Current Affairs GK Weekly October 2020 (19-25 October) in hindi pdf | rasnotes.com

 

Current Affairs GK Weekly October 2020

Current Affairs Current affairs in hindi pdf October 2020 Current GK 

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स अक्टूबर, 2020 (19 से 25 अक्टूबर, 2020)

बेपीकोलोंबो क्या है?

बेपीकोलोंबो एक अंतरिक्ष यान है जिसने हाल ही में शुक्र ग्रह की तस्वीर भेजी है। इस यान को यूरोपीय अंतरिक्ष एंजेंसी और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी ने मिलकर 2018 में बुध ग्रह के अध्ययन के लिए लांच किया था। इसने 17 हजार किलोमीटर दूर से शुक्र की तस्वीरें ली है।

विश्व में सर्वाधिक टीबी रोगी है?

हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी द ग्लोबल ट्यूबरकुलोसिस रिपोर्ट, 2020 के अनुसार भारत में दुनिया के सर्वाधिक टीबी मरीज पाए गए। दुनिया के 26 प्रतिशत मरीज भारत में हैं हालांकि भारत में टीबी के मामलों में 85 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 

ENFUSER और SILAM क्या हैं?

ENFUSER (Environmental Information Fusion Service) और  SILAM (System for Integrated Modelling of Atmospheric Composition) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा विकसित की गईं उन्नज हाई रिजॉल्यूशन वायु गुणवता की जाचं करने वाली प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियां हैं। इसकी मदद से वायु की गुणवत्ता और उससे सम्बन्धित खतरों का आंकलन किया जाएगा। 

शोभा नायडू का सम्बन्ध है?

भारत की प्रमुख कुचीपुडी नर्तकियों में मानी जाने वाली शोभा नायडू का हाल ही में निधन हो गया। वह कुचिपुड़ी कला अकादमी, हैदराबाद में प्रशिक्षण देती थी। भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था।

फेस स्केन रिकॉगनिशन को लागू करने वाला पहला देश है?

सिंगापुर में फेस स्कैन रिकॉगनेशन व्यवस्था शुरू कर दी गई है। ऐसा करने वाला वह दुनिया का पहला देश है। इस सुविधा से अब राष्ट्रीय डेटाबेस की मदद से चेहरे का सत्यापन कर सरकारी, बैंकिंग और इसी तरह की सुविधाओं का उपयोग किया जा सकेगा।

भारत ने यूनेस्को स्थाई प्रतिनिधिमण्डल का प्रतिनिधित्व दिया है?

भारत ने यूनेस्को में अपने स्थाई प्रतिनिधिमंडल के प्रतिनिधित्व का काम विशाल वी. शर्मा को सौंपा है। वे वर्तमान प्रतिनिधि जावेद अशरफ का स्थान लेंगे। उल्लेखनीय है कि यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र की संस्थान है जो इसकी शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन की तरह कार्य करती है।

विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है?

पूरी दुनिया में 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। यह खाद्य पदार्थों की उपलब्धता और उन्हें सुरक्षित बनाने के लिए आमजन को जागरूक बनाने के लिए आयोजित किया जाता है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र संघ के खाद्य और कृषि संगठन द्वारा घोषित किया गया था। भारत ने 2022 तक देश को ट्रांस फैट से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है।

आईपीएल में सबसे तेज 5 हजार रन बनाने की रिकॉर्ड बनाय है?

आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज और इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर ने इस खेल आयोजन में सबसे तेज 5 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 135 पारियो में यह कारनामा किया। उनके अलावा दूसरे नंबर पर विराट कोहली, तीसरे नंबर पर सुरेश रैना का स्थान है।

न्यूजीलैण्ड का प्रधानमंत्री चुना गया है?

हाल ही में न्यूजीलैण्ड में सम्पन्न हुए चुनावों में लेबर पार्टी ने जीत दर्ज की है। लेबर पार्टी को 64 सीटें मिली है और उसकी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी सेंटर—राइट नेशनल पार्टी को 35 सीटें मिली है। लेबर पार्टी की ओर से वर्तमान प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न को दोबारा प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। कोविड प्रबंधन को लेकर उनकी प्रशंसा पूरी दुनिया में की गई। 

किस देश ने दक्षिण चीन सागर में फिर से तेल खोज अभियान शुरू करने की घोषणा की है?

विवादित क्षेत्र दक्षिण चीन सागर में फिलिपिंस ने फिर से तेल खोजने का अभियान शुरू करने की घोषणा की है। अमेरिका उसके समर्थन में है। उल्लेखनीय है कि छह साल पहले चीन के साथ विवाद के कारण 2014 में तत्कालीन राष्ट्रपति बेनिग्नो एक्विनो ने इस पर रोक लगा दी थी।

चुनावी खर्च की सीमा कितनी बढ़ाई गई है?

लोकसभा और विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों द्वारा खर्च की जाने वाली सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। लोकसभा चुनाव में पहले जहां यह सीमा 70 लाख थी उसे बढ़ाकर 77 लाख कर दिया गया है। वहीं विधानसभा चुनाव में खर्च की सीमा से बढ़ाकर कर दिया गया है।

पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है?

भारत में 21 अक्टूबर को पुलिस दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के लिए कुर्बानी देने वाले पुलिसकर्मियों को याद में मनाया जाता है। यह दिवस 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉ​ट स्प्रिंग में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की चीनी सेना से हुई मुठभेड़ में 10 पुलिस कर्मियों के शहादत के अवसर पर मनाया जाता है।

नाजका लाइन्स चर्चा में है?

हाल ही में युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित की गई पेरू सिथत नाजका लाइन्स में एक बिल्ली का विशाल चित्र खोजा गया है। इसे ही कैट जीओगलिफ्स कहते हैं। इस विश्व धरोहर स्थल पर पहले भी पेलिकन, बंदर, हमिंगबर्ड और मकड़ी के बड़े—बड़े चित्र खोजे जा चुके हैं। पहली बार इन्हें 1927 में खोजा गया था।

भारत का पहला मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनाया जाएगा?

असम के जोगीघोपा में देश का पहला मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनाया जाएगा। 693.97 करोड़ में बनने वाले इस पार्क का निर्माण भारतमाला परियोजना के तहत किया जा रहा है।  2023 तक इसका काम पूरा होगा। भारत में कुल 35 मल्टी मॉडल पार्क वि​कसित किए जाएंगे।

स्लीनेक्स 20 क्या है?

स्लीनेक्स 20 भारतीय नौसेना और श्रीलंकाई नौसेना के बीच होने वाले वार्षिक युद्धाभ्यास का नाम दिया गया है। इस साल इसका आठवां संस्करण श्रीलंका के त्रिंकोमाली में आयोजित किया गया। इसमें भारत की ओर से कमोर्टा और किल्टन और श्रीलंका की ओर से सायुरा और गजबाहू जहाज ने हिस्सा लिया।

मदन बी. लोकुर समिति का गठन किया गया है?

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा तीन राज्यों हरियाणा, पंजाब और उत्तरप्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं पर निगरानी और नियंत्रण के लिए पूर्व न्यायधीश मदन बी. लोकुर की एक स​दस्यीय समिति का गठन किया है। समिति एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवकों के गश्त के माध्यम से पराली जलाने को रोकने का प्रयास करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top