Current Affairs GK Weekly August 2020 (09-15 August) in hindi pdf | rasnotes.com

Current Affairs GK Weekly August 2020 (09-15 August) in hindi pdf | rasnotes.com

Current Affairs Current affairs in hindi pdf

August 2020 Current GK

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 

अगस्त, 2020 (09 से 15 अगस्त, 2020)

फूड सिस्टम विज़न 2050 पुरस्कार दिया गया है?

रॉकफेलर फाउंडेशन की ओर से दिया जाने वाला फूड सिस्टम विज़न 2050 पुरस्कार हैदराबाद स्थित गैर-लाभकारी संगठन नंदी फाउंडेशन को देने की घोषणा की गई है। इस पुरस्कार में  200,000 डॉलर की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है। नंदी फाउंडेशन आदिवासी किसानों के साथ रिजर्नेटिव एग्रीकल्चर के अराकुनॉमिक्स मॉडल पर काम करता है।

सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल स्थापित किया गया है?

चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर को इंटरनेट तकनीक से जोड़ने के लिये सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल स्थापित किया गया है। इसकी मदद से पोर्ट ब्लेयर को स्वराज द्वीप (हैवलॉक), लिटल अंडमान, कार निकोबार, कामोर्टा, ग्रेट निकोबार, लॉन्ग आईलैंड और रंगट से भी जोड़ा गया है। इससे मोबाइल एवं लैंडलाइन टेलीकॉम सेवाएँ प्राप्त हो सकेंगी। 

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है?

7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है। य​ह दिवस 1905 में 7 अगस्त को शुरू हुये स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत की याद में मनाया जाता है। यह आंदोलन लॉर्ड कर्जन द्वारा 1905 में किये गये बंगाल विभाजन के कारण शुरू किया गया था।

विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है?

9 अगस्त को पूरी दुनिया में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने 1994 से इस दिवस की शुरूआत की है। इस वर्ष के आदिवासी दिवस की थीम ‘COVID-19 and Indigenous Peoples’ Resilience’ रखी गई है। राजस्थान सरकार ने इस वर्ष से आदिवासी दिवस को राजकीय अवकाश घोषित किया है।

विश्व जैव ​ईंधन दिवस मनाया जाता है?

10 अगस्‍त को ‘विश्व जैव ईंधन दिवस’ मनाया जाता है। इसकी मदद से परम्परागत ईंधन स्रोतों की जगह जैव ईंधन के प्रयोग के प्रति जागरूकता पैदा की जाती है। इस वर्ष की थीम जैव ईंधन की ओर आत्‍मनिर्भर भारत है। राजस्थान बायोमास एनर्जी का बड़ा हब है और यहां 13 कमीशन्ड प्लांट्स से करीब 120 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाता है।

लोया जिरगा क्या है?

लोया जिरगा अफगानिस्तान के ​विभिन्न जातीय समूहों द्वारा बुलाई जानी वाली सम्मिलित बैठक है। इसे महासभा का दर्जा दिया जाता है। हाल ही में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति द्वारा तालिबान के लोगों को न छोड़ने की वजह से इस महासभा को बुलाने का फैसला लिया गया है। हालांकि लोया जिरगा का निर्णय आधिकारिक नहीं होता है लेकिन परम्परागत तौर पर इसका बहुत सम्मान किया जाता है।

भारत सरकार घरेलू रक्षा क्षेत्र में निवेश करेगी?

रक्षा मंत्रालय ने घरेलू रक्षा क्षेत्र का विकास करने और देश में ही हथियारों के उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिये आने वाले समय में चालू वित्त वर्ष में घरेलू पूंजीगत खरीद हेतु 52,000 करोड़ रुपए का एक अलग बजट प्रावधान किया है। सरकार 101 रक्षा वस्तुओं के आयात पर भी प्रतिबंध लगाएगी।

माउंट सिनाबुंग कहां स्थित है?

माउंट सिनाबुंग इंडो​नेशिया में स्थित एक सक्रिय ज्वालामुखी है जो हाल ही में फिर से फूटा है। यह ज्वालामुखी 2010 में सक्रिय हुआ था। तब से यह कई बार लावा उगल चुका है। इससे पहले यह 400 सालों तक शांत रहा था। इसका निर्माण प्लीस्टोसीन-होलोसीन युग में हुआ था।

कमला हैरिस चर्चा में हैं?

कमला हैरिस को अमेरिका में होने वाले चुनावों के लिये डेमोक्रेटिक पार्टी ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। कमला हैरिस की माता भारतीय थी और पिता जमैका से थे। कमला हैरिस दो बार कैलीफोर्निया की अटार्नी जनरल रह चुकी है। उपराष्ट्रपति पद के लिये ​नामित होने वाली वे पहली एशिआई मूल की महिला उम्मीदवार हैं।

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है?

12 अगस्त को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 17 दिसंबर 1999 को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। पहली बार यह दिवस वर्ष  2000 में मनाया गया। इस वर्ष की थीम वैश्विक कार्य के लिए युवाओं की भागीदारी (Youth Engagement for Global Action) है। 

बेलारूस का नया राष्ट्रपति चुना गया है?

बेलारूस में हुये चुनावों में 1994 से सत्ता में काबिज अलेक्जेंडर लुकाशेंको को जीत हासिल हुई। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी स्वेतलाना तिखानसुकाया को हराया। लुकाशेंको को 80 प्रतिशत मत मिले है। बेलारूस 1991 में संयुक्त रसिया से अलग हुआ था। इसकी राजधानी मिंस्क है।

ट्रांसपैरेंट टैक्सेशन: ऑनरिंग द ऑनेस्ट क्या है?

ट्रांसपैरेंट टैक्सेशन: ऑनरिंग द ऑनेस्ट टैक्स कलेक्शन का नया प्लेटफॉर्म है। इस नए टैक्स प्लेटफॉर्म की मदद से टैक्स पेयर को फेसलेस असेसमेंट, टैक्स पेयर्स चार्टर, फेसलेस अपील जैसी सुविधा मिलेगी। इसकी सहायता से टैक्स अदा करने की प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है।

SN5 स्पेस वाहन का विकास किया है?

अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी स्पेसएक्स ने SN5 का विकास किया है। यह परीक्षण वाहन कंपनी द्वारा भविष्य में प्रक्षेपित किए जाने वाले मार्स शिप का हिस्सा है। स्टेनलेस स्टील से बना इस वाहन का हाल ही में अमेरिका में दक्षिणी टेक्सास के बोका चिका में परीक्षण किया गया है।

विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है?

12 अगस्त को पूरी दुनिया में हाथी दिवस मनाया जाता है। यह हाथियों के संरक्षण और उनके सहअस्तित्व को समझाने का प्रयास है। 2012 में पहला विश्व हाथी दिवस मनाया गया था। एलीफैंट रिइंट्रोडक्शन फाउंडेशन और कनाडाई फिल्म निर्माता पेट्रीसिया सिम्स व माइकल क्लार्क ने इस विचार को जन्म दिया था।

इजरायल ने किस अरब देश के साथ शांति समझौता किया है?

इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात के बीच शांति समझौता किया गया है। इस समझौते में दोनों देशों के बीच पूर्ण राजनयिक सम्बन्ध बनाने पर सहमति बनी और इजरायल वेस्ट बैंक के विलय को रोकने के लिये राजी हुआ है। 72 साल में किसी अरब देश के साथ यह तीसरा समझौता है। इससे पहले इजरायल मिस्त्र और जॉर्डन के साथ शांति समझौते कर चुका है।

ऐरो मल्‍टी लेयर एरियल डिफेंस सिस्‍टम विकसित किया है?

ऐरो प्रणाली को इजरायल ऐरोस्पेस इंडस्ट्रीज और अमेरिकी विमानन कंपनी बोइंग ने मिलकर विकसित किया। यह लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता देती है। यह वायुमंडल के बाहर से आने वाले खतरों से निपटने में भी सक्षम है। हाल ही में इजरायल ने इसका सफल परीक्षण किया है।

काम के नोट्स:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top