Current Affairs GK Weekly December 2020 (07-13 December) in hindi pdf | rasnotes.com

 

Current Affairs GK Weekly December 2020 (07-13 December) in hindi pdf

Current Affairs Current affairs in hindi pdf December 2020 Current GK 

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स दिसम्बर, 2020 (07 से 13 दिसम्बर, 2020)

किस देश ने जलवायु आपातकाल की घोषणा की है?

हाल ही में न्यूजीलैण्ड ने जलवायु आपातकाल की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैण्ड ने स्वयं को 2025 तक कार्बन न्यूट्रल होने का लक्ष्य निर्धारित किया है। न्यूजीलैण्ड की सरकार इससे पहले अपने सदन में जीरो कार्बन विधेयक भी पारित कर चुकी है। 

फिक्की के अध्यक्ष नामित किए गए हैं?

उदय शंकर को वर्ष 2020—21 के लिए फेडरेशन आफ चेम्बर्स आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का नया अध्यक्ष नामित किया गया है। वे वर्तमान अध्यक्ष संगीता रेड्डी का स्थान लेंगे। उल्लेखनीय है कि उदयशंकर वर्तमान में वॉल्ट डिजनी के एशिया पैसिफिक के अध्यक्ष हैं। 

मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है?

पूरी दुनिया में 10 दिसम्बर को मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य आमजन में मानवाधिकारों को लेकर जागरूकता जगाना है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस दिवस की शुरूआत 10 दिसंबर 1948 को ‘संयुक्त राष्ट्र असेंबली’ ने विश्व मानवाधिकार घोषणा पत्र जारी करने के अवसर पर शुरू किया गया।

ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाने वाला राज्य है?

आंध्रप्रदेश ने द एपी गेमिंग (संशोधन) बिल 2020 पारित कर राज्य में आनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें रम्मी और पोकर जैसे ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस कानून में ऑनलाइन गेम खेलने वाले लोगों को छह महीने का कारावास और गेम बनाने वालों के खिलाफ एक साल की सजा का प्रावधान है।

डब्ल्यूएचओ फाउंडेशन के पहले सीईओ हैं?

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपने फाउंडेशन के सीईओ के तौर पर भारतीय मूल के अनिल सोनी को चुना है। यह फाउंडेशन दुनिया भर में स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने में विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर काम करेगा। सोनी के पास हेल्थ सेक्टर में सीनियर एक्सपर्ट के तौर पर काम लंबा अनुभव है।

किस भारतीय ​कंपनी ने कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी उपयोग की अनुमती मांगी है?

भारत बायोटोक ने अपने कोविड वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी के लिए आवेदन किया है। यह करने वाली वह पहली भारतीय कंपनी है। इस टीके का विकास वह भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के साथ मिलकर कर रही है।

फार्मूला टू रेस जीतने वाले पहले भारतीय हैं?

जेहन दारूवाला ने साखिर ग्रां प्री जीतकर फार्मूला टू रेस जीतने वाले पहले भारतीय ड्राइवर बन गए हैं। इस मुकाबले में वे रेयो रेसिंग के लिए ड्राइव कर रहे थे। इस रेस में जापान के यूकी शुनोडा दूसरे स्थान पर रहे।

भारत का पहला टायर पार्क बनेगा?

पश्चिम बंगाल परिवहन निगम देश का पहला टायर पार्क बनाएगा। इसमें बेकार हो चुके टायरों की कलाकृतियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस पार्क को परिवहन निगम की बसों के खराब टायरों के सदुपयोग के विचार को केन्द्र में रखकर विकसित किया जा रहा है।

अरूणाचल के किस फल को जैविक प्रमाण पत्र मिला है?

हाल ही में अरूणाचल प्रदेश ने कीवी के लिए जैविक प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया है। कीवी के लिए यह प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला अरूणाचल पहला राज्य है। जैविक प्रमाण पत्र तब प्रदान किया जाता है जब किसी फल या सब्जी या कृषि उत्पाद को उगाने में किसी भी स्तर पर रासायनिक खादों और कीटनाशक का प्रयोग न किया गया हो।

कोरी एंडरसन का सम्बन्ध है?

न्यूजीलैण्ड के आलरांउडर खिलाड़ी कोरी एंडरसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की है। एकदिवसीय अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 36 गेंदों पर शतक बनाने का रिकॉर्ड एंडरसन के नाम है। अब वे अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट में खेलेंगे। 

परमाणु संलयन रिएक्टर का सफल प्रयोग किया है?

चीन को परमाणु संलयन रिएक्टर के सफलतापूर्वक संचालन में सफलता मिली है। चीन के एचएल-2एम प्रोजेक्ट, इंटरनेशनल थर्मोन्यूक्लियर एक्सपेरिमेंटल रिएक्टर (आईटीईआर) दुनियाभर के 35 देश शामिल हैं। भारत इस परियोजना में 10 प्रतिशत का साझेदार है।

रबिंद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

राजकमल झा को उनके उपन्यास ‘द सिटी एंड द सी’ के लिए तीसरे रबिंद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह किताब निर्भया बलात्कार एवं हत्या मामले पर आधारित है। रबिंद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार की स्थापना 2018 में अमेरिका के प्रकाशक बुंडालो ने की थी।

बेरेशीट-2 परियोजना है?

बेरेशीट-2 परियोजना चंद्रमा पर मानवरहित विमान उतारने की परियोजना है। बेरेशीट-1 में प्रोब लैंडिंग करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। बेरेशीट हिब्रू भाषा का शब्द है जिसका अर्थ उत्पति होता है। बेरेशीट-2 परियोजना को 2024 में लांच किया जाएगा।

पार्थिव पटेल का सम्बन्ध है?

पार्थिव पटेल भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। पार्थिव टेस्ट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा विकेटकीपर रहे। उन्होंने 17 साल 152 दिन की उम्र में अंतराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में पर्दापण किया था।

मंगलेश डबराल का सम्बन्ध था?

प्रख्यात लेखक व कवि मंगलेश डबराल का हाल ही में निधन हो गया। डबराल को साल 2000 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था। ‘पहाड़ पर लालटेन’, ‘घर का रास्ता’, ‘नए युग में शत्रु’, ‘हम जो देखते हैं’ उनकी प्रमुख रचनाएं थीं। 

ग्वालियर और ओरछा की चर्चा है?

हाल ही मं मध्यप्रदेश के ग्वालियर और ओरछा को यूनेस्को ने अपनी विश्व धरोहर शहरों की सूची में शामिल कर लिया। इन शहरों को अर्बन लैंडस्केप सिटी प्रोग्राम के तहत यह प्र​विष्ठी मिली है। यूनेस्को इन शहरों के विकास के लिए मास्टरप्लान तैयार करेगी।

चांग ई-5 क्या है?

चांग ई-5 चीन का चंद्र​मिशन है। इस मिशन में रोबोटिक स्पेसक्राफ्ट की मदद से चंद्रमा की सतह से चट्टानों और मलबों के नमूने पृथ्वी पर लाए जाएंगे। यह स्पेसक्राफ्ट चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतर गया है। मिशन सफल होने पर चीन चंद्रमा से नमूने लाने वाला दुनिया का तीसरा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका और सोवियत संघ चंद्रमा से नमूने लाने के लिये अंतरिक्ष यात्री भेज चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top