Current Affairs GK Weekly April 2021 (01-11 April) in hindi pdf | rasnotes.com

 

Current Affairs GK Weekly April 2021 (01-11 April) in hindi pdf

Current Affairs Current affairs in hindi pdf April 2021 Current GK 

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स मार्च, 2021 (01 से 11 अप्रेल, 2021)

51वां दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलेगा?

दक्षिण भारत और हिंदी फिल्मों के अभिनेता रजनीकांत को इस वर्ष दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित​ किया जाएगा। यह सम्मान अवार्ड 03 मई 2021 को दिया जाएगा। रजनीकांत की पहली फिल्म तमिल में बनी अपूर्वा रागनगाल थी। यह पुरस्कार 1969 से दिया जा रहा है और देश का सर्वोच्च सिनेमा सम्मान है।

विश्व बैंक ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर अनुमानित की है?

विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की ग्रोथ रेट 7.5 प्रतिशत से 12.5 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान जताया है। साउथ एशिया वैक्सीनेट्स रिपोर्ट में विश्व बैंक ने इस आंकलन को प्रकाशित किया है। इससे पहले फिच ने भी भारत की वृद्धि दर को 12.8 प्रतिशत तक संशोधित किया था।

सरस्वती सम्मान 2020 से सम्मानित किया गया?

मराठी लेखक शरण कुमार लिंबाले को वर्ष 2020 के सरस्वती सम्मान से नवाजा गया है। उनके उपन्यास सनातन को इसके लिए चुना गया। सरस्वती सम्मान केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है। इस सम्मानित होने वाले लेखक को 15 लाख रूपये और प्रतीक प्रदान किया जाता है।

वज्र प्रहार क्या है?

भारत और अमेरिका के बीच हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में वज्र प्रहार सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया। यह अभ्यास हर साल बारी—बारी से दोनों देशों में आयोजित किया जाता है। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच पार​स्परिकता में बढ़ोतरी करना है।

ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2021 में भारत का स्थान है?

हाल ही में जारी ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2021 में भारत 156 देशों की सूची में 140वें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले साल भारत इस इंडेक्स में 112वें स्थान पर था। इस साल वह 28 पायदान नीचे गया है। यह इंडेक्स महिलाओं और ट्रांसजेंडर के प्रति होने वाले भेदभाव को इंगित करता है। 

जानवरों के लिए कोविड वैक्सीन का विकसित करने वाला देश है?

रूस ने जानवरो के लिए दुनिया की पहली कोविड वैक्सीन विकसित करने का दावा किया है। रूस के कृषि नियामक रोसेलखोजनादजोर ने इसे छह माह के तक प्रभावी बताया है। इसका नाम कार्निवेक—कोव रखा गया है। इसे अभी और विकसित किया जा रहा है।

वर्ल्ड आटिज्म अवेयरनेस डे मनाया गया?

पूरी दुनिया में 2 अप्रेल को वर्ल्ड आटिज्म अवेयरनेस डे मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2007 में इस दिवस की घोषणा की थी। इस दिवस का उद्देश्य आटिज्म से जूझ रहे बच्चों के परेशानियों के प्रति आमलोगों में जागरूकता पैदा करना है। 

भारत का सर्वश्रेष्ठ एसएमई बैंक चुना गया?

एशियामनी बेस्ट बैंक अवॉर्ड्स 2021 में भारत के एचडीएफसी बैंक को भारत का सर्वश्रेष्ठ एसएमई बैंक चुना गया। एसएमई बैंकिंग के तहत बैंक को सूक्ष्म, लघु और मध्यम आकार के उद्यम (एमएसएमई) व्यवसाय को ऋण सहायता उपलब्ध करवानी होती है।

सिंधुदुर्ग क्षेत्र चर्चा में है?

महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट स्थित सिंधुदुर्ग जिले के अंबोली के क्षेत्र विशेष को जैव विविधता विरासत स्थल घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में मीठे पानी की मछलियों की दुर्लभ प्रजाति शिस्टुरा हिरण्यकेशी खोजी गई है। इस क्षेत्र में अब मछली के शिकार पर प्रतिबंध है। 

भारत के मुख्य न्यायधीश है?

भारत के राष्ट्रपति द्वारा जस्टिस एन.वी. रमना को भारत का 48वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। 24 अप्रैल 2021 से वे न्यायधीश एसए बोबडे का स्थान लेंगे। जस्टिस रमना 26 अगस्त 2022 तक इस पद पर कार्य करेंगे।

भारत का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट बनेगा?

नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड तेलंगाना के रामागुंडम, पेडडापल्ली जिले में भारत का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट स्थापित करेगा। 100 मेगावाट का यह प्लांट थर्मल पावर प्लांट के जलाशय में बनेगा। भारत में पहला तैरता हुआ सौर ऊर्जा संयंत्र वर्ष, 2014 में कोलकाता में स्थापित किया गया था।

भारत का पहला पूर्ण विद्युतीकृत रेलवे ज़ोन है?

पश्चिम मध्य रेलवे भारत का पहला पूर्ण विद्युतीकृत रेलवे ज़ोन है। जस्थान में कोटा-चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन के विद्युतीकरण भारत में पहला पूरी तरह से विद्युतीकृत रेलवे ज़ोन बन गया है। इस जोन के पास 3012 किलोमीटर के विद्युतीकृत नेटवर्क है।

समन्वित स्वास्थ्य सूचना प्लेटफाॅर्म क्या है?

भारत सरकार ने हाल ही में समन्वित स्वास्थ्य सूचना प्लेटफाॅर्म की शुरूआत की है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिमारियों की निगरानी की जाएगी। इस तरह का प्लेटफॉर्म विकसित करने वाला भारत पहला देश है। यह समन्वित रोग निगरानी कार्यक्रम का डिजिटल रूप है, जिससे 33 रोगों की निगरानी होगी।

संकल्प से सिद्धि ड्राइव का उद्देश्य है?

संकल्प से सिद्धि भारत के जनजातिय समुदाय को सशक्त करने का एक अभियान है। इस अभियान को भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास परिसंघ ने शुरू किया है। 1500 गांवों में 100 दिन तक यह अभियान चलाया जाएगा और जनजाति समुदाय को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

रिजर्व बैंक ने रेपो रेट निर्धारित की है?

भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 की पहली मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट को 4 प्रतिशत ही रखा है। रिवर्स रेपो रेट 3.35 प्रतिशत और बैंक रेट को भी पहले की ही तरह 4.25 फीसदी ही है। वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी में 10.5 प्रतिशत की ग्रोथ का अनुमान लगाया गया है। 

सारला दास का सम्बन्ध है?

सारला दास को ओडिया साहित्य का आदिकवि माना जाता है। हाल ही में उनकी 600वीं जयंती मनाई गई। 15वीं शताब्दी में उन्होंने ओडिया भाषा में कविताओं की रचना की। उन्होंने ओडिया भाषा में तीन ग्रंथ महाभारत, विलंका रामायण और चंडी पुराण का लेखन किया। लक्ष्मी नारायण वचनिका भी उन्हीं की रचना है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है?

पूरी दुनिया में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस दिवस को 1950 से अपने स्थापना दिवस के दिन को मनाने के तौर पर शुरू किया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गई थी।

फोर्ब्स की सूची में सबसे अमीर भारतीय है?

हाल ही में फोर्ब्स ने साल 2021 के लिए सबसे अमीर लोगों की सूची जारी की। इस सूची में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस लगातार चौथे साल सबसे अमीर घोषित किए गए हैं। भारत में मुकेश अंबानी सबसे अमीर है, वैश्विक सूची में उनका स्थान दसवां है। एशिया में भी वे पहले स्थान पर हैं। 

भारतीय नौसेना के लिए एंटी मिसाइल टेक्नोलॉजी विकसित किया है?

डीआरडीओ की डिफेंस लेबोरेटरी जोधपुर ने भारतीय नौसेना के लिए एडवांस्ड चाफ टेक्नोलॉजी पर आधारित एंटी मिसाइल सिस्टम को डवलप करने में सफलता पाई है। चाफ तकनीक रडार काउंटरमेजर टेक्नोलॉजी है जिसमें हवा में धुंआ बनाकर दुश्मन रडार को भ्रमित किया जाता है।

वुल्फ-रेएट क्या हैं?

भारतीय खगोलविदों ने हाल ही में सबसे गर्म तारों में एक वुल्फ-रेएट तारों की खोज की है। यह सूर्य से हजार गुना ज्यादा प्रकाशमान होते हैं। इनका तापमान सूर्य की तुलना में 40 गुना तक ज्यादा हो सकता है। इन तारों की खोज एक सुपरनोवा विस्फोट के दौरान हुई है।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top