Current Affairs GK Weekly September 2020 (21-27 September) in hindi pdf | rasnotes.com

 

Current Affairs GK Weekly September 2020 (21-27 September) in hindi pdf

Current Affairs Current affairs in hindi pdf September 2020 Current GK 

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स सितम्बर, 2020(21 से 27 सितम्बर, 2020)

ब्लू फ्लैग क्या है? 

ब्लू फ्लैग समुद्र तटों को दिया जाने वाले एक इको टैग है जो पर्यटकों के लिए उनकी सुरक्षा और पर्यावरणीय मानकों को पूरा करने पर दिया जाता है। यह टैग डेनमार्क स्थित फाउंडेशन फॉर एनवायरनमेंट एजुकेशन द्वारा 33 मानकों पर खरा उतरने पर ही दिया जाता है। हाल ही में भारत के 8 तटों शिवराजपुर (गुजरात), घोघला (दमन एवं दीव), कासरकोड एवं पदुबिद्री (कर्नाटक), कप्पड़ (केरल), रूशीकोंडा (आंध्र प्रदेश), गोल्डन(ओडिशा) और राधा नगर (अंडमान एवं निकोबार द्वीप) के लिए ब्लू टैग की सिफारिश की गई है।

चेंदमंगलम साड़ी का उत्पादन किस राज्य में होता है?

चेदमंगलम केरल राज्य में स्थित एक छोटा शहर है। यहां उत्पादित की जाने वाली साड़िया अपने किनारे की कलाकारी जिसे पुलियिलाकारा बॉर्डर कहते हैं के लिये विख्यात है। हाल ही में इस साड़ी को एक बार फिर से मशहूर करने के लिए केयर 4 चेंदमंगलम इनिशियेटिव की शुरूआत की गई है। इस इनिशियेटिव की मदद से इन साड़ियों का कलस्टर विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

समर्थ योजना क्या है

केन्द्रीय कपड़ा मंत्रालय द्वारा 10 लाख युवाओं को कपड़ा इंडस्ट्री में काम लायक बनाने के लिए ट्रेनिंग देने का काम इस योजना के तहत किया जाएगा। भारत सरकार ने 1300 करोड़ रुपए समर्थ योजना को लागू करने के लिए आवंटित किए हैं। 

विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया जाता है?

17 सितम्बर को पूरी दुनिया में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य है कि स्वास्थ्यकर्मी, सरकार और परिजनों को रोगियों की सुरक्षा के लिए सावचेत किया जा सके। ​पहला विश्व रोगी सुरक्षा दिवस 2019 में मनाया गया था। इस वर्ष के लिए इस दिवस की थीम ‘सुरक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता, सुरक्षित रोगी’ है।

इटालिन ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2020 का खिताब जीता है?

रोमानिया की सिमोना हालेप ने गत चैंपियन चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा को हराकर इटालिन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। प्लिसकोवा ने चोट के कारण मैच बीच में ही छोड़ दिया। विश्व के दूसरे नंबर की खिलाड़ी यूएस ओपन में खेलने नहीं उतरी थीं।

अर्शप्रीत सिंह भुल्लर का सम्बन्ध है

अर्शप्रीत सिंह भुल्लर भारतीय बॉस्केटबॉल ​टीम के पूर्व कप्तान है, जिन पर डोप टेस्ट में पॉ​जिटीव पाए जाने पर वाडा द्वारा 4 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। नाडा खिलाड़ियों द्वारा प्रतिबंधित ड्रग्स के सेवन पर निगरानी रखने वाली एक स्वायत्त इकाई है जो युवा एवं खेल मंत्रालय के तहत काम करती है। नाडा  विश्व एन्टी डोपिंग एजेंसी वाडा के नियमों के हिसाब से काम करती है।

भारतीय टार्गेट ड्रोन का नाम दिया गया है?

भारतीय रक्षा एजेंसी डीआरडीओ द्वारा विकसित किए गएग टार्गेट ड्रोन को अभ्यास नाम दिया गया है। हाल ही में इसका सफल परीक्षण किया गया। टार्गेट ड्रोन एक तरह का एअर क्राफ्ट होता है जिसे मिसाइलों के लक्ष्य के तौर पर प्रयोग में लाया जाता है। इसकी मदद से मिसाइलों की लक्ष्य भेदन की क्षमता को बढ़ाया जाता है।

इटैलियन ओपन का पुरूष सिंगल्स ​जीता है?

शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच ने डिएगो श्वार्ट्जमैन को हराकर इटैलियन ओपन का रिकॉर्ड 36 वां मास्टर्स खिताब जीत लिया है। इस जीत के साथ ही नोवाक जोकोविच ने पीट सम्प्रास को पीछे छोड़ते हुये 287 सप्ताह से नंबर 1 स्थान पर रहने का रिकॉर्ड कायम किया हैं। वे अब केवल फेडरर के 310 सप्ताह तक शीर्ष स्थान पर बने रहने के रिकॉर्ड से ही पीछे हैं।

अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाया जाता है

पूरी दुनिया में 23 सितम्बर को अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य सांकेतिक भाषा को लेकर आमजन में जागरूकता फैलाना है। इस साल इस दिवस की थीम सभी के लिए सांकेतिक भाषा का अधिकार है। इसकी शुरूआत विश्व बधिर संघ द्वारा की गई थी।

राफेल की पहली भारतीय महिला पायलेट हैं?

वाराणसी की रहने वाली शिवांगी सिंह को राफेल विमान की पहली महिला पायलट होने का गौरव मिला है। वे इस समय भारतीय वायुसेना में मिग—21 की फाइटर पायलट है। उल्लेखनीय है कि भारतीय वायुसेना में राफेल मिग—21 का ही स्थान लेने वाले हैं। 

भारत ने किस पड़ोसी देश के साथ डायरेक्ट कार्गो फेरी सर्विस शुरू की है?

भारत और मालदीव के बीच डायरेक्ट कार्गो फेरी सर्विस शुरू कर दी गई है। इस फेरी सर्विस का संचालन भारतीय नौवहन निगम के माध्यम से किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस सर्विस को शुरू करने के ​पीछे मालदीव के साथ व्यापार वृद्धि है। मालदीव भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। 

देश का पहला मेडिकल डिवाइस पार्क बनाया जाएगा?

देश का पहला मेडिकल डिवाइस पार्क केरल के तिरूवनंतपुरम ज़िले के थोनक्कल स्थित लाइफ साइंस पार्क में बनाया जाएगा। इस पार्क में चिकित्सकीय उपकरणों पर अनुसंधान कर उनका विकास​ किया जाएगा। यहां उनके परीक्षण और मूल्यांकन का काम भी किया जाएगा। 

अंग रीता शेरपा का सम्बन्ध था?

अंग रीता शेरपा जिनका हाल ही में निधन हुआ है, नेपाल के मशहूर पर्वतारोही थे। उन्होंने ​10 बार बिना आक्सीजन के माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने का रिकॉर्ड कायम किया है जो आज तक कायम है। उन्हें 2011 में सर एडमंड हिलेरी माउंटेन लिगेसी मेडल से सम्मानित किया गया था।
काम के नोट्स:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top