॉवी जिनका हाल ही में निधन हो गया, तीन बार ओलिंपिक पदक और दो विश्व खिताब जीतने वाली अमेरिका की तेज धाविका का 32 वर्ष की उम्र ​में निधन हुआ।

भारतीय भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा ने कोरिया के जिंजू में आयोजित एशियाई भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में स्नैच स्पर्धा में रजत पदक जीता। 67 किग्रा भार वर्ग में 141 किग्रा भार उठाकर स्नैच स्पर्धा यह उपलब्धि हासिल की।

वाल्टर कनिंघम जो अपोलो मिशन के अंतिम जीवित अंतरिक्ष यात्री थे का निधन हो गया। वॉल्टर कनिंघम नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के अपोलो मिशन के पहले सफल मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान के चालक दल के सदस्य थे।

‘लव इन 90s’ अरुणाचल प्रदेश की टैगिन भाषा में बनी पहली फिल्म है। टैगिन समुदाय अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले में पाया जाता है। इन्हें घासी मिरी जनजाति भी कहा जाता है।

नौ साल के प्रतिबंध के बाद, मेघालय में कोयला खनन इस साल जुलाई तक कानूनी रूप से फिर से शुरू होने वाला है। 2014 से इस पर प्रतिबंध लगा हुआ था। प्रतिबंध हटने से राज्य में वैज्ञानिक खनन को बढ़ावा मिलेगा।

अवैध रूप से सीमा पार करने से रोकने के लिए अमेरिका और मेक्सिको हाल ही में नई आप्रवासन नीतियों पर सहमत हुए हैं। दोनों देशों ने पांच सूत्री योजना बनाई है, जो अवैध अप्रवासन को रोकेगी और हैती, क्यूबा व अन्य देशों से अप्रवासियों को स्वीकारने के लिए दूसरे रास्ते खोलेगी।

विंडहोक घोषणा, “स्वतंत्र, बहुलवादी और स्वतंत्र प्रेस’ से संबंधित 19 सिद्धांत प्रदान करती है। इस घोषणा को 1991 में अपनाया गया था। घोषणा को अपनाने की तारीख, 3 मई को बाद में प्रत्येक वर्ष विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

मध्य एशियाई फ्लाइवे एक महत्वपूर्ण प्रवास मार्ग है जो यूरेशिया के एक विशाल महाद्वीपीय क्षेत्र को कवर करता है, जिसमें उत्तर, मध्य और दक्षिण एशिया के 30 देश शामिल हैं। इस फ्लाइवे में वाटरबर्ड्स के कई महत्वपूर्ण प्रवास पथ शामिल हैं।

सीमा सड़क संगठन ने 07 मई, 2023 को देश भर की सभी टुकड़ियों में अपना 64वां स्थापना दिवस मनाया। बीआरओ की परिकल्पना और स्थापना वर्ष 1960 में पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा देश के उत्तर और उत्तर-पूर्वी सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क निर्माण में तेजी से विकास के समन्वय के लिए की गई थी।

चंडीगढ़ में देश के पहले भारतीय वायु सेना विरासत केंद्र का उद्घाटन किया गया है। 17,000 वर्ग फुट में फैले इस केंद्र में पांच पुराने विमान हैं, जिनमें पहला आईएएफ निर्मित पेटेंट विमान, वायु सेना का कानपुर-1 विंटेज प्रोटोटाइप एयरक्राफ्ट शामिल है।

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय एवं रेल मंत्रालय ने जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी के सहयोग से मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल के साथ स्टेशन क्षेत्र विकास (प्रोजेक्ट-स्मार्ट) के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस परियोजना का उद्देश्य मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेलवे स्टेशनों के आसपास के क्षेत्रों को विकसित करना है।

केंद्र सरकार ने आदेश दिया है कि देश के सार्वजनिक प्रसारक ऑल इंडिया रेडियो के सभी प्रसारणों और कार्यक्रमों को विशेष रूप से आकाशवाणी कहा जाए। यह कदम संसद द्वारा पारित प्रसार भारती अधिनियम, 1990 के अनुरूप है। इसका उद्देश्य प्रसारक के नाम और शीर्षक को वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप लाना है।

मेइती मणिपुर का सबसे बड़ा जातीय समूह है। मणिपुर के विभिन्न क्षेत्रों में हालिया झड़पें मेइती समुदाय और राज्य की पहाड़ी जनजातियों के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव के कारण हुई है। कुकी आदिवासी समूह द्वारा आयोजित एक विरोध मार्च के बाद बुधवार को मणिपुर राज्य में अशांति भड़क उठी और मेइती गैर-आदिवासी समूह के साथ झड़पें हुईं।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्पीति घाटी में 18 से 60 वर्ष की सभी महिलाओं को इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि के रूप में हर महीने 1500 रुपये देने का फैसला किया है। इन पात्र महिलाओं में छोमो/नन शामिल हैं। कैबिनेट ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए स्टैंप ड्यूटी के संग्रह के लिए राज्य में ई-स्टांपिंग शुरू करने को भी मंजूरी दी।

पीटरबर्ग क्लाइमेट डायलॉग (Petersberg Climate Dialogue) एक वार्षिक मंच है जो इस साल मई के महीने में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन से पहले आयोजित किया गया। यह एक उच्च स्तरीय राजनीतिक और अंतर्राष्ट्रीय मंच है। इस वर्ष, PCD श्रृंखला को बर्लिन में जर्मनी और संयुक्त अरब अमीरात द्वारा आयोजित किया गया था।

नागालैंड की राज्य सरकार ने योजना और परिवर्तन विभाग के तहत अल्पसंख्यक मामलों के निदेशालय की स्थापना की है। यह केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के तहत विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होगा।

भारत-इंडोनेशिया द्विपक्षीय अभ्यास समुद्र शक्ति -23 के चौथे संस्करण का आयोजन बाटम, इंडोनेशिया में हो रहा है। भारतीय नौसेना की ओर से इसमें आईएनएस कवारत्ती भाग ले रहा है। इंडोनेशिया की ओर से केआरआई सुल्तान इस्कंदर भाग लेगा।

एनसीबी युनिवर्सल की पूर्व विज्ञापन प्रमुख लिंडा याकारिनो को ट्विटर की नई सीईओ नियुक्त किया गया है। इस सोशल मीडिया कंपनी के पूर्व सीईओ जेफ शेल के जाने के बाद से यह पद खाली था। एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ​अक्टूबर 2022 में ट्विटर को खरीद लिया था।

ग्लोबल आयुर्वेद फेस्टिवल 1 दिसम्बर से 5 दिसम्बर 2023 तक तिरूवनंतपुरम, केरल में आयोजित किया जाएगा। जीएएफ 2023 का विषय “स्वास्थ्य सेवा में उभरती चुनौतियां और एक पुनरुत्थान आयुर्वेद” रखा गया है।

15 मई को अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया जाता है। इस दिवस की घोषणा 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी। अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस 2023 की थीम ‘जनसांख्यिकीय रुझान और परिवार’ रखी गई है।

रवनीत कौर को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सीसीआई देश का मुख्य राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा नियामक है। इसे प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 के तहत स्थापित किया गया था। ये भारत में कंपनियों के विलय और अधिग्रहण को भी मंजूरी देता है।

भारत और बांग्लादेश ने दोनों देशों के स्टार्ट-अप इकोसिस्टम के बीच सहयोग और आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रूप से ’50 स्टार्ट-अप एक्सचेंज प्रोग्राम’ लॉन्च किया है।

वुप्पला प्रणीत भारत के 82वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। 15 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी प्रणीत तेलंगाना केइ रहने वाले है। वुप्पला प्रणीत ने बाकू ओपन 2023 के अंतिम दौर के दौरान अमेरिका के जीएम हंस नीमन को हराकर ग्रैंडमास्टर खिताब हासिल किया।

पासंग दावा शेरपा, ने 26वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले दूसरे व्यक्ति बन गए हैं। कामी रीटा 26 बार माउंट एवरेस्ट पर फतह करने वाले प्रथम व्यक्ति हैं।

भारतीय सेना की गजराज कोर असम में मानस नदी पर हगरामा पुल पर एक संयुक्त बाढ़ राहत अभ्यास ‘जल राहत’ का आयोजन किया। अभ्यास में भारतीय सेना के अलावा- एसएसबी, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और असम पुलिस ने हिस्सा लिया।

यूरोपियन अंतरिक्ष एजेंसी ने एओलस सैटेलाइट विकसित किया है जो सबसे प्रभावी मौसम उपग्रहों में से एक था। अपने लक्षित समय को पूरा करके 1360 किलो का यह उपग्रह पृथ्वी से टकराने जा रहा है।

WatsonX एक एआई और डेटा प्लेटफ़ॉर्म है जिसे आईबीमएम ने लांच किया है। हाल ही में एआई को लेकर चैटजीपीटी और गूगल द्वारा लांच किया गया बार्ड काफी चर्चा में रहे हैं।

चीन-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन के उद्घाटन संस्करण की मेजबानी चीन द्वारा की जाएगी। इस शिखर सम्मेलन में कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान ​हिस्सा लेंगे।

छठे हिंद महासागर सम्मेलन का आयोजन ढाका, बांग्लादेश में किया जा रहा है। यह सम्मेलन हिंद महासागर की सुरक्षा और विकास को लेकर क्षेत्र में स्थित देशों के बीच होता है। पहले हिंद महासागर सम्मेलन का आयेाजन 2016 में सिंगापुर में हुआ था।

हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकी पॉक्स बीमारी के लिए 10 महीने पहले घोषित वैश्विक स्वास्थ्य आपतकाल को समाप्त करने की घोषणा की है। यह एक वायरल बीमारी है जो बीमार के तरल के सम्पर्क में आने से फैलता है।

प्रतिवर्ष 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनया जाता है। वर्ष 2023 के लिए इस दिवस की थीम ‘अपने रक्तचाप को सटीक रूप से मापें, इसे नियंत्रित करें, लंबे समय तक जीवित रहें’ रखी गई है।

भारत में पैनेसिया बायोटेक द्वारा विकसित डेंगू वैक्सीन का चरण-3 परीक्षण शुरू कर दिया गया है। DENV-1, DENV-2, DENV-3 और DENV-4 वायरस के संक्रमण से डेंगू बुखार होता है, इसे हड्डीतोड़ बुखार भी कहते हैं।

विश्व पर्यटन संगठन ने हाल ही में वर्ल्ड टूरिज्म बैरोमीटर रिपोर्ट जारी की है। यह संगठन संयुक्त राज्य संघ की एजेंसी है। इस रिपोर्ट में पर्यटन पर कोविड महामारी के प्रभाव का आंकलन किया गया है।

ब्राजील में हाल ही में एवियन इन्फ्लुएंजा का मामला सामने आया है। यह मामला अत्यधिक रोगजनक है। ब्राजील दुनिया का शीर्ष चिकन निर्यातक है और सरकार ने दो पक्षियों में इन्फ्लूएंजा वायरस के H5N1 उपप्रकार का पता लगाने की पुष्टि की।

अमेरिका की एमी पोप को इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन का निदेशक चुना गया है। वे इस संगठन की पहली महिला निदेशक होंगी। इस संगठन की स्थापना 70 साल पहले की गई थी।

चिली में स्थित ग्रेट ग्रैंडफादर ट्री उचित प्रक्रिया पूरी होने के बाद दुनिया का सबसे पुराना जीवित पेड़ बन जाने वाला है। यह पेड़ करीब 5484 साल पुराना है। अभी तक यह खिताब कैलिफोर्निया में स्थित 4,853 साल पुराने ब्रिसलकोन चीड़ के पेड़ के नाम है।

जीवाश्म हड्डियों और चट्टानों की आयु निर्धारित करने हेतु कार्बन-14 के विकल्प के रूप में रेडियोमेट्रिक डेटिंग के लिये कैल्शियम-41 का उपयोग करने की सलाह दी जा रही है। कैल्शियम-41 99,400 वर्षों की अर्द्ध आयु के साथ कैल्शियम का एक दुर्लभ लंबे समय तक रहने वाला रेडियोआइसोटोप है।

आतंकवादियों, गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों के आपस में जुड़े नेटवर्क को समाप्त करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा ऑपरेशन ध्वस्त चलाया जा रहा है। एनआईए भारत सरकार द्वारा वर्ष 2009 में स्थापित एक संघीय एजेंसी है।

संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में वर्ल्ड इकोनॉमिक सिचुएशन एंड प्रॉस्पेक्ट्स रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में वैश्विक आर्थिक विकास दर 2.3% और 2024 में 2.5% की वृद्धि की भी उम्मीद है।

सैफ चैंपियनशिप 2023 का आयोजन भारत में 21 जून से 3 जुलाई, 2023 तक बंगलूरू में की जाएगी। सैफ चैंपियनशिप दक्षिण एशियाई देशों का द्विवार्षिक अंतर्राष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट है, जिसका आयोजन दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ द्वारा किया जाता है।

पापुआ न्यू गिनी में तीसरे भारत-प्रशांत द्वीप सहयोग शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में भारत के अलावा 14 देशों कुक आइलैंड्स, फिजी, किरिबाती, मार्शल आइलैंड्स, माइक्रोनेशिया, नाउरू, नीयू, पलाऊ, पापुआ न्यू गिनी, समोआ, सोलोमन आइलैंड्स, टोंगा, तुवालु और वानुअतु ने भाग लिया।

सऊदी अरब के पोर्ट अल-जुबैल में भारत और सऊदी नौसेनाओं के साथ हुए युद्धाभ्यास को अल-मोहद अल-हिंदी 2023 नाम दिया गया है। भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस तरकश और आईएनएस सुभद्रा ने ​इसमें हिस्सा लिया।

जिनेवा, स्विट्जरलैंड में 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा का आयोजन किया जाएगा। विश्व स्वास्थ्य सभा WHO की निर्णय लेने वाली संस्था है। यह हर साल जिनेवा में ही आयोजित ​की जाती है।

भारतीय जेवेलीन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक में पहली बार नंबर एक रैंकिंग हासिल की। नीरज चोपड़ा 1455 अंकों के साथ पहले स्थान पर है और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स दूसरे स्थान पर हैं।

पहले अर्बन क्लाइमेट फिल्म फेस्टिवल का आयोजन न्यू टाउन, कोलकाता में 3 से 5 जून तक होगा। इस फेस्टिवल का उद्घाटन शहरी बस्तियों पर जलवायु परिवर्तन के पर्यावरणीय, सामाजिक और आर्थिक प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए किया जा रहा है।

हाल ही में जर्मनी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग सम्मेलन में जारी की गई सुपरकम्प्यूटिंग सूची में भारत के सुपर कम्प्यूटर ऐरावत को 75वां स्थान दिया गया है। सी—डाक ने इस सुपर कम्प्यूटर का विकास किया है।

बुल्गारियाई लेखक जॉर्जी गोस्पोडिनोव ने अपने उपन्यास “टाइम शेल्टर” के लिए अंतर्राष्ट्रीय बुकर 2023 दिया जाएगा। यह पुरस्कार यूनाइटेड किंगडम का एक अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक पुरस्कार है।

25 मई को विश्व थायराइड जागरूकता दिवस मनाया जाता है। थायराइड से संबंधित समस्याओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए 2008 में इस दिवस की शुरूआत थायराइड फेडरेशन इंटरनेशनल द्वारा की गई।

मिग-29K की आईएनएस विक्रांत पर पहली बार सफलतापूर्वक रात में लैंडिंग हुई। मिग-29K आईएनएस विक्रांत के लड़ाकू बेड़े का हिस्सा है। आईएनएस विक्रांत देश का पहला स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित विमानवाहक पोत है।

G7 का 49वां शिखर सम्मेलन हिरोशिमा, जापान में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में एक विशेष “परमाणु निरस्त्रीकरण पर हिरोशिमा विजन स्टेटमेंट” जारी किया गया। G7 में कनाडा , फ्रांस , जर्मनी , इटली , जापान , यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं।

वर्ल्ड मिटियोरोलॉजिकल आर्गेनाइजेशन द्वारा ग्लोबल एनुअल टू डीसेडल क्लाइमेट अपडेट जारी किया गया है। इस रिपोर्ट में अगले पांच सालों में पृथ्वी का तापमान रिकॉर्ड उच्च स्तर तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। यह संस्था संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी है।

लॉन्ग-एक्टिंग कैबोटेग्रेविर एड्स की एक दवा है, जिसका अब दक्षिण अफ्रिका में जेनेरिक संस्करण उत्पादित किया जाएगा। इस दवा का अफ्रीका में पहली बार निर्माण होगा।

मिग-29K की आईएनएस विक्रांत पर पहली बार सफलतापूर्वक रात में लैंडिंग हुई। मिग-29K आईएनएस विक्रांत के लड़ाकू बेड़े का हिस्सा है। आईएनएस विक्रांत देश का पहला स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित विमानवाहक पोत है।

G7 का 49वां शिखर सम्मेलन हिरोशिमा, जापान में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में एक विशेष “परमाणु निरस्त्रीकरण पर हिरोशिमा विजन स्टेटमेंट” जारी किया गया। G7 में कनाडा , फ्रांस , जर्मनी , इटली , जापान , यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं।

वर्ल्ड मिटियोरोलॉजिकल आर्गेनाइजेशन द्वारा ग्लोबल एनुअल टू डीसेडल क्लाइमेट अपडेट जारी किया गया है। इस रिपोर्ट में अगले पांच सालों में पृथ्वी का तापमान रिकॉर्ड उच्च स्तर तक पहुंचने का अनुमान लगया गया है। यह संस्था संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी है।

लॉन्ग-एक्टिंग कैबोटेग्रेविर एड्स की एक दवा है, जिसका अब दक्षिण अफ्रिका में जेनेरिक संस्करण उत्पादित किया जाएगा। इस दवा का अफ्रीका में पहली बार निर्माण होगा।

ज्येष्ठ अष्टमी के दिन कश्मीरी पंडित माता रागनेया देवी मंदिर, जिसे खीर भवानी मंदिर कहा जाता है, खीर भवानी मेले का आयोजन करते हैं। यह मंदिर कश्मीर के गान्दरबल ज़िले में तुलमुल गाँव में एक पवित्र पानी के झील के ऊपर स्थित है।

एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) मिशन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और बेंगलुरु में रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट का साझा प्रोजेक्ट है। XPoSat का लक्ष्य आकाशीय स्रोतों द्वारा उत्सर्जित एक्स-रे के ध्रुवीकरण का अध्ययन करना है।

प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को केंद्रीय सतर्कता आयुक्त बनाया गया है। वे सुरेश एन पटेल का स्थान लेंगे। केंद्रीय सतर्कता आयोग एक स्वतंत्र निकाय है जिसकी जवाबदेही केवल संसद के प्रति है। केंद्रीय सतर्कता आयोग अधिनियम, 2003 के तहत अधिनियमित किया गया है।

कोंकणी भाषा के प्रसिद्ध लघु कथाकार, उपन्यासकार, आलोचक और पटकथा लेखक दामोदर मौजो को भारत के सर्वोच्च साहित्य सम्मान के 57वें संस्करण से सम्मानित किया गया है। भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाने वाला सबसे पुराना और सर्वोच्च भारतीय साहित्यिक पुरस्कार है।

श्रीलंका में पॉसन उत्सव 236 ईसा पूर्व में सम्राट अशोक के पुत्र अरहत महिंदा द्वारा श्रीलंका में बौद्ध धर्म की शुरुआत की स्मृति में मनाया जाने वाला त्योहार है। यह मिहिंथालय, थंथिरिमालय और अनुराधापुरा पवित्र शहर में मनाया जाएगा।

न्यायमूर्ति ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह ने 30 मई, 2023 को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। न्यायमूर्ति मसीह की मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति पिछले मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति पंकज मिथल के फरवरी 2023 में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने के बाद हुई।

जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी के उम्मीदवार रेसेप तईप एर्दोगन तुर्की के राष्ट्रपति चुने गए हैं। एर्दोगन ने रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी के विपक्षी नेता केमल किलिकडारोग्लू को हराकर राष्ट्रपति चुनाव जीता। एर्दोगन ने 600 में से 323 सीटें हासिल कीं।

हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2023 की थीम है “हमें भोजन चाहिए, तंबाकू नहीं” रखी गई है। 1987 में WHO द्वारा इस दिवस की शुरूआत की गई है।

2
Created on By admin

Current Affairs 2023

Current Affairs May 2023

1 / 10

ग्रेट ग्रैंडफादर ट्री स्थित है?

2 / 10

अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2023 दिया गया है?

3 / 10

पॉसन उत्सव मनाया जाता है?

4 / 10

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनया जाता है?

5 / 10

ट्विटर की नई सीईओ हैं?

6 / 10

पहला भारतीय वायु सेना विरासत केंद्र कहां शुरू हुआ है?

7 / 10

टैगिन भाषा में बनी पहली फिल्म है?

8 / 10

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है?

9 / 10

मजदूर दिवस मनाया जाता है?

10 / 10

आर्टिलरी रे​जिमेंट में शामिल की गई महिला अधिकारी हैं?

Your score is

The average score is 25%

0%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top