Current Affairs GK Weekly September 2020 (14-20 September) in hindi pdf | rasnotes.com

Current Affairs GK Weekly September 2020 (14-20 September) in hindi pdf | rasnotes.com


Current Affairs Current affairs in hindi pdf September 2020 Current GKविशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स सितम्बर, 2020           (14 से 20 सितम्बर, 2020)

एनएसडी का नया अध्यक्ष बनाया गया है?

हिंदी फिल्मों के प्रख्यात अभिनेता परेश रावल को नेशनल स्कूल आफ ड्रामा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की स्थापना संगीत नाटक अकादमी की एक इकाई के रूप में 1959 में की गई। वर्ष 1975 में यह एक स्वतंत्र संस्था बना दिया गया। 

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस 2019 रैंकिंग में पहले स्थान पर है?

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस 2019 रैंकिंग में आंध्रप्रदेश ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। यह रैंकिग किसी राज्य में व्यवसाय करने के लिए राज्य मशीनरी द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं और आसान लाइसेंसिंग के आधार पर दी जाती है। राजस्थानको इस बार 8वां स्थान मिला है। 

भारतेंदु हरिश्चंद्र जयन्ती मनाई जाती है?

09 सितंबर, 1850 को भारतेंदु हरिश्चंद्र का जन्म बनारस में हुआ। इस साल उनकी 170 वीं जयंती मनाई गई। भारतेंदु हरिश्चंद्र को आधुनिक हिंदी साहित्य और हिंदी रंगमंच के जनक के तौर पर जाना जाता है। 6 जनवरी, 1885 को उनकी मृत्यु हुई।

100 गोल का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले फुटबॉलर हैं?

रफुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हाल ही में अपने 100वाँ अंतर्राष्ट्रीय गोल पूरे किए। ये रिकॉर्ड बनाने वाले वे दूसरे फुटबॉलर है। उनके अलावा ईरान के अली डेई ने अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 109 गोल किए हैं। भारत के सुनील छेत्री 72 गोल के साथ सबसे ज्यादा गोल करने वाले भारतीय फुटबॉलर हैं।

यूएस ओपन के मेन्स सिंगल्स का खिताब जीता है?

ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम ने एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर यूएस ओपन मेंस सिंगल्स का खिताब जीता है। थीम टेनिस रैकिंग में दूसरे स्थान पर है। इस जीत के साथ ही उन्होंने अपने करिअर का पहला ग्रेंडस्लेम खिताब जीत लिया है। इससे पहले तीन बार तीन बार गैंडस्लेम फाइनल में पहुंचे है।

यूएस ओपन के वूमन्स सिंगल्स खिताब जीता है?

जापान की नाओमी ओसाका ने यूएस ओपन के फाइनल में बेलारूस की विक्टोरिया एज़ारेंका को हराकर अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम जीत लिया है। इस जीत के साथ उनकी तीसरी वैश्विक रैंकिंग तक पहुंच गई है। वे पहली एशिआई खिलाड़ी है जिन्होंने तीन ग्रैंड स्लेम खिताब अपने नाम किए हैं। 

यूनिसेफ के बाल अधिकार अभियान फॉर एवेरी चाइल्ड का ब्रांड एम्बेसडेर बनाया गया है?

संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ ने आयुष्मान खुराना को अपने बाल अधिकार अभियान ‘फॉर एवेरी चाइल्ड’ के लिए सेलिब्रिटी एडवोकेट बनाया है। इस अभियान की मदद से बच्चों के प्रति हिंसा को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है।

स्वामी अग्निवेश का सम्बन्ध था?

आर्य समाजी और समाजसेवी स्वामी अग्निवेश का हाल ही में निधन हो गया है। 1970 में उन्होंने आर्य सभा नाम की राजनीतिक पार्टी बनाई। वे हरियाणा से विधायक और हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे। बंधुआ मजदूरों के लिए काम करने हेतु उन्होंने 1981 में बंधुआ मुक्ति मोर्चा की स्थापना की।

राज्‍यसभा का उपसभापति चुना गया है?

हरिवंश नारायण सिंह ने मनोज झा को पराजित कर दूसरी बार राज्यसभा में उपसभापति पद का चुनाव जीता है। वे पहले पत्रकार रह चुके हैं और साहित्यिक पत्रिका धर्मयुग में भी अपनी सेवाएं दी। इससे पहले अगस्त 2018 में वे उपसभापति चुने गए थे। 

इंजीनियर्स डे मनाया जाता है?

भारतीय इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया के जन्मदिवस 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे के तौर पर मनाया जाता है।एम विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1861 को मैसूर के कोलार जिले स्थित चिक्काबल्लापुर तालुक में हुआ था। 1955 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 

जापान के नए प्रधानमंत्री है?

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने हाल ही में स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वहां की सतारूढ़ पार्टी ने योशिहिदे सुगा को अपना नया नेता और जापान का प्रधानमंत्री चुन लिया है। योशिहिदे को 534 में से 377 वोट मिले हैं। 

विश्व बैंक का नया कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है?

राजेश खुल्लर को भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और भूटान से संबंधित मामलों का प्रतिनिधित्व करने के लिये विश्व बैंक का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। विश्व बैंक में पूरी दुनिया से 25 कार्यकारी निदेशक नियुक्त किए जाते हैं जो विभिन्न देशों से संबंधित मामलों का काम देखते हैं।

विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है?

पूरी दुनिया में 16 सितम्बर को विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है। वृथ्वी की ओजोन परत को क्षरण से बचाने और क्लोरो—फ्लोरो कार्बन के उपयोग में कमी लाने के लिए इस दिवस की शुरूआत की गई थी। पहली बार विश्व ओजोन दिवस 1995 में मनाया गया था। 

कोसी रेल महासेतु कहां स्थित है?

बिहार में सरायगढ़-निर्मली के बीच कोसी नदी पर कोसी रेल महासेतु का निर्माण किया गया है। इस सेतु की मदद से यह क्षेत्र पूर्वोतर के राज्यों से जुड़ जाएगा। सरायगढ़ से निर्मली जाने के लिए पहले ट्रेन से 298 किलोमीटर का सफर करना होता था जो अब घटकर सिर्फ 22 किलोमीटर रह गया है।इस 1.9 किलोमीटर लंबे पुल को 516 करोड़ की लागत से बनाया गया है।

हरिकेन सैली से प्रभावित देश है?

चक्रवाती तूफान हरिकेन सैली से संयुक्त राज्य अमेरिका का लुसियाना प्रांत सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। यह इस साल अमेरिका में आने वाला 7वां हरिकेन है। हर साल अमेरिका में औसतन 12 तक हरिकेन आते हैं। हाल ही में अमेरिका हरिकेन लौरा ने भी भारी तबाही मचाई थी।

अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया जाता है?

15 सितंबर को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। लोगों को लोकतंत्र की खूबियों से अवगत करवाने और इसमें भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। 2008 में पहली बार यह मनाया गया। इस वर्ष की थी कोविड—19 ए स्पॉटलाइट आन डेमोक्रेसी रखी गई है।

विश्व बैंक के ह्यूमन कैपिटल इंडेक्स में भारत का स्थान है?

वर्ल्ड बैंक द्वारा हर साल जारी किए जाने वाले ह्यूमन कैपिटल इंडेक्स में भारत को इस साल 116वां स्थान मिला है। मानव पूंजी सूचकांक में पिछले वर्ष की रिपोर्ट में भारत की ​रैकिंग 115वीं थी। इस सूचकांक में मानव को एक पूंजी के तौर पर आकलित किया जाता है।

एडीबी ने अपना इंडिया डायरेक्टर नियुक्त किया है?

एशियन डवलपमेंट बैंक ने टेको कोनिशी को भारत के लिये कंट्री डायरेक्टर के तौर पर नियुक्ति दी है। वे केनिची योकोयामा का स्थान लेंगे। एडीबी एक क्षेत्रीय विकास बैंक है जिसे 19 दिसम्बर 1966 को एशियाई देशों के विकास के लिये बनाया गया था। भारत में चौथा सबसे बड़ा शेयर धारक है। इसमें कुल 31 सदस्य हैं। 

नये संसद भवन का निर्माण करने वाली कंपनी है?

नये संसद के निर्माण का काम टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड को दिया गया है। नये संसद भवन के निर्माण में कुल 940 करोड़ की लागत का अनुमान लगाया गया है। सेंट्रल विस्टा रिडवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत यह काम करवाया जा रहा है।

बिहार के किस शहर में एम्स निर्माण की स्वीकृति दी गई है?

बिहार के दरभंगा में नये अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके निर्माण में 48 माह में 1264 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है। बिहार की राजधानी पटना में पहले से ही एक एम्स कार्यरत है।

काम के नोट्स:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top