Corona Virus Related GK and Facts- कोरोना महामारी सामान्य ज्ञान-3

Corona Virus Related GK and Facts- कोरोना महामारी सामान्य ज्ञान-3

हमने कोरोनावायरस पर सामान्य ज्ञान की एक श्रृंखला शुरू की हैं, जिसकी पहली कड़ी में हमने कोरोना वायरस की आधारभूत जानकारी और दूसरी कड़ी में इलाज के बारे में परीक्षा उपयोगी जानकारी साझा की थी। इस तीसरी कड़ी में कोरोना वायरस से सम्बन्धित शब्दावली और चर्चा में रहे विषयों के बारे में परीक्षा उपयोगी सामान्य अध्ययन आसान भाषा में उपलब्ध करवा रहे हैं, इस श्रृंखला की कड़ी में तीसरी पोस्ट:


– कुलदीप सिंह चौहान
आप ईमेल आईडी kuldeepsingh798017@gmail.com  पर सम्पर्क कर सकते हैं।
telegram link: t.me/rasnotescom
fb page: facebook.com/rasexamnotes

कोरोना वायरस से सम्बन्धित शब्दावली

क्वारनटाइन क्या होता है?

किसी संक्रमण को रोकने के लिए संदिग्ध वाहक को एक निश्चित अवधि तक अन्य लोगों से अलग रखा जाता है। इस प्रक्रिया के मेडिकल टर्म को क्वारनटाइन और अवधि को क्वारनटाइन पीरियड कहा जाता है। इसमें व्यक्ति के संक्रमित होने की संभावना होती है क्योंकि वह संक्रमित क्षेत्र से संक्रमण रहित क्षेत्र में प्रवेश करता है। सामान्य रूप से एक पखवाड़ा या 14 दिन की अवधि क्वाइन्टाइन के लिये प्रयोग में लाई जाती है।

आइसोलेशन क्या होता है?

जब किसी व्यक्ति में इस बात की पुष्टि हो जाती है कि वह किसी वायरस से संक्रमित है तब संक्रमण को रोकने के लिये उसे अन्य लोगों से तब तक अलग रखा जाता है जब तक वह संक्रमण से मुक्त न हो जाये। इसमें कोई निश्चित अवधि या समयसीमा नहीं होती है। इसे प्रक्रिया को आइसोलेशन कहा जाता है। 

इंफोडेमिक क्या होता है?

सोशल मीडिया में कोरोना महामारी के सम्बन्ध में फैलाई जा रही गलत और भ्रामक सूचनाओं को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इंफोडैमिक कहा है। इंफोडैमिक की वजह से सामाजिक और मानसिक परेशानियों का व्यक्ति को सामना करना पड़ रहा है।

एंडैमिक क्या होता है?

महामारी विज्ञान (epidemiology) में, ऐसे संक्रमण को एंडेमिक कहा जाता है, जब वह बिना किसी मदद के अपने आप को उस विशेष भौगोलिक क्षेत्र में लगातार बनाए रखता है। उदाहरण के लिए, ब्रिटेन में चिकनपॉक्स एंडेमिक है, लेकिन मलेरिया नहीं है। इसी तरह भारत में मलेरिया एंडेमिक है लेकिन येलो​फीवर नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड—19 की एंडडैमिक होने की संभावना प्रकट की है। 

हर्ड इम्यूनिटी क्या होती है?

जब भी कोई नया वायरस या बैक्टिरिया समाज में फैलता है तो समाज का एक बहुत बड़ा वर्ग उस वायरस या बैक्टिरिया के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर लेता है और समय के साथ वह वायरस रोग फैलाने में अक्षम हो जाता है। इस तरह की सामुहिक इम्यूनिटी को हर्ड इम्यूनिटी या सामुदायिक प्रतिरोधक क्षमता कहा जाता है।

सोडियम हाइपोक्लोरेट क्या होता है?

सोडियम हाइपोक्लोरेट एक विशेष रसायन होता है जो किसी सरफेश पर पैदा होने वाले जीवाणुओ और विषाणुओं को नष्ट कर देता है। NaOCl या NaClO इसका रासायनिक सूत्र होता है। इसका 1 प्रतिशत का घोल उपयोग में लाया जाता है। आमतौर पर स्विमिंग पूल को सेन्सटाइज करने में इसी रसायन का उपयोग किया जाता है।

पीपीई किट क्या होता है?

पीपीई किट में स्वास्थ्य ​कर्मियों या किसी अन्य व्यक्ति को संक्रमित होने से बचाने के लिए रखे गए वस्त्र होते हैं। ये आमतौर पर मानक सावधानियों से युक्त होते हैं: दस्ताने, मुखौटा, गाउन। यदि कार्यस्थल पर रक्त या वायुजनित उच्च संक्रमण है, तो इसमें शामिल होंगे: चेहरे की सुरक्षा के लिये काले चश्मे और मास्क या फेसशिल्ड, दस्ताने, गाउन या कवरॉल, हेड कवर, रबर के जूते भी शामिल होते हैं। 

एन—95 मास्क की क्या विशेषता है?

एन—95 मास्क हवा में मौजूद 0.3 माइक्रोन या उससे बड़े पार्टिकल्स को 95 प्रतिशत तक रोकता है, इसी वजह से इसे एन—95 कहते हैं। कोविड—19 के लिये जिम्मेदार कोरोना वायरस का आकार हवा में आकर 0.3 माइक्रोन से बड़ा हो जाता है और एन—95 का प्रयोग करने वाले लोग इसकी वजह से तुलनात्मक रूप से अधिक सुरक्षित हो जाते हैं। टेनेसी के प्रोफेसर पीटर त्साई द्वारा आविष्कार किए गए वायरस-ब्लॉकिंग तकनीक के बाद N95 मास्क एक स्वास्थ्य सेवा मानक बन गया। 

‘आरोग्‍यसेतु’ क्या है?

सरकार ने कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए सार्वजनिक-निजी साझेदारी से विकसित एक मोबाइल ऐप की शुरुआत की है। ‘आरोग्‍यसेतु’ नाम का यह ऐप भारतीय के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए डिजिटल इंडिया से जुड़ा है। यह लोगों को कोरोना वायरस का संक्रमण पकड़ने के जोखिम का आकलन करने में सक्षम करेगा। यह अत्याधुनिक ब्लूटूथ टेक्‍नोलॉजी, तकनीक, गणित के सवालों को हल करने के नियमों की प्रणाली (अलगोरिथ्म) और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करते हुए, दूसरों के साथ उनकी बातचीत के आधार पर इसकी गणना करेगा।

लांसेट क्या है?

लांसेट एक विश्वसनीय एवं विश्वस्तरीय शोध पत्रिका है, जिसमें चिकित्सा विज्ञान से सम्बन्धित शोध प्रकाशित होते हैं। लंदन, न्यूयॉर्क और ​बीजिंग में इसके संपादकीय कार्यालय स्थित है। 1823 में थॉमस बॉकले ने इसे शुरू किया था। फिलहाल कोविड—19 एंडडैमिक के दौर में सबसे विश्वसनीय और नये शोध से सम्बन्धित सूचनायें प्रकाशित करने के कारण यह चर्चा में है। 

जूनोटिक डिजीज क्या होती हैं?

पशु—पक्षियों से इंसानों में आने वाली संक्रामक बीमारियों को जूनोटिक डिजीज कहा जाता है। इन बीमारियों के साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि मानव शरीर में इनके प्रति कोई प्रतिरोधक क्षमता मौजूद नहीं होती है और समय के साथ ही यह विकसित होती है। इसकी वजह से इन बीमारियों में मृत्यु का प्रतिशत अपेक्षाकृत ज्यादा होता है। जैसे सार्स, स्वाइन फ्लू, मर्स, इबोला, जीका, नीफा और कोविड—19। 

इस श्रृंंखला की चौथी कड़ी में हम कोविड से जुड़ी महत्वपूर्ण व्यक्ति, स्थान और भारत के संदर्भ में कानूनी प्रावधान जैसे महामारी एक्ट, आपदा प्रबंधन अधिनियम जैसी जानकारी साझा करेंगे।

 Corona Virus Related GK and Facts- कोरोना महामारी सामान्य ज्ञान-1


राजस्थान की खनिज सम्पदा भाग-2


काम के नोट्स:

राजस्थान का भुगोल: महत्वपूर्ण तथ्य

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top