Download Current Affairs in PDF Hindi July 2022 | rasnotes.com

 

Current Affairs in Hindi July 2022

Current Affairs in hindi Pdf July 2022

विम्बलडन 2022 का पुरूष सिंगल्स जीता है?

नोवाक जोकोविक ने इस साल के विम्बलडन खिताब पर कब्जा किया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया के निक किर्जियोस को हराया। जोकोविक ऐसे चौथे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस प्रतिस्पर्द्धा को चौथी बार अपने नाम किया है। इससे पहले  रोजर फेडरर, पीट संप्रास और ब्योन बोर्ग यह कारनामा कर चुके हैं।

विम्बलडन 2022 का वूमन सिंगल्स जीता है?

कजाकिस्तान की एलेना रयबकिना ने वर्ष 2022 का विम्बलडन खिताब अपने नाम कर लिया है। वह कजाकिस्तान की पहली खिलाड़ी है जिसने ग्रैंड स्लेम खिताब अपने नाम किया है। 

आर्यभट-1 क्या है?

आईआईएससी के शोधकर्ताओ ने एनालॉग चिपसेट प्रोटोटाइप विकसित किया है। इस प्रोटोटाइप को आर्यभट-1 नाम दिया गया है। इसका पूरा नाम एनालॉग रिकॉ​न्फ्रिगेबल टेक्नोलॉजी एंड बायस स्केलेबल हार्डवेयर फॉर एआई टास्कस रखा गया है।

विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है?

पूरी दुनिया में जनसंख्या के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता पैदा करने के लिए 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस साल के जनसंख्या दिवस की थीम 8 बिलियन की दुनिया: सभी के लिये एक लचीले भविष्य की ओर-अवसरों का दोहन और सभी के लिये अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना रखी गई है।

भारत का तीसरा पावर एक्सचेंज है?

हिंदुस्तान पावर एक्सचेंज को हाल ही में लांच किया गया है। यह भारत का तीसरा पावर एक्सचेंज है। इसे बीएसई और पावर ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन से सहायता प्राप्त है। पीटीसी इंडिया और बीएसई इन्वेस्टमेंट की इसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी है।

पॉप-फेम क्या है?

पॉप-फेम यूएस बर्कले लैब द्वारा विकसित एक विशेष ईंधन है जो जीवाणुओं के माध्यम से बनाया जाता है। इस ईंधन में ऊर्जा घनत्व 50 मेगा जूल प्रति लीटर से भी अधिक मापी गई है जो रॉकेट ईंधन से प्राप्त होने वाले घनत्व से भी ज्यादा है।

मारबर्ग  वायरस के मामले सामने आए हैं?

घाना में मारबर्ग वायरस के दो मामले सामने आए हैं। यह वायरस इबोला की तरह ही घातक होता है और चमगादड़ों से मानवों में फैलता है। इस वायरस में मृत्यु दर 24 से 88 प्रतिशत तक रहती है। इस वायरस का कोई टीका अभी तक विकसित नहीं हुआ है।

अर्जुन बाबुता चर्चा में है?

भारतीय निशानेबाज अर्जुन बाबुता ने अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंध विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता है। इस स्पर्द्धा में भारत के ही पार्थ मखीजा चौथे स्थान पर रहे। काहिरा में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा।

कॉस्ट आफ लिविंग क्राइसिस इन डवल​पलिंग कंट्रीज रिपोर्ट जारी की है?

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने विकासशील देशों में कॉस्ट आफ लिविंग के प्रभाव को दर्शाने के लिए कॉस्ट आफ लिविंग क्राइसिस इन डवल​पलिंग कंट्रीज रिपोर्ट जारी की है। ​इस रिपोर्ट में भारत में मुद्रास्फीति का गरीब परिवारों पर प्रभाव भी आंकलित किया गया है।

क्वाड्रिवेलेंट ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन का भारत में उत्पादन करने वाली कंपनी है?

सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया भारत में क्वाड्रिवेलेंट ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन का उत्पादन करेगी। यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर को रोकने का काम करती है। भारत में 15 से 44 साल की महिलाओं में पाया जाने वाला यह दूसरा सबसे आम कैंसर है।

सुप्रीम आर्डर ऑफ द क्राईसेंथमम चर्चा में है?

हाल ही में जापान सरकार ने अपने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को मरणोपरांत सुप्रीम आर्डर ऑफ द क्राईसेंथमम से सम्मानित करने की घोषणा की है। यह जापान का सर्वोच्च सम्मान है। आबे इस सम्मान को प्राप्त करने वाले चौथे जापानी प्रधानमंत्री होंगे।

फ्राँसीसी बास्तील दिवस मनाया जाता है?

फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस को बास्तील दिवस कहा जाता है। फ्रांस में 14 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन फ्रांसीसी क्रांति की शुरूआत हुई थी जब फ्रांस की जनता ने बास्तली सैन्य किले और जेल को आजाद करवाया था। इसे दिवस को ला फेट नेशनेल भी कहा जाता है।

जेरूसलम डिक्लेरेशन किन दो देशों के बीच हुआ?

इजरायल और अमेरिका ने एक रणनीतिक सहयोग के संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए हैं जिसे जेरूसलम डिक्लेरेशन कहा जा रहा है। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और इजरायल के प्रधानमंत्री यायर लैपिड ने हस्ताक्षर किए हैं।

शंघाई सहयोग संगठन ने पहली सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी किस शहर को घोषित किया है?

हाल ही मे शंघाई सहयोग संगठन ने वाराणसी शहर को अपनी पहली सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी के तौर पर घोषित किया है। वर्ष 2022—23 के लिए यह दर्जा इस शहर को हासिल होगा।

जागृति शुभंकर का सम्बन्ध है?

उपभोक्त मामले विभाग भारत सरकार ने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जागृति नामक शुभंकर लॉन्च किया है। इस शुभंकर को जागो ग्राहक जागो टैगलाइन के साथ प्रदर्शित किया जाएगा।

राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क में पहला स्थान प्राप्त संस्थान है?

हाल ही में राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क 2022 जारी की गई है। इसमें आईआईटी मदा्रसा ने लगातार चौथे साल पहला स्थान प्राप्त किया है। आईआईटी दिल्ली दूसरे और आईआईटी बॉम्बे तीसरे पर स्थान पर है।

सिंगापुर ओपन 2022 जीता है?

भारतीय शटलर पी.वी. सिंधु ने सिंगापुर ओपन 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने चीन की वांग जी यी को हराया। सिंधु का 2022 में यह पहला सुपर 500 खिताब है।

भारतीय रंग महोत्सव 2022 का आयोजन किया गया?

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय ने नई दिल्ली में ‘आजादी का अमृत महोत्सव – 22वां भारत रंग महोत्सव, 2022’ का आयोजन किया। इस महोत्सव में रंगकर्म के विभिन्न पहलुओं को आजादी से जोड़ कर प्रदर्शित् किया गया।

सिंधुध्वज क्या है?

हाल ही में भारतीय नौसेना ने अपनी पनडुब्बी आईएनएस सिंधुध्वज को 35 साल की सेवा के बाद सेवामुक्त कर दिया। यह पनडुब्बी स्वदेशी सोनार USHUS, स्वदेशी उपग्रह संचार प्रणाली रुक्मणी और जड़त्वीय नेविगेशन प्रणाली और स्वदेशी टारपीडो अग्नि नियंत्रण प्रणाली से लेस थी।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के नए सीईओ हैं?

आशीष कुमार चौहान को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का नया प्रबंध निदेशक और सीइओ नियुक्त किया गया है। वे फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचें जके एमडी और सीईओ हैं। आशीष कुमार एनएसई के संस्थापकों में एक हैं।

मैराज अहमद खान चर्चा में हैं?

मैराज अहमद खान भारत के स्कीट निशानेबाज हैं। उन्होंने दो बार ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया है। हाल ही कोरिया के चांगवोन में आईएसएसएफ विश्व कप में उन्होंने भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता है। 

AI-संचालित डिजिटल लोक अदालत लांच की है?

राजस्थान में राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष उदय उमेश ललित ने देश की पहली AI-संचालित डिजिटल लोक अदालत लांच की। इसकी शुरूआत 18वीं अखिल भारतीय कानूनी सेवा प्राधिकरण बैठक के दौरान की गई।

टाइम मैगज़ीन 50 सर्वश्रेष्ठ स्थानों की सूची में शामिल भारतीय स्थान हैं?

हाल ही में टाइम द्वारा जारी की गई 50 सर्वश्रेष्ठ स्थानों की सूची में भारत से केरल और अहमदाबाद को स्थान दिया गय है। केरल को इकोटूरिज्म हॉट स्पॉट और अहमदाबाद को उच्च शिक्षा के शहर के तौर पर नामित किया गया है।

भूपिंदर सिंह का सम्बन्ध था?

प्रख्यात पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह का हाल ही में निधन हो गया। उन्हें​ हिंदी फिल्मों में पार्श्व गायन के साथ ही गजल गायक के तौर पर भी जाना जाता था।

G-20 के लिए भारत के नए शेरपा हैं?

नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत को G-20 के लिए भारत का नए शेरपा नियुक्त किया गया है। वे वाणिज्य और उद्योग और उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल की जगह लेंगे। भारत 1 दिसम्बर 2022 से 30 नवम्बर 2023 तक इस संगठन का अध्यक्ष रहेगा।

वैश्विक जैव विविधता सम्मेलन 2022 आयोजित हुआ?

जर्मनी के बॉन शहर में  वैश्विक जैव विविधता सम्मेलन 2022 आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य दुनिया भर में जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण और उनका आंकलन करना होता है।

स्टार्टअप स्कूल इंडिया लांच किया है?

हाल ही में गूगल ने भारत में गूगल स्टार्टअप्स के तहत स्टार्टअप स्कूल इंडिया की शुरूआत की है। इस कार्यक्रम के तहत निवेशको, उद्यमियों और प्रोग्रामर्स को एक मंच पर साथ लाया जाएगा। इस कार्यक्रम का लक्ष्य दस हजार स्टार्टअप्स तक पहुंच बनाना है।

इलैयाराजा का सम्बन्ध है?

इलैयाराजा जिन्हें हाल में राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है संगीत क्षेत्र की ख्यातनाम हस्ति है। तमिलनाडू से आने वाले इलैयाराजा ने 7 हजार से ज्यादा गीत रचे है और 5 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, पद्मभूषण और पद्मविभूषण से नवाजा जा चुका है।

EIU Global Liveability Index 2022 में शीर्ष भारतीय शहर है?

यूरोपियन इं​टेलिजेंस यूनिट द्वारा जारी किए जाने वाले EIU Global Liveability Index 2022 में भारत के पांच शहरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद और बैंगलोर को शामिल किया गया है। दिल्ली भारत में पहले और दुनिया भर में 140वें स्थान पर है।

मैरीना वियाज़ोवस्का चर्चा में है?

स्विट्जरलैण्ड में रहने वाली यूक्रेनी गणितज्ञ  मैरीना वियाज़ोवस्का करे वर्ष 2022 के फील्ड्स मेडल के लिए नामित किया गया हे। इस मेडल को गणित का नोबेल माना जाता है जो अंतर्राष्ट्रीय गणितीय संघ द्वारा प्रदान किया जाता है।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल अवार्ड दिया जाएगा?

भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की स्मृति में डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल अवार्ड दिया जाएगा। यह पुरस्कार लोक प्रशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वो हस्तियों को प्रदान किया जाएगा।

भारत में एंथ्रेक्स के मामले सामने आए हैं?

हाल ही में केरल के त्रिशूर जिले के अथिरापल्ली के जंगली सुअरों में एंथ्रेक्स की पुष्टि की गई है। यह एक बैक्टीरिया जनित रोह है जिसे वुलसॉर्टर डिजीत या मैंलिग्नेट पस्ट्यूल के नाम से भी जाना जाता है।

परीक्षा संगम क्या है?

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपना नया पोर्टल लांच किया है जिसे परीक्षा संगम नाम दिया गया है। यह बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं के वन स्टॉप सेंटर की तरह कार्य करेगा। इसके तीन भाग गंगा जिसमें विद्यालय, यमुना जिनमें क्षेत्रीय कार्यालय और सरस्वती जिसमें प्रधान कार्यालय की गतिविधियों को संग्रहित और नामित किया गया है।

फिलीपींस के नये राष्ट्रपति हैं?

जूनियर फर्डिनेंड मार्कोस को फिलीपिंस का नया राष्ट्रपति चुना गया है। वे देश के 17वें राष्ट्रपति हैं। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते का स्थान लिया। सारा दूतेर्ते को देश का उपराष्ट्रपति बनाया गया है।

नये भारतीय नौसेना एयर स्क्वाड्रन को नाम दिया गया?

भारतीय नौसेना ने अपनी पूर्वी कमान में अधिकृत किए गए नये एयर स्क्वाड्रन को आईएनएएस 324 नाम दिया है। उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर एमके III (MR) हेलीकॉप्टरों का उपयोग करने वाली पूर्वी समुद्र-तट की पहली नौसेना स्क्वाड्रन है।

राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन नम्बर है?

हाल ही में सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन आथेरिटी ने होटल और रेस्तरां को सर्विस चार्ज जोड़ने से रोकने का आदेश जारी किया है। इस चार्ज को जोड़ने की शिकायत के लिए  राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन नम्बर 1915 या फिर NCH मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग किया जा सकेगा।

अल्लूरी सीताराम राजू चर्चा में हैं?

अल्लूरी सीताराम राजू महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्हें अंग्रेजों के खिलाफ रम्पा विद्रोह’ या ‘मन्यम विद्रोह’ के लिए जाना जाता है। हाल ही में उनकी 125वीं जयंती पर आंध्रप्रदेश के भीमावरय में राजू की 15 टन की मूर्ति स्थापित की गई।

डिजिटल इंडिया वीक 2022 की थीम है?

इस साल गुजरात के गांधीनगर में आयोजित हुए डिजिटल इंडिया वीक 2022 की थीम केटेलाइजिंग न्यू इंडियाज टेकेड रखा गया है। भारतीय भाषाओं में इंटरनेट की पहुंच सुलभ बनाने के लिए इस आयोजन में डिजिटल इंडिया भाषिणी की भी शुरूआत की गई।

लिस्बन डिक्लेरेशन क्या है?

संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन 2022 में लिस्बन डिक्लेरेशन की घोषणा की गई। इसका उद्देश्य वाक्य हमारा महासागर, हमारा भविष्य, हमारी जिम्मेदारी रखी गई है। इस डिक्लेरेशन में 150 से ज्यादा देशों ने महासागरीय आपात स्थिति से निपटने के लिए विज्ञान आधारित और नवोन्मेषी कार्रवाइयों को बढ़ाने पर सहमति दी है।

काई चटनी चर्चा में है?

ओडिशा में बुनकर चीटियों से बनाई जाने वाली काई चटनी को भौगोलिक संकेतक रजिस्ट्री के लिए प्रस्तुत किया गया है। यह चटनी ओडिशा के मयूरभंज जिले में आदिवासी समुदाय द्वारा बनाई जाती है।

फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स के नए अध्यक्ष हैं?

टी. राजा कुमार को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वे मार्कस प्लीयर से इस पद का कार्यभार लेंगे। उनकी नियुक्ति दो साल के लिए इस पद पर की गई है।

PSLV कक्षीय प्रायोगिक मॉड्यूल क्या है?

PSLV कक्षीय प्रायोगिक मॉड्यूल एक प्लेटफॉर्म है जिसका उपयोग इसरो के ध्रुवीय प्रक्षेपण यान पीएसएलवी के लिए किया जाता है। इसके तीन चरण समुद्र में गिरते है और चौथा अंतरिक्ष में रह जाता है।

ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर का उपयोग करने वाला भारतीय संगठन है?

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने देश में पहली बार ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर का उपयोग किया है। इस मानव रहित उड़ान परीक्षण में लंबी दूरी की वैमानिकी तकनीकी का उपयोग सफलतापूर्व​क किया गया है।

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है?

भारत में चिकित्सकों को सम्मान देने के लिए 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दिवस की शुरूआत 1991 में की गई थी। इस दिवस का आयोजन पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री और चिकित्सक डॉ. बिधानचंद्र रॉय के सम्मान में किया जाता है।

व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस को ईआरएसएस से जोड़ने वाला पहला राज्य है?

व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस को इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम से जोड़ने वाला भारत का पहला राज्य हिमाचल प्रदेश बन गया है। इस तकनीक के जरिए वाहनों को भारत में कहीं भी ट्रैक किया जा सकता है। इस पहल से भारत की सड़क यात्राओं को ज्यादा सुरक्षित बनाया जा सकता है।

रामायण मासम क्या है?

मलयालम कैलेंडर में वर्ष के अंतिम माह कर्कीडकम की शुरूआत रामायण मासम से होती है। इस साल 17 जुलाई 2022 से केरल से इस मास की शुरूआत हुई है। इस पूरे मास गोधूली बेला में रामायण के श्लोकों का पाठ करने की परम्परा है। 

अनमेन्शनिंग फीचर” लॉन्च किया है?

ट्वीटर ने हाल ही में अपने प्लेटफॉर्म पर अनमेन्शनिंग फीचर” लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी भी मेंशन से खुद को हटा पाएगा। इससे ट्रोलिंग के मेंशन पैटर्न में कमी आएगी।

अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस मनाया जाता है?

मानव द्वारा पहली बार चंद्रमा पर उतरने की स्मृति में 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस मनाया जाता है। 20 जुलाई 1969 को पहली बार नील आर्मस्ट्रांग ने चंद्रमा पर कदम रखा था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिवस की घोषणा की है।

2022 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत जीतने वाले भारतीय हैं?

भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने 2022 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया है। जेवलीन थ्रो में उन्होंने 88.13 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद वे दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म घोषित की गई?

तमिल फिल्म सोरारई पोटरू को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार  भारत सरकार के फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा प्रदान किए जाते हैं।

ह्यूमन स्पेस फ्लाइट एक्सपो का आयोजन स्थल है?

बेंगलुरू में ह्यूमन स्पेस फ्लाइट एक्सपो का आयोजन किया गया। बेंगलुरु के जवाहरलाल नेहरू प्लेनेटेरियम में आयोजित इस एक्सपो में अंतरिक्ष में मानव की उपस्थिति पर नये शोधों और प्रयोगों को प्र​दर्शित किया गया।

राष्ट्रीय ध्वज दिवस मनाया जाता है?

भारत में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में 22 जुलाई को राष्ट्रीय ध्वज दिवस मनाया जाता है। 22 जुलाई, 1947 को भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को संविधान में अंगीकार किया था।

JIMEX क्या है?

भारत और जापान के बीच हुए समुद्री अभ्यास को JIMEX— जापान इंडिया मेरीटाइम एक्सरसाइज नाम दिया गया है। यह अभ्यास अंडमान सागर में जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल और भारतीय नौसेना के बीच हुआ। 

अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण का मुख्यालय भवन बनाया जाएगा?

अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण के मुख्यालय का निर्माण गांधीनगर, गुजरात ​में किया जाएगा। इसकी स्थापना अप्रेल 2020 में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण विधेयक, 2019 के तहत की गई थी।

आधार फेस आरडी क्या है?

हाल ही में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड धारकों के चेहरे को पहचानने के लिए आधार फेस आरडी एप लांच किया। इस तकनीक में आधार नम्बर के प्रमाणन को चेहरे के  आधार पर प्रमाणित किया जाता है जो अब तक अंगुलियों के छाप और आंखों के रेटिना से प्रमाणित किया जाता था।

वेंटियन क्या है?

हाल ही में चीन ने अपने तियांगोंग अं​तरिक्ष स्टेशन से अपने दूसरे अंतरिक्ष स्टेशन माड्यूल वेंटियन का सफल प्रक्षेपण किया। इसे 5बी रॉकेट से प्रक्षेपित किया गया। अंतरिक्ष में मानव यात्रियों को भेजने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत यह किया जा रहा है। चीन अपने अंतरिक्ष यात्रियों को ताइकोनॉट्स कहता है।

36वाँ राष्ट्रीय खेल आयोजित किया जाएगा?

6वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन 27 सितंबर से 10 अक्तूबर, 2022 तक गुजरात में किया जाएगा। इसमें कुल 36 खेल शामिल हैं। न खेलों के लिये ध्येय वाक्य (टैगलाइन) ‘सेलिब्रेटिंग यूनिटी थ्रू स्पोर्ट्स’ रखा गया है। 

डॉ.  सुशोभन बंद्योपाध्याय का सम्बन्ध था?

डॉ.  सुशोभन बंद्योपाध्याय जिनकी हाल ही मृत्यु हो गई, चिकित्सक एवं राजनेता रहे। वे पिछले 57 वर्षों से पश्चिम बंगाल के बोलपुर में एक रुपए फीस लेकर गरीबों का इलाज कर रहे थे। वर्ष 2020 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

विश्व बैंक का मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया गया है?

विश्व बैंक ने इन्दरमीत गिल को विकास अर्थशास्त्र का मुख्य अर्थशास्त्री और वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। कौशिक बसु के बाद इन्दरमीत गिल विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री बनने वाले दूसरे भारतीय होंगे। 

पिचवरम मैंग्रोव स्थित हैं?

हाल ही में पिचवरम मैंग्रोव और पल्लिकरनई मार्श रिजर्व फॉरेस्ट को रामसर साइट का दर्जा दिया गया। ​तमिलनाडु स्थित इन प्राकृतिक स्थलों के साथ ही मिजोरम और मध्यप्रदेश के दो आर्द्रस्थलों को यह दर्जा दिया गया है।

आईएमएफ द्वारा 2022-23 के लिए भारत का विकास पूर्वानुमान किया गया है?

अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 2022-23 के लिए भारत का विकास पूर्वानुमान 7.4 प्रतिशत लगाया है। एशियाई विकास बैंक ने भी भारत की विकास दर को 7.5 प्रतिशत से घटाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है।

सर विंस्टन चर्चिल लीडरशिप अवार्ड दिया गया?

युक्रेनी के राष्ट्रपति व्लादीमीर जेलेंस्किी को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सर विंस्टन चर्चिल लीडरशिप अवार्ड प्रदान किया। यह पुरस्कार आनलाइन माध्यम से प्रदान किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन छोड़ने की घोषणा की है?

हाल ही में रूस ने 2024 के बाद इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन छोड़ने की घोषणा की है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को रूस और अमेरिका ने मिलकर तैयार किया था। इससे पहले रूस के पास मीर नाम का स्पेस स्टेशन था। 

2025 में ICC महिला क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी मिली है?

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने महिला क्रिकेट आयोजन स्थलों की घोषणा की है। इसमें  ICC महिला T20 विश्व कप 2024 की मेजबानी दूसरी बार बांग्लादेश को,  2025 में ICC महिला क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी भारत को और T20 चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की मेजबानी श्रीलंका को दी है।

11वीं कृषि जनगणना आयोजित होगी?

11वीं कृषि जनगणना वर्ष 2021-22 में आयोजित होगी। भारत में हर 5 साल में कृषि जनगणना आयोजित की जाती है। पहली बार डेटा संग्रह स्मार्ट फोन और टैबलेट के माध्यम से किया जाएगा। कृषि जनगणना में कार्यशील जोतों की संख्या और क्षेत्रफल, उनके आकार, वर्गवार वितरण, भूमि उपयोग, काश्तकारी और फसल पैटर्न आदि की जानकारी एकत्रित की जायेगी।

भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत है?

भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत विक्रांत है। इसका निर्माण  कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा भारतीय नौसेना के लिए  किया गया। 76% स्वदेशीकरण घटकों के साथ इस विमानवाहक पोत का निर्माण किया है। विक्रांत को भारतीय नौसेना में INS विक्रांत के रूप में शामिल किया जाएगा।

वैश्विक बाघ दिवस समारोह की मेजबानी की है?

ताडोबा टाइगर रिजर्व, महाराष्ट्र ने भारत में वैश्विक बाघ दिवस समारोह की मेजबानी की। चंद्रपुर वन अकादमी, महाराष्ट्र में आयोजित वैश्विक बाघ दिवस 2022 समारोह में भारत मे बाघ संख्या वृद्धि पर बात हुई। वैश्विक बाघ दिवस मनाने की घोषणा 29 जुलाई, 2010 को सेंट पीटर्सबर्ग में वैश्विक स्तर पर बाघ संरक्षण और प्रबंधन पर जोर देने के लिए की गई थी।

भारत में पहली बार FIDE शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी की?

44वें FIDE शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी तमिलनाडु राज्य द्वारा किया जा रहा है। यह पहली बार है जब भारत इस अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है। 187 देशों के खिलाड़ियों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी टीम शतरंज चैंपियनशिप चेन्नई के पास मामल्लापुरम में आयोजित की जा रही है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के नए एमडी और सीईओ हैं?

आशीष चौहान को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का नया एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया है। फिलहाल वे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के एमडी और सीईओ हैं। उनकी नियुक्ति बाजार नियामक सेबी द्वारा की गई है।

अल नजाह क्या है?

भारत और ओमान के बीच हो रहे है संयुक्त सैन्य अभ्यास को अल नजाह नाम दिया गया है। यह 13 दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास राजस्थान में आयोजित किया जा रहा है। अल नजाह के इस चौथे संस्करण में आतंकवाद, क्षेत्रीय सुरक्षा और शांति पर के​न्द्रित किया गया है।

मंकीपॉक्स मॉनिटरिंग के लिए गठित टास्क फोर्स के प्रमुख है?

भारत में मंकीपॉक्स की मॉनिटरिंग के लिए गठित टास्क फोर्स का प्रमुख वी.के.पॉल को निुयक्त किया गया है। भारत में मंकीपॉक्स के अबतक चार मामले सामने आए हैं। 

भारत को  MH-60R मल्टीरोल हेलीकॉप्टर मिले हैं?

हाल ही में भारतीय नौसेना को अमेरिका की ओर से दो  MH-60R मल्टीरोल हेलीकॉप्टर मिले है। इसे रोमियो भी कहा जाता है। यह हेलीकॉप्टर 12 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ानभर सकता है।

महिला लॉन बॉल टीम स्पर्द्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम है?

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की महिला लॉन बॉल टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। नयनमोनी सैकिया, पिक्‍की, लवली चौबे और रूपारानी तिर्की की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराकर स्‍वर्ण पदक जीता। इस स्पर्द्धा में भारतीय टीम ने पहली बार पदक जीता है। 

प्रेसिडेंट्स कलर्स हासिल करने वाला पुलिस बल है?

हाल ही में तमिलनाडु पुलिस को प्रेसिडेंट्स कलर्स प्रदान किया गया। प्रेसिडेंट्स कलर्स भारत में किसी भी सैन्य या पुलिस इकाई को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। प्रेसिडेंट्स कलर्स पुरस्कार को निशान भी कहा जाता है। 

गन हिल क्या है?

द्रास के प्वाइंट 5140 का नाम बदलकर अब गनहिल कर दिया गया है। यह नाम परिवर्तन 1999 में भारतीय सेना के कारगिल जीत को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इस नाम को भारतीय सेना के गनर्स के योगदान के देखते हुए चुना गया है। प्वाइंट 5140 टोलोलिंग रिगलाइन का उच्चतम बिंदु है। 

अंडाल थिरुनाक्षत्रम क्या है?

प्रसिद्ध तमिल संत कवि अंडाल जिन्हें दक्षिण की मीरा कहा जाता है कि जयंती 1 अगस्त 2022 को मनाई गई। इसे अंडाल थिरुनाक्षत्रम भी कहा जाता है। तमिल महीने का पूरम दिवस अंडाल की जयंती के तौर पर मनाई जाती है। अंडाल 12 अलवार संतों में से एक मात्र महिला संत है। इन्हें लक्ष्मी का अवतार भी माना जाता है।

भारत के नये केन्‍द्रीय सतर्कता आयुक्‍त हैं?

सुरेश एन पटेल को भारत का नया केन्‍द्रीय सतर्कता आयुक्‍त बनाया गया है। हाल ही में उन्होंने प​द की शपथ ली। इससे पहले वे आंध्र बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रह चुके हैं। केन्‍द्रीय सतर्कता आयोग संसद को जवाबदेह और अपनी रिपोर्ट भारत के राष्ट्रपति को सौंपती है।

राखीगढ़ी कहां स्थित है?

हरियाणा स्थित राखीगढ़ी सहित बीस स्थानों को राष्ट्रीय महत्व टैग के लिए चुना गया है। राखीगढ़ी के अलावा दिल्ली में अनंगताल, आंध्र प्रदेश के चिंताकुंटा में रॉक पेंटिंग; हिमाचल प्रदेश में कालेश्वर महादेव मंदिर को भी इस सूची में जगह मिली है।

अचिंता शुली किस खेल से जुड़े हैं?

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अचिंता शुली ने भारोत्तोलन के 73 किलोग्राम वर्ग में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 313 किलोग्राम (स्नैच में 143 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 170 किग्रा) के संयुक्त प्रयास से पहला स्थान हासिल किया।

नेशनल डिटरमाइन कॉन्ट्रीब्यूशन क्या है?

भारत सरकार वैश्विक जलवायु समझौते की पालना के लिए जो गाइडलाइन जारी करती है उसे नेशनल डिटरमाइन कॉन्ट्रीब्यूशन कहा जाता है। इस बार पेरिस समझौते को ध्यान में रखते हुए भारत ने इसमें संशोधन किया है। इससे पहले नेशनल डिटरमाइन कॉन्ट्रीब्यूशन 2015 में प्रस्तुत किया गया था।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top