Current Affairs GK Weekly August 2020 (16-23 August) in hindi pdf | rasnotes.com

Current Affairs GK Weekly August 2020 (09-15 August) in hindi pdf | rasnotes.com

Current Affairs Current affairs in hindi pdf

August 2020 Current GK

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 

अगस्त, 2020 (16 से 23 अगस्त, 2020)


सार्थक का निर्माण किया है?


सा​र्थक एक आफशोर गश्ती पोत है जिसे गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने बनाया है। भारतीय तटरक्षक दल को सौंपे जाने वाले पांच गश्ती पोतों की श्रृंखला में यह चौथा पोत है। इसे मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत बनाया गया है। 

विश्व अंगदान दिवस मनाया जाता है?

पूरी दुनिया में 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य पूरी दुनिया में मानव अंगों के दान के लिये लोगों को प्रेरित करना है। भारत मे राष्ट्रीय अंगदान दिवस 27 नवम्बर को मनाया जाता है। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोग ही अंगदान कर सकते हैं। 

NIIO क्या है?

हाल ही में Naval Innovation and Indigenisation Organisation की शुरूआत की गई है। इस संगठन में तीन स्तरों में पहले स्तर पर Naval Technology Acceleration Council-N-TAC, दूसरे स्तर पर N-TAC कार्य समूह और तीसरे स्तर पर Technology Development Acceleration Cell-TDAC कार्य करेंगे। यह संगठन नौसेना प्रौद्योगिकी में स्वदेशी तकनीक विकसित करने का काम करेगा।

नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन क्या है? 

स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलाइजेशन के लिये आधार कार्ड की तर्ज पर केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली योजना है। इस योजना में हरेक व्यक्ति का डिजिटल हेल्थ कार्ड जारी किया जाएगा। यह आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की तर्ज पर काम करेगा।

पंडित जसराज का सम्बन्ध था?

पंडित जसराज जिनकी हाल ही में अमेरिका के न्यूजर्सी में निधन हो गया, का सम्बन्ध हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत से था। वे शास्त्रीय संगीत के मेवाती घराने से संबंध रखते थे। भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्म विभूषण से नवाजा था। 

इसरो ने चंद्रमा पर खोजे गये क्रेटर को नाम दिया है?

इसरो ने अपने चंद्रयान—2 के माध्यम से चंद्रमा के चंद्रमा के उत्तर पूर्वी क्वाड्रेंट में एक क्रेटर खोजा है। इस क्रेटर को प्रतिष्ठित वैज्ञानिक विक्रम साराभाई के नाम पर ‘साराभाई क्रेटर’ नाम दिया गया है। उल्लेखनीय है कि चंद्रयान—2 के मून लैंडर को भी विक्रम नाम दिया गया था जो लैंडिंग के वक्त क्रैश हो गया था।

भारत सरकार किन दो प्रजातियों के संरक्षण प्रोजेक्ट शुरू करेगी?

भारत सरकार ने एशिआई शेर और डॉल्फिन के संरक्षण के लिए प्रोजेक्ट टाइगर की तर्ज पर संरक्षण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि भारत के गिर अभयारण्य में एशियाई शेर पाये जाते हैं और गंगा में डॉल्फिन की प्रजाति पाई जाती है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ  की संकटग्रस्त प्रजातियों से संबंधित लाल सूची में भी शामिल किया गया है.

13 अगस्त को मनाया जाता है?

13 अगस्त को वर्ल्ड आर्गन डानेशन डे मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में अंगदान के प्रति जागरूकता पैदा करना है। हर साल लाखों लोगों को अंगों के अभाव में अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है।

स्वास्थ्य पोर्टल का सम्बन्ध है?

स्वास्थ्य पोर्टल भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा विकसित किया जायेगा। इस ई-पोर्टल  प्लेटफॉर्म पर भारत की जनजातीय आबादी के स्वास्‍थ्‍य एवं पोषण संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य तथा पोषण पर ई-न्यूज़लेटर ‘आलेख’, राष्‍ट्रीय प्रवासी पोर्टल और राष्‍ट्रीय जनजातीय फेलोशिप पोर्टल का विकास भी किया जाएगा।

डेथ वैली कहां स्थित है?

डेथ वैली संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया रेगिस्तान में स्थित है। हाल ही में डेथ वैली में स्थित फर्नेस क्रीक का तापमान 54.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था जो अभी तक पृथ्वी पर दर्ज किया गया सर्वाधिक तापमान है। डेथ वैली एक रिफ्ट वैली है, इसे शैतान का गोल्फ कोर्स भी कहते हैं।

दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल बनाया जा रहा है?

मणिपुर में भारतीय रेलवे द्वारा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल बनाया जा रहा है। इसका निर्माण नोनी जिले के मरांगचिंग गांव में हो रहा है। 141 मीटर ऊंचाई पर बन रहे इस 703 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण पूरा होने पर यह यूरोप के मोन्टेनग्रो में बने 139 मीटर ऊंचे पुल का रिकॉर्ड तोड़ देगा।

बीएसएफ का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है?

राकेश अस्थाना को सीमा सुरक्षा बल का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। अस्थाना वर्तमान में नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के महानिदेशक और नारकोटिस्क कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त प्रभार के साथ काम कर रहे हैं. वे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 27वें महानिदेशक हैं।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के अनुसार सबसे स्वच्छ शहर है?

स्वच्छ सर्वेक्षण के पांचवे संस्करण में इंदौर भारत का सबसे साफ शहर चुना गया। उल्लेखनीय है कि इंदौर 2017 से ही पहले पायदान पर रहा है। इस सूची में राजस्थान के जयपुर को 28वां और जोधपुर को 29वां स्थान मिला है। जोधपुर को फास्टेस्ट मूवर बिग सिटी का खिताब भी मिला है।

ARIIA-2020 क्या है?

Atal Rankings of Institutions on Innovation Achievements: ARIIA-2020 एक रैंकिंग प्रणाली है जो इन्नोवशन, स्टार्टअप एवं इंस्ट्यूशन डवलपमेंट के आधार पर भारत में उच्च शिक्षण संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों की रैंकिंग करता है। 2020 की रैंकिंग 7 इंडेक्स पर की जायेगी जिसकी हाल ही में घोषणा की गई है।

अरुण-3 जल विद्युत परियोजना कहां स्थित है?

अरुण-3 जल विद्युत परियोजना नेपाल की सबसे बड़ी पनबिजली परियोजना है। नेपाल इसे भारत के सहयोग से बना रहा है. परियोजना की शुरुआत नेपाल सरकार ने 1992 में की थी. 900 मेगावाट की इस परियोजना में 5 भारतीय बैंक ऋण सहायता प्रदान कर रहे हैं। 

विश्व मानवता दिवस मनाया जाता है?

19 अगस्त को विश्व मानवता दिवस मनाय जाता है। इसे उन मानवतावादियों को याद करने के लिये मनाया जाता है जिन्होंने तमाम मुश्किलों के बाद मानवता की सेवा के लिए खुद को समर्पित् किया। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 19 अगस्त 2003 को इराक में बम धमाको में मारे गये लोगों की याद में 2009 में यह दिवस मनाने की घोषणा की थी।

विश्व सौर प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन के आयोजक हैं?

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन 8 सितंबर, 2020 को पहले ‘विश्व सौर प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन’ का आयोजन करेगा। यह आयोजन कोविड महामारी को ध्यान में रखते वर्चुअली आर्गनाइज किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, सौर ऊर्जा के प्रमुख देशों का एक अंतर-सरकारी संगठन है।

लौरा मार्श का सम्बन्ध किस क्षेत्र से है?

लौरा मार्श इंग्लैण्ड की महिला क्रिकेट की प्रमुख स्पिन गेंदबाज और आलराउंडर रही हैं। वे 2017 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम की सदस्य रही हैं। स्पिन गेंदबाज के तौर पर उन्होंने 217 विकेट लिए। हाल ही में उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास की घोषणा की है। 

लिंगराज मंदिर कहां स्थित है?

लिंगराज मंदिर उड़ीसा के भुवनेश्वर में स्थित है। हाल ही में उड़ीसा सरकार ने इसको 350 साल पुराने स्वरूप के हिसाब से विकसित करने का फैसला लिया है। ​कलिंगा शैली के इस शिव मंदिर का निर्माण सोमवंश और गंगवंश के राजाओं ने करवाया था।

श्रीशैलम हाइडल पावर प्लांट कहां स्थित है?

श्रीशैलम हाइडल पावर प्लांट तेलंगाना के नागरकुर्नूल जिले में स्थित है। कृष्णा नदी पर बने बांध की मदद से यहां बिजली पैदा की जाती थी। हाल ही में यहां आग लगने से 9 कर्मचारियों की मृत्यु हो गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top