Current Affairs GK Weekly November 2020 (23-30 November) in hindi pdf | rasnotes.com

 

Current Affairs GK Weekly November 2020 (23-30 November) in hindi pdf

Current Affairs Current affairs in hindi pdf November 2020 Current GK 

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स नवम्बर, 2020 (23 से 30 नवम्बर, 2020)

किस राज्य ने इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना की शुरूआत की है?

राजस्थान सरकार ने गर्भवती महिलाओ की दूसरी संतान के जन्म पर वित्तीय सहायता देने के लिए इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना की शुरूआत की है। फिलहाल यह चार जिलों बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर और प्रतापगढ़ में शुरू की गई है लेकिन जल्दी ही पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। इसमें 6000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

विश्व शौचालय दिवस मनाया जाता है?

वैश्विक स्वच्छता और टॉयलेट्स के महत्व को रेखांकित करने के लिए 19 नवम्बर को पूरी दुनिया वर्ल्ड टॉयलेट डे मनाया जाता है। इसकी शुरूआत 2001 में विश्व शौचालय संगठन द्वारा की गई थी। इस वर्ष की थीम सस्टेनेबल सेनिटेशन एंड क्लाइमेट चेंज रहा। 

आईसीसी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए न्यूनतम उम्र निर्धारित की है?

हाल ही में आईसीसी बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए न्यूनतम आयु नीति शुरू की है। इसके तहत अब 15 साल से कम उम्र का क्रिकेटर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सकता है। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड हसन रजा के नाम है जिन्होंने 14 साल 227 दिन की उम्र में अपना पहला अंतराष्ट्रीय मैच खेला था।

मृदुला सिन्हा का सम्बन्ध था?

गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का हाल ही में निधन हो गया। महिला साहित्यकार के तौर पर उनकी पहचान थी। वे लोकपरम्पराओं को केन्द्र में रखकर लेखन करती थी।

2023 में जी 20 समिट की मेजबानी मिली है?

दुनिया के सबसे बड़े संगठनों में से एक जी 20 के सालाना समिट की 2023 में मेजबानी भारत को मिली है। सऊदी अरब में हुए 15वें समिट में अगले 4 सालों के मेजबानों की घोषणा की गई है। इस समिट की मेजबानी 2021 में इटली, 2022 में इंडोनेशिया, 2023 में भारत और 2024 में ब्राजिल को मिला है। 

सिटमेक्स 2020 क्या है?

भारत, सिंगापुर और थाईलैंड की नौसेनाओं के दो दिवसीय युद्धाभ्यास को सिटमेक्स 2020 नाम दिया गया है। यह अभ्यास अंडमान सागर में किया गया। इस युद्धाभ्यास की मदद से समुद्री क्षेत्र में यह तीनों देश आपसी समन्वय और सुरक्षा को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं। 

राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना हुई थी।

हाल ही में राष्ट्रीय कैडेट कोर ने अपना 72वां स्थापना दिवस मनाया। राष्ट्रीय कैडट कोर की स्थापना 1948 में एक्ट के माध्यम से की गई थी। यह भारतीय सेना के युवा कोर की तरह है। यूनिटी एंड डिस्पलिन इस संगठन का आदर्श वाक्य है। राष्ट्रीय कैडेट कोर युवा भारतीयों को सशस्त्र बलों में शामिल एवं प्रेरित करने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है।

तरुण गोगोई का सम्बन्ध था?

तरुण गोगोई जिनका हाल ही में निधन हो गया, असम के पूर्व मुख्यमंत्री थे। वे असम के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे। 2001 से 2016 तक उन्होंने राज्य की कमान संभाली। इसके अलावा से छह बार लोकसभा के लिए भी  चुने गई।

चक्रवात निवार से प्रभावित राज्य है?

भारत के तमिलनाडु और पुदूचेरी चक्रवात निवार से प्रभावित हुए हैं। इस तूफान से महाबलीपुरम और कराईकल सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव की वजह से इस दक्षिण—पश्चिम चक्रवाती तूफान की तीव्रता बढ़ गई है।

अहमद पटेल का सम्बन्ध था?

अहमद पटेल गुजरात से राज्य सभा सांसद थे। उनका हाल ही में निधन हो गया। 1985 में संसद सचिव बने और गुजरात स्थित सरदार सरोवर परियोजना में उन्होंने नर्मदा प्रबंधन प्राधिकरण की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया था।

विश्व मत्स्य दिवस मनाया जाता है?

पूरी दुनिया में 21 नवम्बर को विश्व मत्स्य दिवस मनाया जाता है। यह दिन मछुआरा समुदाय और मछली पालकों की एकजुटता प्रदर्शित् करने के​ लिए आयोजित किया जाता है। 

ओपन स्काइज संधि से हटने वाला देश है?

संयुक्त राज्य अमेरिका ने ओपन स्काइज संधि से हट गया है। इस सम्बन्ध में उसने घोषणा कर दी है। इस संधि के तहत शामिल देश सदस्य देशों को पूरे क्षेत्र में हथियार रहित हवाई निगरानी का अधिकार देत है। 2002 में हस्ताक्षरित हुई इस संधि में 35 देशों ने हस्ताक्षर किए थे।

भारत की किस वेब सीरीज को एमी पुरस्कार मिला है?

48वें इंटरनेशनल एमीज पुरस्कार की बेस्ट ड्रामा सीरीज में भारतीय वेब सीरीज दिल्ली क्राइम को पुरस्कार मिला है। रिची मेहता द्वारा निर्देशित यह सीरीज 2012 में दिल्ली में हुए सामुहिक बलात्कार की घटना पर आधारित थी। 

नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित प्रमुख नेता है?

वर्ष 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अबूधाबी के प्रिंस क्राउन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयाद को नामित किया गया है। मध्यपूर्व में इनके द्वारा किए गए शांति प्रयासों की वजह से इन्हें नामांकन मिला है। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को भी नामांकित किया जा चुका है।

आस्कर पुरस्कार के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि है?

मलयालम फिल्म जल्लीकट्टू को भारत की ओर से आस्कर की अधिकारिक प्रविष्टि के लिए चुना गया है। लिजो जोस पेलिसरी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। इसकी कहानी एस. हरीश की एक लघु कहानी माओइस्ट पर आधारित है। 

डिएगो माराडोना का सम्बन्ध था?

अर्जेंटीना के महान फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना का दिल के दौरे से निधन हो गया। फीफा द्वारा उन्हें बीसवीं सदी के सबसे महान फुटबॉलर के तौर पर चुना गया। 1986 के वर्ल्ड कप में उनकी अगुआई में अर्जेंटिना ने दूसरा विश्व कप खिताब अपने नाम ​किया था।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top