Current Affairs GK Weekly December 2020 (14-20 December) in hindi pdf | rasnotes.com

Current Affairs GK Weekly December 2020 (14-20 December) in hindi pdf


Current Affairs Current affairs in hindi pdf December 2020 Current GK 

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स दिसम्बर, 2020 (14 से 20 दिसम्बर, 2020)

दुनिया का पहला उपग्रह आधारित आईओटी नेटवर्क है?

हाल ही में भारत संचार निगम लिमिटेड ने सेटेलाइट आधारित इंटरनेट आफ​ थिंग्स सेवा शुरू की है। इसकी मदद से अब बिना किसी मोबाइल टावर के समुद्री सीमा से फोन किया जा सकेगा। ये दुनिया का पहला उपग्रह आधारित आईओटी नेटवर्क है। 


हिंद महासागर द्वीप खेल 2023 का मेजबान है?

मेडगास्कर हिंद महासागर द्वीप खेल 2023 की मेजबानी करेगा। पहले इन खेलों का मेजबान मालदीव को बनाया गया था। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने 1977 में इन खेलों की शुरुआत की थी। इसमें श्रीलंका,कोमोरोस, मॉरीशस, सेशेल्स, मैयट, मेडागास्कर और मालदीव हिस्सा लेते हैं। 


टाइम पर्सन ऑफ द ईयर 2020 हैं?

टाइम मैगजीन ने नव-निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को 2020 के लिए “पर्सन ऑफ द ईयर” चुना है। 2019 में ग्रेटा थुनबर्ग को टाइम पर्सन आफ ईयर चुना गया था। 


विद्यावाचस्पति गोविंदाचार्य का सम्बन्ध है?

विद्यावाचस्पति गोविंदाचार्य देश के जानेमाने संस्कृत विद्वान और कन्नड़ कवि थे, जिनका हाल ही में निधन हो गया। गोविंदाचार्य ने 150 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया। उन्हें 2009 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।


राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है

हर साल देश भर में 14 दिसम्बर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का आयोजन ऊर्जा दक्षता ब्यूरो द्वारा किया जाता है। इसका उद्देश्य आमजन में ऊर्जा संरक्षण को लेकर जनजागरूकता बढ़ाना है।


रिजर्व बैंक द्वारा स्वचालित बैंक प्रसंस्करण केंद्र स्थापित किया जाएगा?

राजस्थान के जयपुर में रिजर्व बैंक द्वारा स्वचालित बैंक प्रसंस्करण केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस केन्द्र की सहायता से मुद्रा नोटो को प्राप्त करने, उनका भंडारण करने और उनका वितरण करने का काम स्वचालित तरीके से किया जाएगा। 


स्वाधीनता सड़क किन दो देशों के बीच बनाया जा रहा है?

भारत और बांग्लादेश के बीच आवागमन को सुगम बनाने के लिए स्वाधीनता सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस सड़क की 26 मार्च, 2021 तक शुरू हो जाने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि इन दोनो देशों के बीच चिल्हाटी-हल्दीरबारी रेल लिंक का निर्माण भी किया गया है।


रामानुजन पुरस्कार 2020 दिया गया है?

इस साल का रामानुजन पुरस्कार ब्राजील के रियो डी जनेरियो स्थित इंस्टीट्यूट फॉर प्योर एंड एप्लाइड मैथेमेटिक्स की गणितज्ञ डॉ. कैरोलिना अरुजो को दिया गया है। यह पुरस्कार इटली में स्थित अंतर्राष्ट्रीय सैद्धांतिक भौतिकी केंद्र द्वारा विकासशील देश के एक शोधकर्ता को दिया जाता है।


अल हबटूर महिला डबल्स खिताब जीतने वाली भारतीय हैं?

भारत की टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने जॉर्जिया की अपनी जोड़ीदार कैटरीन गोर्गोद्जे के साथ अल हबटूर महिला डबल्स का खिताब जीत लिया है। 1 लाख डॉलर की इनामी राशि वाली इस प्रतियोगिता में इस जोड़ी ने स्पेन की अलियोना बोलसोवा जादोइनोव और स्लोवाकिया की काजा जुवान की जोड़ी को हराया।


जॉन ले कर्रे का सम्बन्ध था?

जॉन ले कर्रे जिनका हाल ही में निधन हो गया, ब्रिटेन के जाने—माने जासूसी उपन्यासकार थे। कोल्ड वॉर पर आधारित उनके उपन्यास बहुत लोकप्रिय हुए। द स्पाइ हू केम फ्रॉम द कोल्ड, टिंकल टेलर सोल्जर स्पाय, अ आनरेबल स्कूलब्वाय, द परफेक्ट स्पाय, द टेलर आफ पनाम और द कान्सटेंट गार्डनर उनके प्रमुख उपन्यास थे।


सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के लिए नीति आयोग द्वारा जारी डॉक्यूमेंट है?

नीति आयोग ने भारत की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए एक डॉक्यूमेंट 2035-पब्लिक हेल्थ सर्विलांस विजन जारी किया है। इसमें आयुष्मान भारत के तीन टियर व्यवस्था की मदद से सार्वजनिक स्वास्थ्य निगरानी के दृष्टिकोण को समझाया गया है।


ओला ई-स्कूटर फैक्ट्री लगा रही है?

ओला भारत के तमिलनाडु में दुनिया की सबसे बड़ी ई-स्कूटर फैक्ट्री लगा रही है। 2,400 करोड़ रुपये के निवेश से लगने वाली इस फैक्ट्री में हर साल 20 लाख स्कूटर बनाए जाएंगे। यूरोप, एशिया, लैटिन अमरीका और दुनियाभर के बाजारों में यहां से उत्पाद भेजे जाएंगे।


डाक विभाग का डिजिटल भुगतान एप है?

भारतीय डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के साथ अपना डिजिटल भुगतान एप ‘डाकपे’ लांच किया है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक 2018 मं स्थापित किया गया था। इसमें 100 फीसदी हिस्सेदारी भारत सरकार की है।


चिलहटी हल्दीबाड़ी रेललिंक किन दो देशों के बीच स्थित है?

भारत और बांग्लादेश के बीच 55 सालों से बंद चिलहटी हल्दीबाड़ी रेल लिंक को फिर से शुरू किया गया है। 1965 में भारत पाकिस्तान युद्ध के समय इस रेल लिंक को बंद कर दिया गया था। इस रेल लिंक की मदद से अब पश्चिम बंगाल और असम तक संपर्क हो जाएगा। 


अगले वर्ष जी-7 शिखर सम्मेलन आयोजित होगा?

ब्रिटेन में आयोजित होने वाले शिखर सम्मेलन में भारत को भी आमंत्रित किया गया है। यह संगठन दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों का समूह है, जिसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और ब्रिटेन सदस्य हैं। 1975 में इसका गठन हुआ था।


सीएमएस-01 क्या है?

सीएमएस-01 एक भारतीय उपग्रह है जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान द्वारा लांच किया गया है। इस सेटेलाइट से टेलीकम्यूनिकेशन सुविधाओं का विस्तार होगा। यह 2011 में लांच की गई जीसेट-2 का स्थान लेगा। अगले सात साल तक इस उपग्रह से सेवाएं ली जाएंगी।


श्रीपति खाचराले का सम्बन्ध था?

श्रीपति खाचराले जिनका हाल ही में निधन हो गया, भारत के प्रख्यात पहलवान थे। 1959 में उन्होंने हिंद केसरी का खिताब जीता था। खाचराले महाराष्ट्र के निवासी थे। महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें शिवाजी छत्रपति पुरस्कार से नवाजा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top