Download Current Affairs in PDF Hindi August 2022 | rasnotes.com

Download Current Affairs in PDF Hindi August 2022

Current Affairs in hindi Pdf August 2022

11वीं कृषि जनगणना आयोजित होगी?

11वीं कृषि जनगणना वर्ष 2021-22 में आयोजित होगी। भारत में हर 5 साल में कृषि जनगणना आयोजित की जाती है। पहली बार डेटा संग्रह स्मार्ट फोन और टैबलेट के माध्यम से किया जाएगा। कृषि जनगणना में कार्यशील जोतों की संख्या और क्षेत्रफल, उनके आकार, वर्गवार वितरण, भूमि उपयोग, काश्तकारी और फसल पैटर्न आदि की जानकारी एकत्रित की जायेगी।

भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत है?

भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत विक्रांत है। इसका निर्माण  कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा भारतीय नौसेना के लिए  किया गया। 76% स्वदेशीकरण घटकों के साथ इस विमानवाहक पोत का निर्माण किया है। विक्रांत को भारतीय नौसेना में INS विक्रांत के रूप में शामिल किया जाएगा।

वैश्विक बाघ दिवस समारोह की मेजबानी की है?

ताडोबा टाइगर रिजर्व, महाराष्ट्र ने भारत में वैश्विक बाघ दिवस समारोह की मेजबानी की। चंद्रपुर वन अकादमी, महाराष्ट्र में आयोजित वैश्विक बाघ दिवस 2022 समारोह में भारत मे बाघ संख्या वृद्धि पर बात हुई। वैश्विक बाघ दिवस मनाने की घोषणा 29 जुलाई, 2010 को सेंट पीटर्सबर्ग में वैश्विक स्तर पर बाघ संरक्षण और प्रबंधन पर जोर देने के लिए की गई थी।

भारत में पहली बार FIDE शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी की?

44वें FIDE शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी तमिलनाडु राज्य द्वारा किया जा रहा है। यह पहली बार है जब भारत इस अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है। 187 देशों के खिलाड़ियों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी टीम शतरंज चैंपियनशिप चेन्नई के पास मामल्लापुरम में आयोजित की जा रही है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के नए एमडी और सीईओ हैं?

आशीष चौहान को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का नया एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया है। फिलहाल वे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के एमडी और सीईओ हैं। उनकी नियुक्ति बाजार नियामक सेबी द्वारा की गई है।

अल नजाह क्या है?

भारत और ओमान के बीच हो रहे है संयुक्त सैन्य अभ्यास को अल नजाह नाम दिया गया है। यह 13 दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास राजस्थान में आयोजित किया जा रहा है। अल नजाह के इस चौथे संस्करण में आतंकवाद, क्षेत्रीय सुरक्षा और शांति पर के​न्द्रित किया गया है।

मंकीपॉक्स मॉनिटरिंग के लिए गठित टास्क फोर्स के प्रमुख है?

भारत में मंकीपॉक्स की मॉनिटरिंग के लिए गठित टास्क फोर्स का प्रमुख वी.के.पॉल को निुयक्त किया गया है। भारत में मंकीपॉक्स के अबतक चार मामले सामने आए हैं। 

भारत को  MH-60R मल्टीरोल हेलीकॉप्टर मिले हैं?

हाल ही में भारतीय नौसेना को अमेरिका की ओर से दो  MH-60R मल्टीरोल हेलीकॉप्टर मिले है। इसे रोमियो भी कहा जाता है। यह हेलीकॉप्टर 12 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ानभर सकता है।

महिला लॉन बॉल टीम स्पर्द्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम है?

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की महिला लॉन बॉल टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। नयनमोनी सैकिया, पिक्‍की, लवली चौबे और रूपारानी तिर्की की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराकर स्‍वर्ण पदक जीता। इस स्पर्द्धा में भारतीय टीम ने पहली बार पदक जीता है। 

प्रेसिडेंट्स कलर्स हासिल करने वाला पुलिस बल है?

हाल ही में तमिलनाडु पुलिस को प्रेसिडेंट्स कलर्स प्रदान किया गया। प्रेसिडेंट्स कलर्स भारत में किसी भी सैन्य या पुलिस इकाई को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। प्रेसिडेंट्स कलर्स पुरस्कार को निशान भी कहा जाता है। 

गन हिल क्या है?

द्रास के प्वाइंट 5140 का नाम बदलकर अब गनहिल कर दिया गया है। यह नाम परिवर्तन 1999 में भारतीय सेना के कारगिल जीत को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इस नाम को भारतीय सेना के गनर्स के योगदान के देखते हुए चुना गया है। प्वाइंट 5140 टोलोलिंग रिगलाइन का उच्चतम बिंदु है। 

अंडाल थिरुनाक्षत्रम क्या है?

प्रसिद्ध तमिल संत कवि अंडाल जिन्हें दक्षिण की मीरा कहा जाता है कि जयंती 1 अगस्त 2022 को मनाई गई। इसे अंडाल थिरुनाक्षत्रम भी कहा जाता है। तमिल महीने का पूरम दिवस अंडाल की जयंती के तौर पर मनाई जाती है। अंडाल 12 अलवार संतों में से एक मात्र महिला संत है। इन्हें लक्ष्मी का अवतार भी माना जाता है।

भारत के नये केन्‍द्रीय सतर्कता आयुक्‍त हैं?

सुरेश एन पटेल को भारत का नया केन्‍द्रीय सतर्कता आयुक्‍त बनाया गया है। हाल ही में उन्होंने प​द की शपथ ली। इससे पहले वे आंध्र बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रह चुके हैं। केन्‍द्रीय सतर्कता आयोग संसद को जवाबदेह और अपनी रिपोर्ट भारत के राष्ट्रपति को सौंपती है।

राखीगढ़ी कहां स्थित है?

हरियाणा स्थित राखीगढ़ी सहित बीस स्थानों को राष्ट्रीय महत्व टैग के लिए चुना गया है। राखीगढ़ी के अलावा दिल्ली में अनंगताल, आंध्र प्रदेश के चिंताकुंटा में रॉक पेंटिंग; हिमाचल प्रदेश में कालेश्वर महादेव मंदिर को भी इस सूची में जगह मिली है।

अचिंता शुली किस खेल से जुड़े हैं?

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अचिंता शुली ने भारोत्तोलन के 73 किलोग्राम वर्ग में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 313 किलोग्राम (स्नैच में 143 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 170 किग्रा) के संयुक्त प्रयास से पहला स्थान हासिल किया।

नेशनल डिटरमाइन कॉन्ट्रीब्यूशन क्या है?

भारत सरकार वैश्विक जलवायु समझौते की पालना के लिए जो गाइडलाइन जारी करती है उसे नेशनल डिटरमाइन कॉन्ट्रीब्यूशन कहा जाता है। इस बार पेरिस समझौते को ध्यान में रखते हुए भारत ने इसमें संशोधन किया है। इससे पहले नेशनल डिटरमाइन कॉन्ट्रीब्यूशन 2015 में प्रस्तुत किया गया था।

डिएंड्रा डॉटिन का संबंध है?

डिएंड्रा डॉटिन वेस्टइंडीज़ की महिला क्रिकेटर हैं। उनके नाम टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। हाल ही में उन्होंने संन्यास लेने की घोषणा की है।

निकेल निकोल्स चर्चा में है?

हॉलीवुड अभिनेत्री एवं टीवी ऋंखला स्टार ट्रेक की अदाकारा  निकेल निकोल्स जिनकी हाल ही में मृत्यु हुई, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की राजदूत रही। 

निगरानी उपग्रह (ईओएस-02) का प्रक्षेपण किया जायेगा?

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा निगरानी उपग्रह (ईओएस-02) का प्रक्षेपण किया जायेगा। इसको लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) के माध्यम से छोड़ा जाएगा।

प्रेस सूचना ब्यूरो के नए प्रधान महानिदेशक बने है?

भारतीय सूचना सेवा के 1988 बैच के अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश को प्रेस सूचना ब्यूरो के नए प्रधान महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। वे जयदीप भटनागर” का स्थान लेंगे।

75 ग्रामीण स्कूलों से 750 लड़कियों द्वारा विकसित उपग्रह का नाम क्या है?

भारत के 75 स्कूलों में 750 स्कूली लड़कियों द्वारा विकसित किया गया उपग्रह आजादी सैट भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा प्रक्षेपित किया जाएगा। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र इसरो द्वारा निर्मित सबसे छोटा और सबसे हल्के वाणिज्यिक रॉकेट क्यूबसैट आजादीसैट को अंतरिक्ष में ले जाएगा।

सीएसआईआर की नई डीजी हैं?

वरिष्ठ वैज्ञानिक नल्लाथम्बी कलाइसेल्वी को वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद का महानिदेशयक नियुक्त किया गया है। इस पद पर कार्य करने वाली वे पहली महिला वैज्ञानिक हैं। कलाइसेल्वी को लिथियम आयन बैटरी के अनुसंधान के लिए जाना जाता है।

फीडे के वाइस प्रेसीडेंट बनने वाली भारतीय हैं?

प्रख्यात भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को इंटरनेशनल चेस फेडरेशन का वाइस प्रेसीडेंट चुना गया है। अर्कडी ड्वोरकोविच को इस संगठन का एक बार फिर से प्रेसीडेंट बनाया गया है।

राष्‍ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया गया?

हथकरघा उद्योग के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए देश भर में 7 अगस्त, 2022 को हथकरघा दिवस मनाया गया है। यह आठवां हथकरघा दिवस था। इस दिवस की शुरूआत 2015 में की गई थी। इसी दिन ब्रिटिश सरकार द्वारा बंगाल विभाजन का विरोध करने के लिये वर्ष 1905 में कलकत्ता टाऊन हॉल में स्वदेशी आंदोलन आरंभ किया गया था।

अगले राष्ट्रमंडल खेल आयोजित होंगे?

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में 2026 के राष्ट्रमंडल खेल आयोजित होंगे। इस साल इंग्लैण्ड के बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भारत कुल 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक के साथ तालिका में चौथे स्थान पर रहा। पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया, दूसरे स्थान पर इंग्लैण्ड और तीसरे स्थान पर कनाडा रहा।

पादांग चर्चा में है?

सिंगापुर में स्थित पादांग को वहां की राष्ट्रीय धरोहर बोर्ड ने 75वां राष्ट्रीय स्थल घोषित किया है। पादांग में ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जुलाई 1943 में दिल्ली चलो का नारा दिया था। सिंगापुर ने यह घोषणा अपने 57वें राष्ट्रीय दिवस 9 अगस्त, 2022 को की है।

वी. प्रणव चर्चा में है?

हाल ही में भारतीय शतरंज खिलाड़ी वी. प्रणव को देश का 75वां ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव मिला। उन्होंने रोमानिया में शतरंज टूर्नामेंट जीतकर यह खिताब अपने नाम किया। 15 साल के प्रणव ने रोमानिया के बाया मारे में लिम्पेडिया ओपन अपने नाम किया है।

हिम ड्रोन ए थॉन क्या है?

भारतीय सेना और ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया ने मिलकर हिम ड्रोन ए थॉन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की थीम कृषि, शहर, स्वास्थ्यसेवा, रक्षा और लॉजिस्टिक रखी गई।  इसमें भरत में यूएवी ड्रोन सेक्टर में व्यवसाय पर विमर्श किया गया।

भारत के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं?

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश उदय उमेश ललित को देश का 49वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान न्यायाधीश एन वी रमणा का स्थान लेंगे। भारत के मुख्य न्यायाधीश और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को राष्ट्रपति द्वारा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) के तहत नियुक्त किया जाता है।

लम्पी प्रोवैक वैक्सीन विकसित किया है?

गोवंश को प्रभावित करने वाले लम्पी वायरस के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए हरियाणा स्थित राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केन्द्र ने लम्पी प्रोवैक वैक्सीन विकसित किया है। यह वैक्सीन इस वायरस पर शत प्रतिशत प्रभावी है। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान ने भी इसमें सहयोग किया है।

मनीषा कल्याण चर्चा में है?

भारतीय फुटबॉलर मनीषा कल्याण को आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा फुटबॉलर आफ द ईयर चुना गया है। उनके साथ पुरूष फुटबॉलर सुनील क्षेत्री को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है। मनीषा को इससे पहले महिला इमर्जिंग फुटबॉलर ऑफ द ईयर का सम्मान भी मिल चुका है।

विश्व जैव ईंधन दिवस मनाया जाता है?

दुनिया भर में 10 अगस्त को विश्व जैव ईंधन दिवस मनाया जाता है। जैव ईंधन के महत्व को रेखांकित करने के लिए इस दिवस का आयोजन किया जाता है। जैव ईंधन जीवाश्म ईंधन की तुलना में पर्यावरण के अधिक अनुकूल, नवीकरणीय और बायोडिग्रेडेबल होते हैं।

शेवेलियर डे ला लीजियन डी’होनूर पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

शशि थरूर को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार शेवेलियर डे ला लीजियन डी’होनूर से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार उन्हें उनके भाषण और लेखन के लिए दिया जा रहा है। इसकी स्थापना 1802 में नेपोलियन बोनापार्ट ने की थी।

सेरेना विलियम्स चर्चा में है?

टेनिस की प्रख्यात महिला खिलाड़ी ने अपने सन्यास की घोषणा कर दी। यूएस ओपन के बाद वे इस खेल को अलविदा कह देंगी। सेरेना ने अपने करियर में 73 करियर एकल खिताब और 23 करियर युगल खिताब जीते हैं। 

कोलंबिया के नये प्रेसीडेंट हैं?

गुस्तावो पेट्रो को कोलंबिया का नया प्रेसीडेंट चुना गया है। उन्होंने रोडाल्फो हर्नादेज को चुनाव मे हराया। उन्हें अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ माना जाता है। उन्हें “क्लाइमेट एंड सिटी लीडरशिप’ सहित दो सबसे बड़े पुरस्कारों ओडीबी और ओडीएससी से सम्मानित किया गया है।

प्रदीप पटवर्धन का सम्बन्ध था?

प्रदीप पटवर्धन मराठी सिनेमा के प्रख्यात अभिनेता थे, जिनका हाल ही में निधन हो गया। उन्हें चश्मे बहाद्दर, एक शोध और मी शिवाजीराजे भोसले बोल्तॉय जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाता है।

स्पार्क क्या है?

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने हाल ही में एक वर्चुअल टेक पार्क की स्थापना की है। इस टेक पार्क को स्पार्क नाम दिया गया है। इस वर्चुअल टेक पार्क में विजिटर को स्पेस साइंस, लॉन्च व्हीकल, इसरो के मिशन्स और वीडियो एक ही स्थान पर देखने को मिलेंगे।

निपम क्या है?

का विस्तार नेशनल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी अवेयरनेस मिशन है। यह बौद्धिक संपदा के प्रति जागरूकता जगाने का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में 10 लाख छात्रों को सिर्फ 15 दिन में प्रशिक्षित किया जाएगा।

सुबन्ना का सम्बन्ध था?

सुबन्ना कन्नड़ भाषा के गायक थे, जिनका हाल ही में निधन हो गया। सुबन्ना पहले कन्नड़ गायक थे जिन्हें काडू कुडूर ओडि बनडिटा पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें बारीसु कन्नड़ दिंडीमावा गीत के लिए प्रसिद्धि मिली जिसे राष्ट्रकवि कुवेम्पु द्वारा लिया गया था। 

विश्व अंगदान दिवस मनाया जाता है?

दुनिया भर में अंगदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस का आयोजन किया जाता है। भारत में राष्ट्रीय अंगदान दिवस 27 नवम्बर को मनाया जाता है।

इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो का आयोजन होगा?

दुनिया भर के सीफूड को शोकेस करने के लिए इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो का आयोजन कोलकाता में फरवरी 2023 में किया जाएगा। यह इस शो का 23वां संस्करण होगा। इसका आयोजन समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के माध्यम से किया जाएगा। 

डिजीयात्रा क्या है?

डिजीयात्रा एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसकी मदद से हवाईयात्राओं को पेपरलेस और मल्टीपल आइडेंटिटी चेक्स से मुक्त किया जाएगा। हाल ही में दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड और बैंगलोर इंटरनेशनल एअरपोर्ट लिमिटेड ने इस सेवा के लिए अपना एंड्राइड एप्प का बीटा वर्जन लांच किया है।

उदारशक्ति क्या है?

भारत और मलेशिया के बीच होने वाले वायु सेना अभ्यास का उदारशक्ति नाम दिया गया है। इस युद्धाभ्यास में भारत की ओर से एसयू 30 एमकेआई और सी 17 विमान भाग लेंगे। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ाना और क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाना है।

गार्डा झील कहां स्थित है?

हाल ही में इटनी स्थित गार्डा झील अबतक के अपने सबसे कम स्तर पर आ गई है। इटली में पड़ रहे भीषण सूखे की वजह से इसके जल को इटली की नदियों को प्रवाहित में करने के फैसले की वजह से यह स्थिति बनी है। इस सूखे की वजह से इटली की सबसे लंबी नदी पो भी सूख गई है।

पालन 1000 क्या है?

बच्चों के विकास के लिए महत्वपूर्ण 2 वर्षों पर माता-पिता को शिक्षित करने के लिए पालन 1000 राष्ट्रीय अभियान और इससे सम्बन्धित पेरेटिंग एप्प की शुरूआत की गई है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के पोषण से सम्बन्धित सलाह के साथ ही पेरेटिंग से सम्बन्धित समस्याओं को भी हल करने का प्रयास किया जाएगा।

मेडिसिन फ्रॉम द स्काई क्या है?

हाल ही में अरूणाचल प्रदेश में ड्रोन सेवा मेडिसिन फ्रॉम द स्काई की शुरूआत की गई। इस सेवा के माध्यम से दवाओं को डिलिवर किया जाएगा। पहली उड़ान सेप्पा से च्यांग ताजो तक  भरी गई। इस तरह की ड्रोन सेवाओं से उन सुदूर क्षेत्रों तक दवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा सकेगी जहां सड़क मार्ग से पहुंचना मुश्किल है।

मंथन क्या है?

भारत के औद्योगिक क्षेत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान और विकास के लिए वातावरण बनाने के लिए मंथन नाम के प्लेटफॉर्म की घोषणा की है। इस प्लेटफॉर्म से भारत में प्रौद्योगिकी के आधार  पर नवाचार और सॉल्यूशन्स को बढ़ावा देना है।

श्री अरबिंदो चर्चा में हैं?

हाल ही में देश भर में श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती मनाई गई। अरबिंदो घोष का जन्म 15 अगस्त 1872 को कोलकाता में हुआ था। उन्हें योग के अधार, भगवतगीता और उसका संदेश, मनुष्य का भविष्य विकास, पुनर्जन्म और कर्म, सावित्री और आवर ऑफ गॉड जैसी रचनाओं के लिए जाना जाता है।

भारत का पहला 3डी कॉर्निया विकसित किया गया है?

हैदराबाद के एल वी प्रसाद इंस्टीट्यूट  और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मालिक्यूलर बायोलॉजी के साथ मिलकर देश का पहला 3डी प्रिंटेड कॉनिर्या विकसित किया है। इससे मानवीय अंधता के निवारण का पहला बड़ा कदम माना जा रहा है।

इस्पात स्लैग से सड़क निर्माण करेगा?

सीमार सड़क संगठन पायलट आधार पर अरूणाचल प्रदेश में इस्पात स्लैग का प्रयोग कर सड़क निर्माण करेगी। धातू के तलछट के उपयोग से बनने वाली इस सड़क पर पानी का असर कम होगा और अरूणाचल जैसे अधिक बारिश वाले इलाको में यह लंबे समय तक टिकेगी।

केन्या के नये राष्ट्रपति हैं?

विलियम रूटो को केन्या का नया राष्ट्रपति चुना गया है। उन्होंने राइला ओडिन्गा को चुनाव मे हराया। रूटो इससे पहले केन्या के उपराष्ट्रपति रह चुके हैं। वे इस पद पर आसीन होने वाले पांचवे व्यक्ति होंगे। 

गुडफेलो क्या है?

शांतनु नायडु द्वारा देश के पहले मैत्री स्टार्टअप गुडफेलो की शुरूआत की गई है। इस स्टार्टअप को प्रख्यात उद्योगपति रतन टाटा ने प्रोत्साहित किया है। इंटरजनरेशनल आधार पर काम करने वाले इस स्टार्टअप में युवाओं द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

भारत की पहली डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बस की सेवाएं शुरू हुई हैं?

मुंबई में सार्वजनिक परिवहन सेवा के तहत पहली एसी इलेक्ट्रिक बस की सेवा शुरू की गई है। इस बस का निर्माण अशोक लैलेंड की सहायक कंपनी स्विच ने किया है। इस मॉडल को स्विच ईआईवी 22 नाम दिया गया है।

मत्स्यसेतु क्या है?

देश भर के मछली पालकों को एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाने के लिए मत्स्यसेतु एप का संचालन शुरू किया गया है। इसमें एक्वा बाजार फीचर की मदद से मछलीपालक अपना उत्पाद बेच पाएंगें। इस एप का विकास आईसीएआर भुवनेश्वर द्वारा किया गया है।

17वें प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन होगा?

2023 में आयोजित होने वाले 17वें प्रवासी दिवस की मेजबानी इंदौर द्वारा की जाएगी। हर साल 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन किया जाता है। इसका आयोजन विदेशों में रहने वाले भारतीय समुदाय का भारत के विकास को रेखांकित करने के लिए किया जाता है।

विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है?

दुनिया भर में 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है।  19 अगस्त, 1839 को फ्रांस सरकार ने फोटोग्राफी तकनीक का पेटेंट खरीदकर इसे पूरी दुनिया के लिए उपयोग के लिए मुक्त कर दिया था। इसी याद में इस दिन को मनाया जाता है।

चण्डीगढ़ एअरपोर्ट का नामकरण किया गया है?

हाल ही में चण्डीगढ़ एअरपोर्ट का नामकरण शहीद एक आजम भगत सिंह के नाम किए जाने की सहमति व्यक्ति की गई है। यह एअरपोर्ट 485 करोड़ की लागत से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, पंजाब और हरियाणा सरकार द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया जाएगा। 

यूनेस्को की सांस्कृतिक सूची में शामिल होने के लिए नामित होने वाला भारतीय नृत्य है?

हाल ही में गुजरात के गरबा नृत्य को यूनेस्को की सांस्कृतिक सूची में शामिल किए जाने के लिए नामित किया गया है। पिछले साल बंगाल में मनाए जाने वाले दुर्गा पूर्जा उत्सव को इस सूची में स्थान मिला है। गरबा में भी देवी दुर्गा की उपासना की जाती है जिसमें डांडिया, ताली, चुटकी, खंजरी और मंजीरों का उपयोग होता है।

भारत  के पहले हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस की शुरूआत की गई है?

हाल ही में भारत के पहले स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस की शुरूत पुणे में की गई है। इस बस का का विकास केपीआईटी सीएसआईआर द्वारा किया गया है। हाइड्रोजन ईंधन सेल हाइड्रोजन और हवा की मदद से बस को संचालित करेगा। इस प्रक्रिया में उप उत्पाद के तौर पर सिर्फ गर्मी और पानी का उत्पादन होता है।

सुपर वासुकी क्या है?

हाल ही में भारतीय रेलवे ने साढे़ तीन किलोमीटर लंबी माल गाड़ी का परीक्षण किया। रेलवे की अब तक की सबसे लंबी इस मालगाड़ी को सुपर वासुकी नाम दिया गया है। इस ट्रेन का परीक्षण छतीसगढ़ के कोरबा और नागपुर के राजनांदगांव के बीच कोयला परिवहन वाले वैगन्स की मदद से किया गया।

भारत किस देश के साथ अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा कार्यकारी समूह स्थापित करेगा?

भारत ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के लिए एक कार्यकारी समूह स्थापित करेगा। इस कार्य समूह का उद्देश्य दोनों देशों में उच्च शिक्षा से संबंधित नियमों की जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाना और दोनों देशों के विद्यार्थियों के लिए अवसरों को बढ़ावा देना है।

भारत की पहली वाणिज्यिक अंतरिक्ष  जागरूकता वेधशाला स्थापित की जाएगी?

भारत की पहली वाणिज्यिक अंतरिक्ष स्थितिजन्य जागरूकता वेधशाला उत्तराखंड के गढ़वाल में स्थापित की जाएगी। इसका निर्माण स्टार्ट-अप दिगंतारा द्वारा किया जाएगा। इस वेधशाला का उद्देश्य पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए 10 सेमी आकार की छोटी वस्तुओं की निगरानी करना है। 

भारत ने हाल ही में किस देश में नया दूतावास खोला है?

हाल ही में भारत ने पराग्वे के असुनसियन में अपने नए भारतीय दूतावास का उद्घाटन किया। इसके लिए भारत के विदेशमंत्री पराग्वे गए। यह किसी भारतीय विदेश मंत्री की पराग्वे गणराज्य की पहली यात्रा है। इस दूतावास का उद्घाटन दोनों देशों द्वारा राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के पूरा होने पर किया गया।

किस राज्य ने सरकारी दवाओं की ऑनलाइन निगरानी प्रणाली स्थापित करने की घोषणा की है?

केरल सरकार ने सरकार द्वारा संचालित चिकित्सा संस्थानों में दवाओं पर नज़र रखने के लिए एक ऑनलाइन निगरानी प्रणाली शुरू करने की घोषणा की है। इस प्रणाली का उद्देश्य दवाओं की उपलब्धता और वितरण पर नज़र रखना है। इस प्रणाली की मदद से दवाओं की कमी और उनकी पूर्ती में तेजी लाइ जा सकेगी।

अर्थ गंगा क्या है?

भारत में नदियों के सतत विकास के नये मॉडल को अर्थगंगा नाम दिया गया है। इस मॉडल का उद्देश्य नदी को अर्थव्यवस्था से जोड़ना है। इसमें नदियों के जल का उपयोग कर के खेती के अलावा पर्यटन, अपशिष्ट जल के आर्थिक उपयोग और आजीविका सृजन जैसे कार्य किए जाएंगे।

राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है?

मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 29 अगस्त को पूरे देश में यह दिवस मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद प्रख्यात हॉकी खिलाड़ी थे जिन्होंने 1928, 1932 और 1936 में ओलंपिक स्वर्ण पदक भारत को दिलवाने में अहम भूमिका निभाई थी।

लिंथोई चनंबम का सम्बन्ध है?

हाल ही में विश्व जूडो चैंपियनशिप में भारत की जूडो खिलाड़ी लिंथोई चबनम ने देश के लिए पहला पदक जीतने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने 57 किग्रा वर्ग में स्वर्ण जीता है। मणिपुर निवासी 15 वर्षीय लिंथोई भारत की तरफ से किसी भी आयुवर्ग में पदक जीतने वाली पहली जुडोका है।

डीआरडीओ के नये अध्यक्ष हैं?

समीर वी. कामत को डीआडीओ का नया अध्यक्ष बनाया गया है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन भारत के लिए आयुद्ध तकनीकों, प्रणालियों और हथियारों को विकसित करने का काम करती हैं। कामत डॉ. जी. सतीश रेड्डी का स्थान लेंगे। इससे पहले वे संगठन में नौसेना प्रणाली और सामग्री के महानिदेशक थे।

क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 100 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं?

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में तीनों प्रारूपों में 100-100 मैच खेलने वाले विराट कोहली विश्व के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। ये रिकॉर्ड बनाने वाले वे पहले भारतीय खलाड़ी है। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर ने सबसे पहले ये रेकॉर्ड बनाया है।

BWF 2022 विश्व चैम्पियनशिप का खिताब जीता है?

डेनमार्क के खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन ने थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न को हराकर BWF 2022 विश्व चैम्पियनशिप जीता है। यह उनका दूसरा बैडमिंटन विश्व खिताब है। 

परमाणु परीक्षणों के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है?

29 अगस्त को ‘परमाणु परीक्षणों के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ मनाया जाता है। इसका उद्देश्य परमाणु हथियारों के परीक्षण के विनाशकारी प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया जाता है।

शुमंग लीला क्या है?

शुमंग लीला मणिपुर में मनाया जाने वाला उत्सव है। इस साल इस उत्सव का 50वां संस्करण आयोजित हुआ। शुमंग लीला मणिपुर में रंगमंच का एक पारंपरिक रूप है और महिला कलाकारों की भूमिकाएँ सभी पुरुष अभिनेताओं द्वारा निभाई जाती हैं और पुरुष पात्रों को महिला कलाकारों द्वारा निभाया जाता है।

कम्टेटिवनेस रोड मैप फॉर इंडिया/100 रिपोर्ट जारी की है?

भारत के प्रधानमंत्री के लिए गठित आर्थिक सलाहकार परिषद ने हाल ही में कम्टेटिवनेस रोड मैप फॉर इंडिया/100 रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में भारत के आर्थिक विकास की 2047 में संकल्पना प्रस्तुत की गई है जो देश को बेहतर आर्थिक मजबूती और उच्च आय वाला देश बनाने में मदद करेगा।

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है?

राजस्थान सरकार द्वारा ग्रामिण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। 30 लाख से अधिक खिलाड़ी और 2 लाख से अधिक टीमें ग्रामीण ओलम्पिक में भाग ले रही हैं। 

रंग स्वाधीनता क्या है?

संगीत नाटक अकादमी ने आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रंग स्वाधीनता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 9 राज्यों की 12 टीमों में 100 कलाकारों ने हिस्सा लिया। इस समारोह में देश भर की लोक गायन शैलियों कहरवा, आल्हा, ढिमरयाई, बहारे तबीलए चमोलाए झूलनाए सोहनीए अलीबक्श और सवैया का प्रदर्शन किया गया।

क्वीन मैक्सिमा का सम्बन्ध है?

हाल ही में नीदरलैण्ड की रानी मैक्सिमा भारत यात्रा पर आईं। वे विकास हेतु समावेशी वित्त के लिये संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष अधिवक्ता और जी20 वैश्विक भागीदारी का मानद संरक्षक के रूप में भारत की अधिकारिक यात्रा पर आई।

Download Current Affairs in PDF Hindi August 2022 

Download Current Affairs in PDF Hindi July 2022

Download Current Affairs in PDF Hindi June 2022

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top