Current Affairs GK Weekly August 2020 (01-08 August) in hindi pdf | rasnotes.com

Current Affairs GK Weekly August 2020 (01-08 August) in hindi pdf | rasnotes.com

Current Affairs Current affairs in hindi pdf

August 2020 Current GK

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 

अगस्त, 2020 (01 से 08 अगस्त, 2020)

रेन सोनम शेरिंग लेपचा का सम्बन्ध था?

रेन सोनम शेरिंग लेपचा संगीत क्षेत्र से जुड़े हुये थे और लेपचा संस्कृति के गीत—संगीत के वाहक थे। हाल ही में उनका निधन हुआ है।  लेप्चा संगीत में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें वर्ष 1995 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से और 2007 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया।

मार्स 2020 पर्सीवरेंस रोवर मिशन किस देश से सम्बन्धित है?

हाल ही में अमेरिकी की स्पेस नासा ने अपने मार्स 2020 पर्सीवरेंस रोवर मिशन को लांच किया है। यह मिशन मंगल ग्रह पर जीवन के संकेतों को खोजने का काम करेगा। कुछ समय पहले ही चीन ने अपने तियानवेन—1 और संयुक्त अरब अमीरात ने होप मिशन के माध्यम से मंगल ग्रह के अध्ययन की शुरूआत की है।

सोशल मीडिया इंटरफेस फॉर लर्निंग एंगेज़मेंट क्या है?

सोशल मीडिया इंटरफेस फॉर लर्निंग एंगेज़मेंट राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया डिजिटल एजूकेशन प्रदान करने की सुविधा है। राजस्थान उन थोड़े से राज्यों में है, जिन्होंने डिजिटल माध्यम से शिक्षा देने के लिये प्लेटफॉर्म विकसित किया है। 

एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम का विकास किस देश ने किया है

एस—400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम रूस द्वारा विकसित किया गया है। इस सिस्टम में सतह से हवा में मार करके दुश्मन मिसाइल को गिराया जाता है। यह सिस्टम 400 किलोमीटर की दूरी और 30 किलोमीटर की ऊंचाई तक लक्ष्य को नष्ट करने में सक्षम है। हाल ही में रूस ने चीन को इस प्रणाली की आपूर्ति पर रोक लगा दी है। भारत को यह सिस्टम 2021 में मिलने की संभावना है।

भारत एयरफाइबर सेवा किसने शुरू की है?

डिजिटल इंडिया के तहत भारत संचार निगम लिमिटेड ने भारत एअरफाइबर सेवा शुरू की है। इस सेवा में बीएसएनएल फिलहाल महाराष्ट्र के अकोला एवं वाशिम ज़िले में वायरलेस इंटरनेट कनेक्शन की सुविधा पहुँचायेगा। इस वायरलेस कनेक्टिविटी सिस्टम में 100 एमबीपीएस तक की सेवा प्रदान की जायेगी।

पिंगाली वेंकैया का योगदान था?

पिंगाली वैकेया ही ने भारतीय के राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन किया था। उनका जन्म आंध्र प्रदेश के मछली पट्टनम में 2 अगस्त, 1876 में हुआ था। हाल ही में उनकी जयंती मनाई गई। उन्होंने 1916 में भारतीय ध्वज के 30 डिजाइन बताये थे। 1931 कांग्रेस के कराची सम्मेलन में तीन रंग और चरखे के डिजाइन वाला ध्वज स्वीकार किया गया। 

बाईडू नेवीगेशन सिस्टम किस देश से सम्बन्धित है?

चीन ने अपने घरेलू नेवीगेशन सिस्टम बाईडू की सेवायें पूरी दुनिया के लिए खोल दी हैं। बाईडू-3 नेवीगेशन सैटेलाइट सिस्टम प्रणाली को 1990 में चीन ने घरेलू उपयोग के लिए लांच की थी। यह तीन चरणों के विकसित हुआ है। यह 10 मीटर तक में सटीक स्थिति का आंकलन कर सकता है।

बाराकाह परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है?

संयुक्त अरब अमीरात में स्थापित किये जा रहे बाराकाह परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पहले रिएक्टर ने 01 जुलाई, 2020 से काम करना आरंभ कर दिया है। इसमें कुल 4 रियेक्टर है। यह यूएई के अल धपरा में स्थापित किया गया है। अरब देशों में स्थापित होने वाला यह पहला परमाणु संयंत्र है।

देश का पहला हिम तेंदुआ संरक्षण केन्द्र खोला जा रहा है?

उत्तराखंड के उत्तरकाशी क्षेत्र में देश का पहला हिम तेंदुआ प्रशिक्षण केन्द्र खोला जा रहा है। हिम तेंदुआ प्रमुख रूप से एशिया के ऊंचे इलाकों में पाये जाते हैं। यह एक संकटग्रस्त बिल्ली प्रजाति है। यह एकमात्र बिल्ली परिवार की सदस्य है जो दहाड़ नहीं सकती। कजाकिस्तान और किर्गीस्तान के राजकीय प्रतीकों का हिस्सा रहा है। 

इंदिरा रसोई योजना शुरू करने वाला राज्य है?

राजस्थान सरकार ने 20 अगस्त, 2020 से राज्य के शहरी क्षेत्रों में इंदिरा रसोई योजना शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत राज्य के शहरी गरीब लोगों को मात्र 8 रुपए में गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक भोजन दिया जाएगा। यह योजना राज्य के सभी 213 शहरी स्थानीय निकायों में चलाई जाएगी। 

संस्कृत दिवस मनाया जाता है?

श्रावण मास की पूर्णिमा को संस्कृत दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस साल य​ह दिन 03 अगस्त, 2020 को आया है। संस्कृत दिवस संस्कृत भाषा के प्रचार, प्रसार और इसके महत्व को बढ़ावा देने के लिये मनाया जाता है। 1969 में संस्कृत दिवस की शुरुआत की गई थी।

दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माता है?

भारतीय कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट आफ इंडिया दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी है। एसआईआई कोविड—19 के लिये स्वीडिश-ब्रिटिश फार्मा एस्ट्राज़ेनेका के साथ मिलकर एक टीका कोविशील्ड विकसित कर रही है। हाल ही में  ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने भारत में कोविशील्ड के द्वितीय और तृतीय चरण के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी दी है।

थेनज़ोल गोल्फ रिज़ॉर्ट परियोजना किस राज्य में स्थापित की जा रही है?

देश में गोल्फ पर्यटन को विकसित करने के लिये मिजोरम में थेनज़ोल गोल्फ रिज़ॉर्ट परियोजना स्थापित की जा रही है। यह गोल्फ रिजॉर्ट 105 एकड़ में विकसित किया जायेगा। करीब 100 करोड़ की इस परियोजना को स्वदेश दर्शन योजना के तहत विकसित किया जा रहा है।

अमोनियम नाइट्रेट चर्चा में है?

अमोनियम नाइट्रेट को ही लेबनान की राजधानी बेरूत में हुये विस्फोट की वजह बताया गया है। यह रसायन कृषि क्षेत्र में उर्वरक की तौर पर इस्तेमाल होता आया है लेकिन बड़ी मात्रा में यह अपनी ज्वलनशीलता की वजह से कई औद्योगिक दुर्घटनाओं की वजह रहा है। इसका रासायनिक सूत्र NH4NO3 है।

इब्राहिम अल्काजी का सम्बन्ध किस क्षेत्र से था?

इब्राहिम अल्काजी जिनकी हाल ही में मृत्यु हुई है का सम्बन्ध भारतीय रंगमंच से था। वे राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के सबसे लंबे समय तक निदेशक रहे। उन्होंने गिरिश कर्नाड के तुगलक और धर्मवीर भारती के अंधा युग पर प्रसिद्ध नाटकों का निर्माण किया।

दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माता है?

भारतीय कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट आफ इंडिया दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी है। एसआईआई कोविड—19 के लिये स्वीडिश-ब्रिटिश फार्मा एस्ट्राज़ेनेका के साथ मिलकर एक टीका कोविशील्ड विकसित कर रही है। हाल ही में  ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने भारत में कोविशील्ड के द्वितीय और तृतीय चरण के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी दी है।

पहली किसान रेल कहां के लिए चली है?

भारतीय रेलवे ने 7 ​अगस्त से अपनी पहली किसान ट्रेन महाराष्ट्र के देवलाली से बिहार के दानापुर के बीच चलाई है। इस ट्रेन के माध्यम से किसानों के उन उत्पादों को ट्रांसपोर्ट किया जायेगा जो जल्दी खराब होते हैं। 17 टन क्षमता वाली इस ट्रेन के रेफ्रिजरेटेड डिब्बे कपूरथला में बने हैं।

भारत के सीएजी नियुक्त किए गए हैं?

जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जीसी मुर्मू को भारत का नया नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) नियुक्त किया है। वे राजीव महर्षि का स्थान लेंगे। जीसी मुर्म 1985 बैच के गुजरात कैडर के आइएएस अफसर रहे हैं। मनोज सिन्हा को जम्मू—कश्मीर को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

मुकुन्द लाठ का सम्बन्ध किस क्षेत्र से था?

मुकुन्द लाठ जिनकी हाल ही में मृत्यु हुई है, राजस्थान के प्रमुख इतिहासकार एवं संगीतज्ञ थे। उन्हें पद्मश्री औश्र संगीत नाटक अकादमी सम्मान से नवाजा गया था। वे पंडित जसराज के निर्देशन में मेवात घरने की खयाल गायकी से जुड़े हुये थे। 

103वें संविधान संशोधन का सम्बन्ध है?

103वें संविधान संशोधन अधिनियम का सम्बन्ध आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्गों को दिए गए 10 प्रतिशत आरक्षण से हैं। इससे संविधान के अनुच्छेद 15 व 16 में संशोधन कर अनुच्छेद 15 (6) व 16 (6) जोड़े गये हैं। इसके विरूद्ध सर्वोच्च न्यायालय में दायर की गई याचिका को 5 न्यायधीशों की संविधान पीठ को सौंपने का निर्णय किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top