Corona Virus Related GK and Facts- कोरोना महामारी सामान्य ज्ञान

Covid 19 Related GK and Facts- कोविड 19 सामान्य ज्ञान

कोरोना महामारी से सम्बन्धित सामान्य ज्ञान एवं शब्दावली

वेज एंड मिंस एडवांस क्या है?
सरकार की आय कम और खर्च ज्यादा हो तो ऐसी स्थिति से निपटने के लिए केंद्र या राज्य सरकार रिज़र्व बैंक से लोन ले सकती है, जिसके लिए सरकार को रिजर्व बैंक के पास कुछ भी गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं होती है। 


ऐसे लोन को वेज एंड मिंस एडवांस कहा जाता है। सामान्यता यह ऋण एक अल्प अवधि के लिए होता है। देश की आर्थिक स्थिति और राज्य सरकार की जरूरत के हिसाब से रिजर्व बैंक समय-समय पर वेज एंड मिंस के तहत उधार लेने की सीमा में बदलाव करती है।


इसके लिये सभी राज्यों के लिए अलग अलग सीमा निर्धारित है। कोविड 19 महामारी के कारण केंद्र राज राज्य सरकार के बढ़ते खर्च एवं लॉक डाउन के कारण आर्थिक गतिविधियां बंद होने से रिजर्व बैंक ने दो बार वेज एंड मिंस की सीमा बढ़ाई है।


31 मार्च की सीमा में 60% की बढ़ोतरी की गई थी। वर्तमान में रिजर्व बैंक द्वारा यहां सीमा केंद्र सरकार के लिए दो लाख करोड़ (अप्रैल से सितंबर) की है। वेज एंड मीन एडवांस रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट पर सामान्यता 3 माह में पुन: भुगतान की शर्त पर दिए जाते हैं। वेज एंड मिंस की सीमा से अधिक राशि उठाने को और ड्राफ्ट कहा जाता है, जिस पर रिपोर्ट के अतिरिक्त 2% ब्याज लगता है। 


वेज एंड मिंस एडवांस दो प्रकार के होते हैं – सामान्य और विशेष। विशेष श्रेणी के अंतर्गत सरकार आरबीआई के पास जमानत के रूप में सरकारी सिक्योरिटीज गिरवी रखती है।


‘स्ट्रैंडेड इन इंडिया’ पोर्टल का क्या काम है?

‘स्ट्रैंडेड इन इंडिया’ पोर्टल देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे विदेशी पर्यटकों की सहायता करने के लिये बनाया गया है। इस पोर्टल की मदद से बहु-एजेंसी समन्वय को सक्षम और प्रभावी तरीके से किया जा रहा है। पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार इसमें कार्यकारी एजेंसी है।


‘आरोग्‍यसेतु’ क्या है?

सरकार ने कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए सार्वजनिक-निजी साझेदारी से विकसित एक मोबाइल ऐप की शुरुआत की है। ‘आरोग्‍यसेतु’ नाम का यह ऐप भारतीय के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए डिजिटल इंडिया से जुड़ा है। यह लोगों को कोरोना वायरस का संक्रमण पकड़ने के जोखिम का आकलन करने में सक्षम करेगा। यह अत्याधुनिक ब्लूटूथ टेक्‍नोलॉजी, तकनीक, गणित के सवालों को हल करने के नियमों की प्रणाली (अलगोरिथ्म) और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करते हुए, दूसरों के साथ उनकी बातचीत के आधार पर इसकी गणना करेगा।


MERS होता है?

MERS यानी मिडिल ईस्ट रेस्पोरेटरी सिन्ड्रोम कोरोनावायरस दरअसल नोवोल कोरोनावायरस का ही एक और स्ट्रेन है, जिसका पहला संक्रमण 2012 में ​सउदी अरब में पाया गया था। इस संक्रमण की वजह से चपेट में आने वाले 37 प्रतिशत लोगों की मृत्यु हो गई थी।


SARS होता है?

SARS यानी सिवियर एक्यूट रेस्पोरटरी सिन्ड्रोम भी कोरानावायरस का ही एक प्रकार है, जिसकी वजह से श्वसन प्रणाली प्रभावित होती है। इस वायरस का पहला मामला चीन के गुआंगडोन में मिला था। 2003 में इससे 26 देशों के 8 हजार लोग प्रभावित हुए थे।


कोरोनावायरस कितने कुलो में बांटा गया है?

कोरोनावायरस जिसे कोरोनाविरिडाए कुल कहते है कुल चार वर्गों अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा कोरोनावायरस में वर्गीकृत किया गया है। कोविड—19 और सार्स दोनो ही बीटा कोरोनावायरस श्रेणी में आते हैं। एल्फा और बीटा कोरोनावायरस चमगादड़ो में और गामा तथा डेल्टा कोरोनावायरस पक्षियों और सुआरों से मानवों में फैलता है।


आरएनए वायरस होता है?

ऐसे वायरस के आनुवांशिक जीनोम का निर्माण आरएनए नाभि​कीय अम्ल के एक रेशे के तौर पर होता है, आरएनएन वायरस कहलाता है। कुछ आरएनए वायरस में दो रेशे भी होते हैं। इबोला, सार्स, रेबीज़, ज़ुकाम, इनफ़्लुएंज़ा, हेपेटाइटिस सी, हेपेटाइटिस ई, पोलियो, खसरा और वूहान कोरोनावायरस आरएनए श्रेणी के वायरस हैं।


इंफोडेमिक क्या होता है?

सोशल मीडिया में कोरोना महामारी के सम्बन्ध में फैलाई जा रही गलत और भ्रामक सूचनाओं को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इंफोडैमिक कहा है। इंफोडैमिक की वजह से सामाजिक और मानसिक परेशानियों का व्यक्ति को सामना करना पड़ रहा है।


हर्ड इम्यूनिटी क्या होती है?

जब भी कोई नया वायरस या बैक्टिरिया समाज में फैलता है तो समाज का एक बहुत बड़ा वर्ग उस वायरस या बैक्टिरिया के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर लेता है और समय के साथ वह वायरस रोग फैलाने में अक्षम हो जाता है। इस तरह की सामुहिक इम्यूनिटी को हर्ड इम्यूनिटी या सामुदायिक प्रतिरोधक क्षमता कहा जाता है।


सोडियम हाइपोक्लोरेट क्या होता है?

सोडियम हाइपोक्लोरेट एक विशेष रसायन होता है जो किसी सरफेश पर पैदा होने वाले जीवाणुओ और विषाणुओं को नष्ट कर देता है। NaOCl या NaClO इसका रासायनिक सूत्र होता है। इसका 1 प्रतिशत का घोल उपयोग में लाया जाता है। आमतौर पर स्विमिंग पूल को सेन्सटाइज करने में इसी रसायन का उपयोग किया जाता है।


पीपीई किट क्या होता है?

पीपीई किट में स्वास्थ्य ​कर्मियों या किसी अन्य व्यक्ति को संक्रमित होने से बचाने के लिए रखे गए वस्त्र होते हैं। ये आमतौर पर मानक सावधानियों से युक्त होते हैं: दस्ताने, मुखौटा, गाउन। यदि कार्यस्थल पर रक्त या वायुजनित उच्च संक्रमण है, तो इसमें शामिल होंगे: चेहरे की सुरक्षा के लिये काले चश्मे और मास्क या फेसशिल्ड, दस्ताने, गाउन या कवरॉल, हेड कवर, रबर के जूते भी शामिल होते हैं।


काम के नोट्स:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top