Current Affairs GK Weekly October 2020 (12-18 October) in hindi pdf | rasnotes.com

Current Affairs GK Weekly October 2020 (12-18 September) in hindi pdf

Current Affairs Current affairs in hindi pdf October 2020 Current GK 

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स अक्टूबर, 2020 (12 से 18 अक्टूबर, 2020)

इस साल फ्रेंच ओपन पुरूष​ सिंगल्स खिताब जीता है?

स्पेन के राफेल नडाल ने इस साल सर्बिया के नोवाक जोकोविक को हराकर पुरूष सिंगल्स फ्रेंच ओपन खिताब अपने नाम कर लिया है। यह उनका 13वां फ्रेंच ओपन खिताब है। वे कुल 20 ग्रैंडस्लेम खिताब जीत चुके हैं। 

युद्ध पदक से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय महिला है?

एअरफोर्स डे पर स्क्वाड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल को युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया। वे युद्ध पदक से सम्मानित होने वाली देश की पहली महिला अधिकारी है। यह पदक उन्हें बालाकोट एअर स्ट्राइक में उड़ान नियंत्रक की भूमिका निभाने के लिए दिया गया था। 

इस साल साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया है?

इस साल साहित्य के लिए दिए जाने वाले नोबेल के लिए अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लूक के नाम की घोषणा की गई है। साहित्य के लिए नोबेल पाने वाली वे चौथी महिला है। डिसेंडिंग फिगर, द ट्रायम्फ ऑफ अकिलीस, द वाइल्ड आइरिस और द फेथफुल एंड वर्चुअस नाइट उनके प्रमुख काव्य संग्रह हैं।

आरबीआई के नए डिप्टी गर्वनर नियुक्त किए गए हैं?

सरकार ने आरबीआई के कार्यकारी निदेशक एम राजेश्वर राव को नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। वे इस पद पर आने वाले चौथे गवर्नर है। वे एन एस विश्वनाथन का स्थान लेंगे। राजेश्वर राव 1984 से आरबीआई में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

इस साल अर्थशास्त्र का नोबेल दिया गया है?

वर्ष 2020 में अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार पॉल आर मिलग्रो और रॉबर्ट बी विल्सन को देने की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार उन्हें आक्शन थ्योरी या नीलामी सिद्धांत में सुधार और नये तरीके बताने के लिये दिया जा रहा है। ये पुरस्कार 10 दिसम्बर को स्टॉकहोम में दिए जाएंगे। 

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है?

पूरी दुनिया में 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। ये दिवस मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। इसकी शुरूआत विश्व मानसिक स्वास्थ्य संगठन द्वारा 1992 में की गई थी। दुनिया भर में मानसिक रोगियों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है।

हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के नए डीन बनाए गए हैं?

श्रीकांत दातार को हार्वर्ड बिजनेस स्कूल का नया डीन बनाया गया है। वे भारतीय मूल के वर्तमान डीन नितिन नोहरिया का स्थान लेंगे। यह पहली बार है कि लगातार दो बार भारतीय मूल के लोगों को यह पद प्रदान किया गया है। वे 112 साल पुराने इस संस्थान के 11वें डीन होंगे।

लैसेंट रिपोर्ट के अनुसार 2050 में दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगी?

हाल ही में जारी की गई लैसेंट रिपोर्ट के अनुसार 2050 तक भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। लैसेंट एक मेडिकल जर्नल है​ जिसने वर्किंग ऐज पॉप्युलेशन के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की है।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है?

पूरी दुनिया में 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2012 से मनाया जा रहा है। यह बालिकाओं को समान अधिकार और उनके प्रति ज्यादा संवेदनशील समाज के निर्माण के लिए मनाया जाता है। इस साल की थीम- हमारी आवाज और हमारा समान भविष्य है। 

किस देश ने दुष्कर्म के मामलों में मृत्युदण्ड कानून को मंजूरी दी है?

देश में महिलाओं के प्रति अपराध को कम करने के लिये बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हमीद ने बलात्कार के मामलों में अधिकतम सजा बढ़ाकर मृत्युदण्ड करने का अध्यादेश जारी कर दिया है। पहले यह उम्रकैद हुआ करती थी। हाल ही में महिलाओं के प्रति अपराधों को लेकर बांग्लादेश में बड़े प्रदर्शन हुए थे। 

क्वाड समूह में शामिल देश हैं?

हाल ही में अमेरिका ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए क्वाड समूह में विस्तार का प्रस्ताव दिया है। इस समूह में चार देश अमेरिका, भारत, आस्ट्रेलिया और जापान शामिल है। इसकी स्थापना 2007 में हुई थी औ 2017 में इस समूह का पुनर्गठन किया गया है। 

ग्रेटर माले कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट में शामिल देश है?

हाल ही में भारत और मालदीव के बीच ग्रेटर माले कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट को लेकर 400 मिलियन डॉलर का समझौता हुआ है। इस परियोजना के तहत मालदीव में माले को गुलफिहालु पोर्ट और थिलाफुशी औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ने वाले 6.7 किलोमीटर पुल का निर्माण किया जाएगा।

कार्लटन चैपमैन का सम्बन्ध था?

हाल ही में भारतीय फुटबॉलर कार्लटन चैपमैन का निधन हो गया। उनकी कप्तानी में भारत ने 1997 में सैफ ट्राफी जी​ती थी। चैपमैन एक मिडफिल्ड थे और भारत के लिए उन्होंने 39 मैच खेले और 6 गोल किए। कार्लटन ने टाटा फुटबॉल अकेडमी से अपनी शुरूआत की थी।

एफएटीएफ ने पाकिस्तान को किस सूची में रखा है?

आतंकी वित्त और एंटी मनी लॉन्ड्रिंग पर नियंत्रण करने वाली संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स ने पाकिस्तान को ग्रे सूची में रखा है। यह फैसला हाल ही में जारी फॉलो अप रिपोर्ट के आधार पर लिया गया। 2019 में पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में ही रखा गया था। 

फ्रेंच ओपन वूमन डबल्स ​खिताब जीता है?

इस साल हंगरी की टिमिया बोबोस और फ्रांस की क्रिस्टीना म्लादेनोविच ने लगातार दूसरी बार फ्रेंच ओपन वूमन डबल्स खिताब जीत लिया है। इस जोड़ी का यह चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब है। इस जोड़ी फ्रेंच ओपन खिताब को दो बार जीतने के अलावा 2018 और 2020 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन भी अपने नाम किया हैं।

राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया गया?

भारतीय डाक विभाग द्वारा 9-15 अक्तूबर, 2020 तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया गया। यह सप्ताह डाक सेवा के योगदान की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए मनाया जाता है। उल्लेखनीय है कि भारत में 1766 में रॉबर्ट क्लाइव ने नियमित डाक प्रणाली की स्थापना की थी। जिसने 1774 में वारेन हेस्टिंग्स द्वारा आमलोगों की सेवा के लिए सार्वजनिक किया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top