Current Affairs GK Weekly November 2020 (09-15 November) in hindi pdf | rasnotes.com

 

Current Affairs GK Weekly November 2020 (09-15 November) in hindi pdf

Current Affairs Current affairs in hindi pdf November 2020 Current GK 

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स नवम्बर, 2020 (09 से 15 नवम्बर, 2020)

भारत के नये मुख्य सूचना आयुक्त हैं?

यशवर्धन कुमार सिन्हा को भारत का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। इनका कार्यकाल तीन साल का होगा। इससे पहले मुख्य सूचना आयुक्त बिमल जुल्का का कार्यकाल 26 अगस्त को ही समाप्त हो गया था। सीआईसी की नियुक्ति 5 साल या 65 वर्ष की उम्र, जो भी पहले खत्म हो तक के लिए होती है। 

इवोएस—01 क्या है?

हाल ही में श्रीहरिकोटा से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने अपने पीएसएलवी—सी49 रॉकेट से 10 उपग्रहों का प्रक्षेपण किया। इसमें भारत ने अपने एडवांस्ड उपग्रह इओएस—01 रडार को भी सफलतापूर्वक लांच कर दिया। यह शक्तिशाली रडार किसी भी मौसम में निगरानी करने में सक्षम है। 

अमेरिका के नये राष्ट्रपति हैं?

डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बिडेन को संयुक्त राज्य अमेरिका का 46वां राष्ट्रपति चुन लिया गया है। उपराष्ट्रपति पद पर कमला हैरिस को ​निर्वाचित किया गया है। वे पहली भारतवंशनी अश्वेत उपराष्ट्रपति होंगी। 77 साल के जो बिडेन सबसे वृद्ध राष्ट्रपति हैं। 

डोबरा चांठी पुल का निर्माण हुआ है?

हाल ही में टिहरी गढ़वाल में टिहरी झील पर डोबरा—चांठी पुल का निर्माण किया गया है। यह देश का सबसे लंबा सिंगल लेन मोटरेबल संस्पेंसन ब्रिज है। 725 मीटर लंबे इस पुल की वजह से 100 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी।

हॉकी इंडिया का अध्यक्ष चुना गया है?

मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निंगोंबम को हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है, वे मुहम्मद मुश्ताक अहमद की जगह लेंगे। अहमद ने राष्ट्रीय खेल संहिता निर्देशों के उल्लंघन की वजह से इस्तीफा दिया था। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद पर​ काबिज होने वाले पूर्वोतर से वे पहले व्यक्ति हैं। उल्लेखनीय है कि हॉकी इंडिया भारत में हॉकी प्रबन्धन की सर्वोच्च संस्था है।

एनजीटी ने पटाखो पर प्रतिबंध लगाया है?

हाल ही में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने वायु प्रदूषण के मामलों को देखते हुए 30 नवम्बर तक खराब वायु गुणवत्ता वाले राज्यों में पटाखों के उपयोग पर पाबंदी लगा दी है। हालांकि जिन जगहों पर वायु गुणवत्ता ठीक है वहां दिवाली के दिन दो घंटे के लिए ग्रीन पटाखों का उपयोग किया जा सकेगा। 

नव विकास बैंक क्या है?

हाल ही में भारत ने नव विकास बैंक के सदस्यों की संख्या में इजाफा करने की वकालत की है। नव विकास बैंक ब्रिक्स देशों (ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) द्वारा स्थापित और संचालित एक बहुपक्षीय विकास बैंक है। इसका मुख्यालय चीन के शंघाई शहर में है। इसमें देश की वित्तीय स्थितियों और सहभागिता की जगह सदस्यता के आधार पर वोट तय किया गया। इसमें वीटो का प्रावधान नहीं है।

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है

भारत में हर साल 7 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है। उल्लेखनीय है कि फेफड़े, प्रोस्टेट, कोलोरेक्टल, पेट एवं यकृत का कैंसर पुरुषों में सबसे आम हैं, जबकि स्तन, कोलोरेक्टल, फेफड़े, ग्रीवा एवं थायरॉयड का कैंसर महिलाओं में सबसे आम हैं। कैंसर गैर संचारी रोगों की श्रेणी में सर्वाधिक मृत्यु के कारणों में से एक है।

कुसुम योजना का नया लक्ष्य है?

किसानो की ऊर्जा जरूरतों को सौर ऊर्जा के माध्यम से पूरा करने के ​लिए कुसुम योजना शुरू की गई है। इस योजना के लक्ष्य में अब संशोधन करते हुए 2022 तक 30.8 गीगीवाट उत्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले यह लक्ष्य 25,720 मेगावाट का था। इस योजना में किसानों को सौर पंप प्रदान किया जाता है। 

शेख खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का सम्बन्ध था?

शेख खलीफा बिन सलमान अल खलीफा जिनका हाल ही में निधन हो गया, बहरीन के प्रधानमंत्री थे। वे बहरीन के सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने 1970 में इस देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला। उनके शोक में देश में एक हफ्ते के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। 

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है?

भारत में 11 नवम्बर को राष्ट्रीय शिक्षा के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जयंती के अवसर मनाया जाता है। आजाद का जन्म 11 नवम्बर 1988 को हुआ था। 

आनलाइन न्यूज पोर्टल को किसके अधीन किया गया है?

केन्द्र सरकार ने डिजिटल मीडिया को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन कर दिया है। इसके बाद आनलाइन फिल्में, न्यूज पोर्टल और इंटरनेट कंटेट अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत आएंगे।

सरना धर्म कोड क्या है?

झारखंड विधानसभा ने सरना आदिवासी धर्म कोड का प्रस्ताव पारित किया है। झारखंड में इसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसकी मदद से आदिवासियों की जनगणना और उनसे सम्बन्धित योजनाओं तथा विशेष लाभ उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। दरअसल यह एक विशेष स्टेटस की तरह होगा।

पाकिस्तान की पहली महिला क्रिकेट बोर्ड निदेशक हैं?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने नये संविधान के प्रावधान के अनुसार आलिया जफर को क्रिकेट बोर्ड का निदेशक नियुक्त किया है। नये संविधान के अनुसार पीसीबी के चार स्वतंत्र निदेशकों में एक महिला निदेशक का होना अनिवार्य है। आलिया देश के क्रिकेट बोर्ड की पहली महिला निदेशक बनी है। 

आईपीएल 2020 मुकाबला जीता है?

मुंबई इंडियन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर साल 2020 का आईपीएल खिताब अपने नाम किया। यह उनका पांचवां आईपीएल खिताब है। मुंबई इंडियन्स ने यह पांचो खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में जीते हैं। इससे पहले 2013, 2015, 2017 और 2019 में मुंबई इंडियन्स ने यह खिताब अपने नाम किए हैं। 

एडलिव हुरुन इंडिया फिलैन्थ्रॉपी लिस्ट 2020 में शीर्ष पर है?

हुरुन इंडिया और एडलिव फाउंडेशन द्वारा तैयार की जाने वाली फिलैन्थ्रॉपी लिस्ट में इस साल अजीम प्रेमजी सबसे ज्यादा दान देने वाले उद्यमी कै तौर पर शीर्ष स्थान पर है। दूसरे स्थान पर एचसीएल के संस्थापक और चेयरमैन शिव नडार और तीसरे स्थान पर रिलायंस के मुकेश अंबानी है। अजीम प्रेमजी ने इस साल करीब 7904 करोड़ रूपये का दान दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top