Current Affairs GK Weekly November 2020 (16-22 November) in hindi pdf | rasnotes.com

 

Current Affairs GK Weekly November 2020 (16-22 November) in hindi pdf

Current Affairs Current affairs in hindi pdf November 2020 Current GK 

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स नवम्बर, 2020 (16 से 22 नवम्बर, 2020)

हाल ही में रामसर साइट्स में शामिल की गई भारतीय झीले हैं?

हाल ही में भारत के महाराष्ट्र स्थित लोनार झील और उत्तर प्रदेश स्थित सुर सरोवर झील को रामसर साइट्स की सूची में शामिल कर लिया गया है। महाराष्ट्र की लोनार देश की एकमात्र क्रेटर झील है। उल्लेखनीय है कि नम भूमि संरक्षण के लिए ​किए गए रामसर कन्वेंशन के तहत इन झीलों के संरक्षण का कार्य किया जाता है।


सौमित्र चटर्जी का सम्बन्ध था?

सौमित्र चटर्जी जिनका हाल ही में निधन हो गया, बंगाली सिनेमा के प्रमुख अभिनेता थे। सत्यजीत रे की फिल्म अपूर संसार से उन्होंने अभिनय की शुरूआत की थी। 2012 में उन्हें दादा साहब फालके सम्मान दिया गया था। 2018 में फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लीजन डी ऑनर’ और भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्मभूषण से भी सम्मानित किया गया था।


क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी (RCEP) समझौता है?

हाल ही में आसियान के 10 सदस्य देशों के अलावा चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी (RCEP) समझौते पर वर्चुल हस्ताक्षर कर दिए हैं। जीडीपी के लिहाज से यह दुनिया का सबसे बड़ा समझौता है। समझौते के तहत सदस्य देश टैरिफ कम करेंगे और व्यापार सेवा के रास्ते खोलेंगे। 


पाँचवी स्कॉर्पीन पनडुब्बी को नाम दिया गया है?

भारत ने हाल ही में प्रोजेक्ट -75 के तहत निर्मित पाँचवी स्कॉर्पीन पनडुब्बी को ‘आईएनएस वागीर’ नाम दिया है। इसेमुंबई के मझगाँव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में लॉन्च किया गया। बेहतर स्टील्थ टैक्नोलॉजी से लेस इस पनडुब्बी को मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत देश में ही निर्मित किया गया है।


अमेरिकी रक्षा सचिव का चीफ ऑफ स्टाफ बनाया गया है?

हाल ही में भारतीय मूल के काश पटेल को अमेरिकी रक्षा सचिव क्रिस मिलर का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया गया है। काश पटेल का पूरा नाम कश्यप प्रमोद पटेल है। न्यूयॉर्क लॉ स्कूल से पढ़े पटेल ने पब्ल्कि डिफेंडर और आतंकवाद अभियोजक के तौर पर काम किया है। 


इंडिविजुअल म्यूचुअल फंड के लिए विदेशी निवेश की सीमा हो गई है?

हाल ही में सेबी ने इंडिविजुअल म्यूचुअल फंड के लिए विदेशी निवेश की सीमा को बढ़ाकर 600 मिलियन डॉलर तक कर दिया है। अब भारत में कोई भी फंड हाउस 600 मिलियन डॉलर तक का लाभ कमा सकता है। उल्लेखनीय है कि यह सीमा 7 बिलियन डॉलर के भीतर तक ही मान्य होगी। 


बिहार की पहली महिला उप मुख्यमंत्री हैं?

हाल ही में बिहार सरकार के गठन में रेणु देवी को उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। वे उपमुख्यमंत्री के पद पर आसीन होने वाली पहली महिला हैं। उल्लेखनीय है कि राबड़ी देवी बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। 


कौनसी कोरोना वैक्सीन का 94.5 प्रतिशत प्रभावी होने का दावा किया जा रहा है?

अमेरिकी वैक्सीन निर्माता कंपनी मॉडर्ना ने अपने आरएनए वैक्सीन को 94.5 प्रतिशत प्रभावी होने का दावा किया है। यह वैक्सीन अपने तीसरे चरण को पूरा कर चुकी है। अच्छी बात यह है फाइजर के वैक्सीन की तरह इसे बहुत कम तापमान पर फ्रिज करने की जरूरत नहीं है।


अंडर—17 महिला विश्व कप 2022 का आयोजन होगा?

अंतराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ ने इस साल आयोजित होने वाले अंडर—17 महिला विश्व कप का आयोजन कोविड की वजह से स्थगित कर दिया है। अब इसका आयोजन 2022 में किया जाएगा जिसकी मेजबानी भारत करेगा। अंडर—20 महिला विश्व कप की मेजबानी कोस्टारिका को सौंपी गई है। 


स्मार्ट सिटी रोड मैप शहरों में शामिल भारतीय शहर हैं?

हाल ही वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा जारी की गई 36 स्मार्ट सिटी रोड मैप सिटीज में से भारत के 4 शहर बेंगलुरू, फरीदाबाद, इंदौर और हैदराबाद हैं। इस अध्ययन में 22 देशों के 36 शहरों का चयन किया गया है। यह शहर अपने विकास में स्मार्ट तकनीकों का प्रभावी उपयोग कर रहे हैं। 


भारत के क्विक रिएक्शन मिसाइल की खासियत है?

भारत ने हाल ही में ओडिशा के चांदीपुर रेंज में क्विक रिएक्शन सरफेस टू एअर मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह सिस्टम एअर डिफेंस मैकेनिज्म का हिस्सा है। दागने के बाद इस मिसाइल के कम्नूयनिकेशन सिस्टम में बदलाव नहीं किया जा सकता है। इस वजह से दुश्मन रडार भी इसके पथ में किसी तरह का परिवर्तन करने में सक्षम नहीं है। 30 किलोमीटर तक मार करने वाली इस मिसाइल की गति 4.7 मैक है जो इसे दुश्मन की मिसाइलों, विमानों, हेलिकॉप्टरों और ड्रोन्स के लिए घातक बनाती है। 


मास्टर्स टूर्नामेंट का खिताब जीता है?

दुनिया के शीर्ष वरियता प्राप्त खिलाड़ी डस्टिन जॉनसन ने मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीता है। इस प्रतियोगिता में उन्होंने टाइगरवुड के 1997 में बनाए रिकॉर्ड को भी दो शॉट से तोड़ दिया है। इस प्रतियोगिता में उनका स्कोर 20 अंडर 268 रहा।


दक्षिण चीन सागर को लेकर जापान ने किस देश से समझौता किया है?

जापान ने दक्षिण चीन सागर में चीन के प्रभाव को संतुलित करने के लिए आस्ट्रेलिया के साथ रक्षा समझौता किया है। इस समझौते को जापान – ऑस्ट्रेलिया रेसिप्रोकल एक्सेस एग्रीमेंट नाम दिया गया है। इसके तहत “मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत” क्षेत्र को स्थापित करने पर जोर दिया जाएगा। 


एशिया का पहला सौर ऊर्जा कपड़ा मिल स्थापित किया जाएगा?

महाराष्ट्र के परभणी जिले में ए​शिया का पहला सौर ऊर्जा कपड़ा मिल स्थापित किया जाएगा। जय भवानी महिला सहकारी कपड़ा मिल में सौर ऊर्जा की मदद से कपास से कपड़ा बनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि परभणी महाराष्ट्र का प्रमुख कपास उत्पादक जिला है।


भारत को किस देश से पी—8आई विमान मिले हैं?

हाल ही में अमेरिका ने भारतीय नौसेना को उन्नत एंटी सबमरीन एअरक्राफ्ट पी—8आई दिया गया। यह विमान भारत अमेरिका के बीच हुए 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर के रक्षा समझौते के तहत मिले है। इसमें कुल 4 विमान मिलने है। भारतीय नौसेना के पास पहले से ही 8 पी 8आई विमान है।


चैपर वायरस की खोज की गई है?

बोलिविया में एक नये वायरस की खोज की गई है जो काफी हद तक इबोला जैसा है। यह रक्तस्रावी बुखार पैदा करता है। इसे चैपर वायरस नाम दिया गया है। बोलिविया में यह पहली बार 2004 में सामने आया था। 2019 में इस वायरस के संक्रमण के मामले भी सामने आए ​थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top