Rajasthan Current Affairs 2023 in hindi- Febuary 2023

Know the Answer Click on Plus + Sign. उत्तर जानने के लिए प्लस के निशान पर क्लिक करें.

Current Affairs Febuary 2023

साइबर सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए क्वाड सीनियर साइबर ग्रुप की बैठक नई दिल्ली में हुई। क्वाड या चतुर्भुज सुरक्षा संवाद चार देशों अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत का एक समूह है।

सेन्ना स्पेक्टाबिलिस पर्णपाती वृक्ष है जो अमेरिका के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों की स्थानीय वनस्पति है। हाल ही में केरल ने इस विदेशी पौधे को खत्म करने के लिये प्रबंधन योजना विकसित की है क्योंकि इसकी वजह से स्थानीय वन्यजीव विविधता खतरे में आ रही है।

हाल ही में यूएस बोइंग 747 को सेवा से हमेशा के लिए हटा दिया गया। इस विमान को क्वीन ऑफ द स्काईज़ के नाम से भी जाना जाता है। इसे 1960 में सेवा में लाया गया था।

एशिया में पड़ रही ठंड के लिए वैज्ञानिको ने पोलर वोर्टेक्स को जिम्मेदार माना है। पोलर वोर्टेक्स आमतौर पर आर्कटिक के चारों और प्रवाहित होती है लेकिन कभी-कभी उत्तरी ध्रुव से दक्षिण की ओर खिसक जाती है।

“विज़िट इंडिया ईयर-2023 के तहत देश में पर्यटन, बड़ी योजनाओं और गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। नमस्ते की मुद्रा को इस अभियान का प्रतीक चिन्ह बनाया गया है। इस अभियान का उद्देश्य G20 की अध्यक्षता कर रहे भारत में यात्रा को प्रोत्साहित करना है।

माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च भारत में अपने प्रोजेक्ट एलोरा की मदद से र्लभ’ भारतीय भाषाओं को संरक्षित करने का काम करेगा। इसके तहत लुप्त हो रही भाषाओं का डिजिटलीकरण किया जाएगा। माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च ने तीन भाषाओं- गोंडी, मुंडारी और इदु मिश्मी पर ध्यान केंद्रित किया है।

विश्व धरोहर समिति ने यूक्रेन के काला सागर बंदरगाह शहर ओडेसा के ऐतिहासिक केंद्र को अपनी विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया है। ओडेसा को काला सागर का मोती, साउथ कैपिटल, द ह्यूमर कैपिटल और सदर्न पलमायरा कहा जाता है।

आंध्र प्रदेश राज्य की नई राजधानी विशाखापत्तनम होगी। अभीतक वह तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के साथ साझा राजधानी चला रहे ​थे।

भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 73वें स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में सिंगापुर के मुख्य न्यायाधीश सुन्दरेश मेनन शिरकत की। 1 अक्टूबर 1937 को फेडरल कोर्ट ऑफ इंडिया के तौर पर भारत में सबसे ऊंचे अपीलीय कोर्ट की नींव पड़ी।

लॉस एंजिल्स में आयोजित 65वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में भारत के म्यूजिक कंपोजर रिकी केज ने रॉक लीजेंड स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ एल्बम “डिवाइन टाइड्स” के लिए सर्वश्रेष्ठ इमर्सिव ऑडियो एल्बम के लिए ग्रैमी अवार्ड जीता है। यह उनका तीसरा ग्रैमी अवार्ड है।

जी20 के तहत यूथ-20 एंगेजमेंट ग्रुप की पहली बैठक असम के गुवाहाटी में शुरू हुई। जी20 देशों के 150 से अधिक युवा प्रतिनिधि बैठक में भाग ले रहे हैं। Y-20 की शुरुआत 2012 में हुई थी।

हरियाणा के फरीदाबाद में 36वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का आयोजन हो रहा है। शंघाई सहयोग संगठन सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में पार्टनर है। वर्ष 2023 के लिए थीम राज्य उत्तर पूर्व है।

विश्वभारती विश्वविद्यालय को अप्रैल-मई 2023 तक यूनेस्को से दुनिया के पहले “लिविंग हेरिटेज यूनिवर्सिटी” का दर्जा मिलने वाला है। विश्वभारती की स्थापना वर्ष 1921 में रबींद्रनाथ टैगोर द्वारा की गयी थी।

लद्दाख स्थित याया त्सो को इस केन्द्र शासित प्रदेश का पहला जैवविविधता विरासत स्थल घोषित किया गया है। याया त्सो लद्दाख में 4,820 मीटर की ऊँचाई पर स्थित एक झील है। इसे पक्षियों का स्वर्ग भी कहा जाता है।

4 से 26 फरवरी, 2023 तक भारत रंग महोत्सव का आयोजन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा किया जाएगा। थिएटर को समर्पित यह फेस्टिवल दिल्ली, जयपुर, राजमुंदरी, रांची, गुवाहाटी, जम्मू, श्रीनगर, भोपाल, नासिक और केवडिया में आयोजित किया जाएगा।

आस्ट्रेलिआई क्रिकेटर एरोन फिंच ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 फार्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की। वे वनडे से पहले ही सन्यास ले चुके हैं। फिंच ने आस्ट्रेलिया को 2021 में आईसीसी विश्व टी 20 खिताब दिलवाया था।

नासा और इसरो ने मिलकर एक उपग्रह विकसित किया है, जिसे निसार नाम दिया गया है। इस पृथ्वी-अवलोकन उपग्रह को प्रक्षेपण के लिए फरवरी 2023 के अंत में भारत भेजा जाएगा।

देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड को 2023 का एटीडी बेस्ट अवार्ड मिला है। यह अवार्ड एसोसिएशन फॉर टैलेंट डेवलपमेंट (एटीडी), यूएसए द्वारा दिया जाता है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने नीतिगत रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। नई रेपो दर बढ़कर 6.50 प्रतिशत हो गई है। रेपो दर वह ब्याज दर है, जिस पर वाणिज्यिक बैंक केंद्रीय बैंक से कर्ज लेते हैं।

खाद्य और कृषि संगठन कॉर्पोरेट सांख्यिकीय डेटाबेस के उत्पादन आंकड़ों के अनुसार 2021-22 में वैश्विक दुग्ध उत्पादन में भारत 24 प्रतिशत योगदान देकर सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बन गया है।

स्मिथसोनियन एस्ट्रोफिजिकल ऑब्ज़र्वेटरी द्वारा बृहस्पति की परिक्रमा कर रहे 12 नए चंद्रमाओं की खोज की है। इसके बाद इस ग्रह के चंद्रमाओं की संख्या बढ़कर 92 हो गई है। इससे पहले शनि के पास सबसे ज्यादा 83 चंद्रमा ​थे।

‘इंडिया एनर्जी वीक’ में भारत के पहले हाइड्रोजन ट्रक का प्रदर्शन किया गया। भारत में हाइड्रोजन से संचालित होने वाला अपनी तरह का पहला ट्रक है। इसे रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने अशोक लेलैंड के साथ साझेदारी में विकसित किया है। इसे H2-ICE नाम दिया गया है।

MQ 9A ड्रोन जिसे प्रीडेटर ड्रोन भी कहते हैं, प्रमुख अमेरिकी आयुधों में है। हाल ही में भारत ने इसे खरीदने की मांग की है। अमेरिका भारत को ऐसे 18 ड्रोन दे सकता है। ये ड्रोन 24 घंटे और 50 हजार फीट तक उड़ सकते हैं।

हाल ही में अंतरिक्ष ​वैज्ञानिको ने पृथ्वी जैसे ग्रह की खोज की है जिसे वुल्फ 1069 बी नाम दिया गया है। पृथ्वी से यह 31 प्रकाश वर्ष दूर है। पृथ्वी के द्रव्यमान से लगभग 1.26 गुना ज़्यादा और आकार में 1.08 गुना बड़ा है। यह हमारी आकाशगंगा मिल्की-वे के उत्तर की ओर स्थित है।

बेंगलुरु में एयरो इंडिया शो के 14वें संस्करण का आयोजन हो रहा है। पांच दिवसीय इस आयोजन का विषय ‘द रनवे टू ए बिलियन ऑपर्च्युनिटीज’ है। यह भारत का सबसे बड़ा एअर शो है।

निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स को साइप्रस का नया राष्ट्रपति चुना गया है। इसस पहले वे विदेश मंत्री थे। साइप्रस पूर्वी भूमध्य सागर में एक द्वीपीय यूरोपीय देश है।

डीएस पेंस्के ऑटोमोबाइल्स के जीन एरिक वर्गेन ने हैदराबाद फॉर्मूला ई प्रिक्स जीत लिया है। यह भारत में आयोजित होने वाली पहली फॉर्मूला ई रेस है।यह रेस हुसैन सागर झील के तट पर आयोजित की गई।

13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। विश्व रेडियो दिवस के इस साल की थीम ‘रेडियो एंड पीस’ रखी गई है। 13 फरवरी को 1946 में संयुक्त राष्ट्र रेडियो की स्थापना हुई थी।

सऊदी अरब की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री रेयना बरनावी अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के 10 दिवसीय मिशन में शामिल होंगी। वे स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष की यात्रा करेंगी।

मोहम्मद शहाबुद्दीन बांग्लादेश के अगले राष्ट्रपति चुने गए हैं। वह बांग्लादेश के 22वें राष्ट्रपति होंगे। वे अवामी लीग सलाहकार परिषद के सदस्य हैं।

ललिता लाजमी जिनका हाल ही में निधन हुआ, भारत की प्रख्यात चित्रकार थी। पेरिस, लंदन और नीदरलैंड में अंतर्राष्ट्रीय कला दीर्घाओं में उनकी कला का प्रदर्शन किया जा चुका है।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने 2019 में इंग्लैण्ड को वनडे विश्व कप जीतवाया था।

भारत-अमेरिका अभ्यास को तरकश नाम दिया गया है। हाल ही में इसका छठा संस्करण चेन्नई में आयोजित हुआ। इसमें भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड और यूएस स्पेशल आपरेशंस फोर्स ने हिस्सा लिया।

ओडिशा तट परीक्षण रेंज से सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-II का सफल परीक्षण किया गया। सतह-से-सतह पर मार करने वाली इस शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल की रेंज लगभग 250-350 किमी. है और यह एक टन पेलोड ले जाने में सक्षम है।

अक्षदीप सिंह और प्रियंका गोस्वामी ने नेशनल रेस वॉकिंग चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। यह आयोजन झारखंड के मोराबादी में आयोजित हुआ। इस सफलता से इन दोनो खिलाड़ियों ने पेरिस ओलंपिक के क्वालीफाई कर लिया।

17 अगस्त, 2022 को गुजरात के बनासकांठा में दो गाँवों में गिरे हुए उल्कापिंड की पहचान ऑब्राइट के रूप में की गई है। ऑब्राइट एक मोटे दाने वाली आग्नेय चट्टान है जो ऑक्सीजन की कमी से बनते हैं। इसमें एलियन तत्व पाए जाते हैं।

हाल ही में हिंदी फिल्म अभिनेता जावेद खान अमरोही का निधन हो गया। उन्हें नुक्कड़ से पहचान मिली। जावेद ने 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

हाल ही में सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने शिंकुन ला सुरंग के निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह टनल लद्दाख के निमू-पदम-दारचा रोड लिंक पर बनाया जाएगा, जिसकी लंबाई 4.1 किलोमीटर होगी।

गिनी में मारबर्ग वायरस की पुष्टि की गई है। मारबर्ग वायरस रोग अत्यधिक संक्रामक है और इसके कारण रक्तस्रावी बुखार होता है।इ स वायरस से संक्रमित होने वाले प्रत्येक 100 लोगों में से 88 के मरने की संभावना है। यह वायरस फ्रूट चमगादड़ से लोगों में फैलता है।

हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका के नेब्रास्का में मैमटस क्लाउड देखे गए हैं। ये बादल एक विशिष्ट तापमान पर पानी की बूँदों के रूप में संघनित होने पर बनते हैं। ये बादल बुलबुले की तरह दिखाई देते हैं।

आईसीसी महिला विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में भारतीय लेग स्पिनर दिप्ति शर्मा ने अपने 100 विकेट पूरे किए हैं। ये ​कीर्तिमान स्थापित करने वाली वे पहली महिला भारतीय क्रिकेटर हैं। लेग स्पिनर पूनम यादव ने भारत की ओर से 98 विकेट लिए है।

भारत और उज़्बेकिस्तान के सैन्य अभ्यास को दस्तलिक नाम दिया गया है। इस साल इस सैन्याभ्यास का चौथा संस्करण पिथौरागढ़, उत्तराखंड में आयोजित होगा। भारत का प्रतिनिधित्व 14वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स करेगा।

इंटरनेशनल यूनियन ऑफ रेलवे और रेलवे सुरक्षा बल द्वारा जयपुर में 21 से 23 फरवरी तक 18वीं विश्व सुरक्षा कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है। “रेलवे सुरक्षा रणनीति: प्रतिक्रियाएं और भविष्य के लिए दृष्टि” इस आयोजन का विषय रखा गया है।

भारतीय मूल के फ़ोटोग्राफ़र कार्तिक सुब्रमण्यम ने नेशनल जियोग्राफ़िक की ‘फ़ोटो ऑफ़ द ईयर’ प्रतियोगिता 2023 में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उनकी तस्वीर “डांस ऑफ़ द ईगल्स” को पहले स्थान के लिए चुना गया।

सौराष्ट्र ने बंगाल को दूसरी बार रणजी ट्रॉफी खिताब जीता। सौराष्ट्र ने पहली बार 2019-20 में रणजी ट्रॉफी ख़िताब जीता था। मुंबई ने सबसे ज्यादा 41 बार यह टूर्नामेंट जीता है।

दुनिया भर में बहुभाषावाद को बढ़ावा देने के लिए 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है। यूनेस्को ने 17 नवंबर, 1999 को इस दिवस की घोषणा की।बांग्ला भाषा आंदोलन के दौरान ढाका में 1952 में हुई हत्याओं की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है।

द कश्मीर फाइल्स ने दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता। आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री तथा ब्रह्मास्त्र के लिए रणबीर कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया जायेगा।

उत्तर भारत का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र गोरखपुर, हरियाणा में स्थापित किया जायेगा। भारत की परमाणु क्षमता बढ़ाने के लिए 10 परमाणु रिएक्टरों की स्थापना की मंजूरी मिली है।

बीवीआर सुब्रह्मण्यम को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। वह नीति आयोग के चौथे सीईओ होंगे। सुब्रह्मण्यम परमेश्वरन अय्यर का स्थान लेंगे। नीति आयोग भारत सरकार का शीर्ष सार्वजनिक नीति थिंक टैंक है।

म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन एक वार्षिक सम्मेलन है जो वैश्विक सुरक्षा मुद्दों पर केंद्रित है। यह दुनिया भर के वरिष्ठ राजनेताओं और सैन्य नेताओं को जर्मनी के म्यूनिख में एक मंच पर लाता है। 2023 के सम्मेलन में, जो हाल ही में आयोजित किया गया था, यूक्रेन में युद्ध पर फोकस किया गया था। पहली बार रूस ने इस कार्यक्रम में अपना प्रतिनिधिमंडल नहीं भेजा।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश में स्थित एक वन्यजीव अभ्यारण्य और राष्ट्रीय उद्यान है। इसका नाम कुनो नदी के नाम पर रखा गया है और शुरुआत में इसे 1981 में एक वन्यजीव अभयारण्य के रूप में स्थापित किया गया था। 2018 में, इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था। लैपर्ड रिइंट्रोडक्शन प्रोग्राम के हिस्से के रूप में, कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 12 और चीतों को छोड़ दिया गया, जिससे चीतों की कुल संख्या 20 हो गई है।

XDI की Gross Domestic Climate Risk रिपोर्ट के अनुसार, भारत, चीन और अमेरिका की अर्थव्यवस्थाओं पर जलवायु परिवर्तन का सबसे बुरा प्रभाव पड़ेगा। इस रिपोर्ट से पता चलता है कि 14 भारतीय राज्य 2050 तक दुनिया के 2,600 से अधिक क्षेत्रों में से शीर्ष 100 सबसे अधिक जलवायु-जोखिम क्षेत्रों में रहेंगे। भारत में बिहार, 22 की वैश्विक रैंकिंग के साथ, के सबसे अधिक जलवायु-संवेदनशील क्षेत्र है।

भारत के खजुराहो में पहली बार G20 कल्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक होने वाली है। यह सांस्कृतिक संपत्ति की रक्षा और पुनर्स्थापन पर ध्यान केंद्रित करेगी। इस प्रदर्शनी में उन 25 कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा जो देश से बाहर तस्करी करके भारत को लौटाई गई हैं। CWG का लक्ष्य 2030 तक सांस्कृतिक संपत्ति की अवैध तस्करी को कम करना, ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म को विनियमित करना और बहाली कानूनों और सम्मेलनों के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाना है।

बोकारो, झारखंड में एवियन इन्फ्लुएंजा का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान ने इसकी पुष्टि की है। ‘कड़कनाथ’ नाम की कुकुक्ट प्रजाति में H5N1 वैरिएंट की मौजूदगी मिली है।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा गेंहू की एक नई किस्म ‘एचडी-3385’ विकसित की गई है। इस किस्म को जल्दी बोया जा सकेगा और मार्च से पहले इसकी कटाई हो सकेगी। मौसम में आ रहे परिवर्तन को ध्यान में रखकर इसे विकसित किया गया है।

भारत का पहला हाइब्रिड-साउंडिंग रॉकेट तमिलनाडु के चेंगलपट्टू से लॉन्च किया गया। यह एक साउंडिंग रॉकेट है जिसका उपयोग वायुमंडल की जांच और अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए किया जाता है।

20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष इस दिवस की थीम “बाधाओं पर नियंत्रण पाने एवं सामाजिक न्याय के अवसरों को उज़ागर करने” पर केन्द्रित रखी गई है।

चीन ने झोंगशिंग-26 उपग्रह लांच किया। 333 मिलियन डालर की लागत से बने इस उपग्रह की मदद से विमानन और जहाजों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी। इसे चाइना एकेडमी ऑफ स्पेस टेक्नोलॉजी ने बनाया है।

भारतीय वायु सेना ने एक बेहद सुरक्षित कम्युनिकेशन सिस्टम वायुलिंक विकसित किया है। इसकी मदद से वायुयान खराब मौसम के दौरान भी बेस स्टेशन के सम्पर्क में रह पाएंगे। वायुलिंक एक एड-हॉक डेटा लिंक कम्युनिकेशन सिस्टम है।

भारतीय उद्योगपति,सज्‍जन जिंदलको वर्ष 2022 के लिए बेस्‍ट एंटरप्रेन्योर ऑफ़ द इयर अवार्ड दिया गया। सज्‍जन जिंदल JSW समूह की कंपनियों के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं।

27 फरवरी को राष्ट्रिय प्रोटीन दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रोटीन के पोषण के सम्बन्ध में जागरूकता पैदा करना है। पहला प्रोटीन दिवस वर्ष 2020 में मनाया गया।

22वां विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया। द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट इसका हर साल आयोजन करता है। इस साल की थीम ‘सामूहिक कार्रवाई के लिए सतत विकास और जलवायु लचीलापन को मुख्यधारा में लाना’ रखी गई है।

28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। यह दिवस भौतिक वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन के सम्मान में मनाया जाता है जिन्होंने 28 फरवरी 1928 को ‘रमन इफेक्ट’ की पुष्टि की थी। इस साल की थीम वैश्विक भलाई के लिए वैश्विक विज्ञान रखी गई है।

कंप्यूटर वैज्ञानिक हरि बालकृष्णन को मार्कोनी पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है। डॉ. बालकृष्णन मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस विभाग में प्रोफेसर हैं।

संयुक्त अरब अमीरात के अल धफरा में आयोजित किए जा रहे बहुपक्षीय वायु अभ्यास को ‘डेजर्ट फ्लैग VIII’ नाम दिया गया है। इसमें भारत सहित संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, कुवैत, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, बहरीन, मोरक्को, स्पेन, कोरिया गणराज्य और संयुक्त राज्य अमेरिका की वायु सेनाएं भी भाग लेंगी।

करेंट अफेयर्स प्रैक्टिस टेस्ट फरवरी 2023

3
Created on By admin

Current Affairs 2023

करेंट अफेयर्स फरवरी 2023

1 / 15

एचडी-3385 क्या है?

2 / 15

कूनो नेशनल पार्क स्थित है?

3 / 15

उत्तर भारत का पहला परमाणु संयंत्र स्थापित किया जायेगा?

4 / 15

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है?

5 / 15

शिंकुन ला सुरंग बनाया जाएगा?

6 / 15

दियोदर उल्कापिंड गिरा था?

7 / 15

तरकश क्या है?

8 / 15

विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है?

9 / 15

वुल्फ 1069 बी क्या है?

10 / 15

सबसे अधिक चंद्रमाओं वाला ग्रह है?

11 / 15

दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है?

12 / 15

याया त्सो क्या है?

13 / 15

दुनिया के पहले लिविंग हेरिटेज यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलेगा?

14 / 15

आंध्र प्रदेश की राजधानी होगी?

15 / 15

सेन्ना स्पेक्टाबिलिस क्या है?

Your score is

The average score is 31%

0%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top