Current Affairs GK Weekly January 2021 (24-31 January) in hindi pdf | rasnotes.com

 

Current Affairs GK Weekly January 2021 (24-31 January) in hindi pdf

Current Affairs Current affairs in hindi pdf January 2021 Current GK 

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स जनवरी, 2021 (24 से 31 जनवरी, 2021)

राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है?

भारत में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करना है। इस साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम ‘मतदाताओं को सशक्त, सचेत, सुरक्षित और जागरूक’ बनाना है। पहली बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी, 2011 में मनाया गया था। 

हावड़ा-कालका मेल का नामकरण किया गया है?

हावड़ा-कालका मेल का नाम बदलकर नेताजी एक्सप्रेस कर दिया गया है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर भारतीय रेलवे द्वारा यह घोषणा की गई। यह ट्रेन 1866 में 63 अप हावड़ा-पेशावर एक्सप्रेस के तौर पर शुरू की गई थी। 18 जनवरी, 1941 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इसी ट्रेन पर सवार होकर अंग्रेजों को चकमा दिया था।

राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है?

भारत में हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इसके तीन मुख्य उद्देश्य लड़कियों के अधिकारों के प्रति जागरुकता बढ़ाना, विभिन्न अत्याचारों और असमानताओं के बारे में बात करना और लड़कियों के शिक्षा और स्वास्थ्य का महत्व समझाना है। इसकी शुरूआत 2008 में की गई थी।

लसिथ मलिंगा का सम्बन्ध है?

लसिथ मंलिगा जो श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज हैं, हाल ही में उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की दी। टेस्ट और वनडे से वे पहले ही संन्यास ले चुके हैं। मलिंगा आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज हैं। आईपीएल में 122 मैच खेल चुके मलिंगा ने 170 विकेट लिए हैं। वे आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं।

इस वर्ष राजस्थान से पद्मश्री से सम्मानित किया गया है?

भारत सरकार द्वारा कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, कला, खेल, चिकित्सा और समाज सेवा के लिए पद्म पुरस्कारां की श्रेणी में चौथे स्थान पर आने वाले पद्मश्री से इस वर्ष राजस्थान के लाखा खान को कला, श्याम सुंदर पालीवाल को सामाजिक कार्य और अर्जुन सिंह शेखावत को साहित्य व शिक्षा के लिए प्रदान किया गया है।

राजस्थान रॉयल्स ने अपना निदेशक नियुक्त किया है?

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगाकारा को अपना क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया है। उन पर राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट इकोसिस्टम के प्रबंधन की जिम्मेदारी होगी। बतौर क्रिकेट कुमार संगाकारा ने 28 हजार से अधिक रन बनाए हैं।

जो बाइडन के चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किए गए हैं?

जो बाइडन ने भारतवंशी तारक शाह को अपनी चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया है। शाह इस पद पर पहुंचने वाले भारतीय मूल के पहले अमेरिकी बन गए हैं। बाइडन प्रशासन ने इनके अलावा भारतवंशी तान्यादास को ऑफिस ऑफ साइंस का चीफ ऑफ स्टाफ, नारायण सुब्रह्मण्यम को ऑफिस ऑफ जनरल काउन्सेल में विधिक सलाहकार और शुचि तलाती को ऑफिस ऑफ फॉसिल एनर्जी में चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया है।

पद्म विभूषण से सम्मानित होने वाले विदेशी प्रमुख हैं?

भारत सरकार ने इस वर्ष भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को सम्मानित करने की घोषणा की है। शिंजो आबे को यह पुरस्कार जनसेवा के लिए दिया गया है। उल्लेखनीय है कि 2 जनवरी, 1954 को शुरू किया गया है पुरस्कार असैनिक क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान के लिए दिया जाता है।

मणिपुर हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है?

पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के जज जस्टिस पीवी संजय कुमार को मणिपुर हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। यह प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम द्वारा स्वीकार किया जाता है। ​जस्टिस कुमार आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में 2000 से 2003 तक सरकारी अभियोजक रह चुके हैं। 

प्रशांत डोरा का सम्बन्ध था?

प्रशांत डोरा जिनका हाल ही में निधन हो गया वे भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व गोलकीपर थे। उन्होंने 1999 में थाईलैंड के खिलाफ भारत की तरह से पहला मैच खेला था। इसके अलावा उन्होंने सैफ कप में भारत के लिए गोलकीपिंग की। उन्हें 1997-98 और 1999 में संतोष ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया था। क्लब फुटबाल में वे कलकत्ता पोर्ट ट्रस्ट, मोहम्मडन स्पोर्टिंग, मोहन बागान और ईस्ट बंगाल की तरफ से भी खेले। 

फ्रांस ने सौर ऊर्जा संयंत्र बनाने के लिए किस देश से समझौता किया है?

फ्रांस ने सौर ऊर्जा संयंत्र बनाने के लिए स्पेन के साथ समझौता किया है। यूरोप का यह सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र होगा। 364 मिलियन डॉलर की लागत से बनने वाले इस सौर ऊर्जा संयंत्र से कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में 2,45,000 टन की कमी होगी और इससे 3,75,000 लोगों को बिजली मिलेगी। 

अंतरराष्‍ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है?

24 जनवरी को अंतरराष्‍ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उदृेश्य शिक्षा का महत्व समझाना है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस दिवस की शुरूआत 2018 में की थी। इस दिवस के लिए तैयार किए गए प्रस्ताव में 58 देशों ने अपनी सहभागिता की थी।



Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top