Rajasthan Current affairs Weekly February 2020 (8-14 February) in hindi pdf

Rajasthan Current affairs in hindi pdf February 2020 Current GK

Rajasthan Current affairs in hindi pdf

February 2020 Current GK

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स फरवरी, 2020 (8 से 14 फरवरी, 2020)

भारत सरकार द्वारा जारी दो नये सूचकांक हैं?



आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने दो सूचकांक यानी ईज ऑफ लिविंग (जीवन सुगमता) सूचकांक (ईओएलआई) और नगरपालिका कार्य प्रदर्शन सूचकांक (एमपीआई) 2019 लॉंच किये हैं। इन दोनों सूचकांको के माध्यम से 100 स्मार्ट शहरों और 10 लाख से अधिक आबादी वाले 14 अन्य शहरों में नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता का आकलन किया जायेगा।



रिजर्व बैंक ने रेपो रेट घोषित की है?
रिजर्व बैंक ने मौद्रिक समीक्षा बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। वर्तमान में रेपो रेट 5.15 फीसदी, रिवर्स रेपो रेट 4.90 फीसदी, सीआरआर 4 फीसदी और एसएलआर 18.5 फीसदी है। रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2020-21 में जीडीपी ग्रोथ 6 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। 
अंडर 19 वर्ल्ड की विजेता टीम है?
बांग्लादेश ने भारत को अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप में हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया है। इस मैच में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर बांग्लादेश को तीन विकेट की जीत मिली। भारत के यशस्वी जायसवाल को मैन आफ द सीरीज चुना गया। अंडर 19 भारतीय टीम में राजस्थान के खिलाड़ी रवि विश्नोई ने इस टुर्नामेंट में सर्वाधिक 17 विकेट लिये।
बेस्ट फिल्म का आस्कर अवाॅर्ड मिला है?
कोरियन फिल्म पैरासाइट को बेस्ट फिल्म का और इसके डायरेक्टर बोंग जून हो को बेस्ट डायरेक्टर का आस्कर मिला है। यह विदेशी भाषा में बनी पहली फिल्म में जिसे आस्कर के इतिहास में बेस्ट फिल्म के अवाॅर्ड से नवाजा गया है। लीडिंग एक्ट्रेस का अवार्ड जूडी के लिये रिनी जेलवेगर को और लीडिंग एक्टर का अवार्ड जोकर के लिये जोक्विन फिनिक्स को दिया गया है।
जीनोम इंडिया प्रोजेक्ट है?
भारत सरकार ने जीनोम मैपिंग की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुये जीनोम इंडिया प्रोजेक्ट की शुरूआत की है। 238 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में 20 प्रमुख संस्थान मिलकर काम करेंगे। 
काम्या कार्तिकेयन का सम्बन्ध है?
मुंबई के नौसेनिक स्कूल ( एनसीएस)  के सातवी कक्षा की छात्रा काम्या कार्तिकेयन दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी एकोनकागुआ को फतह करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की लड़की बन गई है। एकोनकागुआ  6962 मीटर ऊंची पर्वत चोटी है।
अफ्रीकन यूनियन समिट का आयोजन किया गया?
अफ्रीकी देशों के संगठन अफ्रीकन यूनियन ने इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में समिट का आयोजन किया। इस समिट की थीम ‘साइलेंसिंग द गन्स’ रखी गई थी। 
पार्थ क्या है?
इंडियन आर्मी काॅलेज आफ मिलिट्री इंजीनियरिंग ने प्राइवेट पार्टनरशिप में दुनिया का सबसे सस्ता गनशाॅट लोकेटर डिवाइस ‘पार्थ’ बनाया है। यह डिवाइस 400 मीटर की दूरी पर ही गोली को पहचान लेता है, जिससे उसे न्यूट्रलाइज आसानी से किया जा सकेगा। यह डिवाइस सिर्फ 3 लाख रूपये में बनी है जबकि भारतीय सेना अभी जो डिवाइस उपयोग में ला रही है, उसकी कीमत 65 लाख रूपये है।
रिजर्व बैंक आफ इंडिया नया इंडेक्स बनायेगी?
रिजर्व बैंक आफ इंडिया देश में डिजिटलाइजेशन को मापने के लिये जुलाई 2020 से डिजिटल पेमेंट इंडेक्स बनाने जा रही है। डीपीआई देश में डिजिटल करेंसी को बढ़ाने में मदद करेगा। 
सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों को वित्तीय मदद की स्वीकृति मिली है?
केन्द्रीय मंत्रीमण्डल ने सार्वजनिक क्षेत्र की तीन बीमा कंपनियों ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को 2500 करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता जारी करने को स्वीकृति दी है। 
भारत किस देश से इंटीग्रेटेड एअर डिफेंस वेपन सिस्टम खरीदने वाला है?
भारत ने स्वयं को हवाई हमलों से सुरक्षित करने के लिये अमेरका से इंटीग्रेटेड एअर डिफेंस वेपन सिस्टम खरीदने मेें रूचि दिखाई थी, जिसे अमेरिका के राष्ट्रपति डाॅनल्ड ट्रंप से स्वीकृति मिल गई है। इसका दाम करीब 1.9 बिलियन डाॅलर है।
दूसरे देशों के लिये सेटेलाइट बनाने वाली भारतीय कंपनी है?
अनंत टेक्नोलाॅजी बैंगलोर में स्थित पहली प्राइवेट कंपनी है जो अन्य देषों के भारत में सेटेलाइट बनाने का काम करने जा रही है। एअरोस्पेस साॅल्यूशन देने वाली इस कंपनी की स्थापना 1992 में हुई थी।
डब्ल्यूएचओ ने चीनी कोरोना वायरस का अधिकारिक नाम रखा है?
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन से हाल ही में फैले कोरोना वायरस का अधिकारिक नाम कोविड-19 रखा है। अब तक वायरस को उनके पहले पाये जाने वाले स्थानों जैसे इबोला, जीका और निपाह जैसे नाम दिये जाते थे। इससे उस जगह की प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही थी, इस बात को ध्यान में रखते हुये इस बार डब्ल्यूएचओ ने अपनी 2015 की गाइडलाइन को ध्यान में रखकर इस वायरस को न्यूट्रल नाम दिया है।
राष्ट्रीय जल सम्मेलन का आयोजन किया गया?
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इस वर्ष के राष्ट्रीय जल सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्रूद्धार, जल अधिकार, मध्यप्रदेश में नदी कायाकल्प अभियान और जल संरक्षण पर केन्द्रित रहा।
लालरेम्सियामी का सम्बन्ध है?
लालरेम्सियामी भारतीय महिला हाॅकी टीम की स्ट्राइकर है। हाल ही में अंतराष्ट्रीय हाॅकी महासंघ ने उन्हें वीमन राइजिंग स्टार आफ ईयर 2019 के खिताब से नवाजा है। यह सम्मान उन्होंने साथ अर्जेंटीना की जूलिएटा जांकुनास और नीदरलैंड्स की फ्रेडरिक माटला को पछाड़ कर हासिल किया।
किन दो भारतीय प्रजातियों को वैश्विक संरक्षण में शामिल किया जायेगा?
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संधि के प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण विषय पर आयोजित होने वाले 13वें सीओपी सम्मेलन के लिये भारत में पाये जाने वाले एशिआई हाथी और गोडावण को विलुप्त होती प्रवासी प्रजातियों की वैश्विक सूची में शामिल किया जायेगा।
भारत का पहला ग्लास ब्रिज बनाया जा रहा है?
उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी पर भारत का पहला ग्लास फ्लोर सस्पेंशन ब्रिज बनाया जा रहा है। यह लक्ष्मण झूले के स्थान पर बनाया जा रहा है। लक्ष्मण झूला 94 साले पहले बनाया गया था, इसे अब पुराना और असुरक्षित होने के कारण बंद कर दिया गया है। 
भारत और ब्रिटेन के संयुक्त युद्धाभ्यास का नाम है?
भारत और ब्रिटेन के बीच 5वां संयुक्त सैन्य अभ्यास ब्रिटेन के सैलिसबरी में किया जायेगा। इस अभ्यास को अजय वारियर 2020 नाम दिया गया है। 
दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है?
गुजरात के अहमदाबाद में बना मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। यह लगभग पूर्ण होने की स्थिति में है। इसकी दर्शक क्षमता 1 लाख 10 हजार है। इसके बनने से पहले तक यह खिताब मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड को थी, जिसकी क्षमता 100024 थी। 
भारतीय मूल ब्रिटिश सांसद जिन्हें ब्रिटेन का वित मंत्री बनाया गया है
ब्रिटिश सांसद ऋषि सुनक को ब्रिेटन का नया वित्त मंत्री बनाया गया है। सुनक पहली बार 2015 में सांसद बने थे। उनहेांने आॅक्सफोर्ड और स्टैनफोर्ड से दर्शन शास्त्र, राजनीति शास्त्र और एमबीए की शिक्षा प्राप्त की है। भारतीय मूल की प्रीति पटेल ब्रिटेन की गृह मंत्री हैं। 
आरके पचौरी का सम्बन्ध है?
आरके पचौरी एक प्रख्यात पर्यावरणविद् थे। वे 16 वर्षों तक इंटरगवर्नमेंटल पैनल आन क्लाइमेट चेंज (आईपीसीसी) के चेयरमैन रहे और उनके कार्यकाल के दौरान ही इस संस्था को नोबेल पुरस्कार मिला। वे द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) के संस्थापक रहे।
स्व. सुषमा स्वराज का नाम संस्थानों के साथ जोड़ा गया है?
फाॅरेन सर्विस इंस्टिट्यूट और प्रवासी केन्द्र के नाम को केन्द्र सरकार ने सुषमा स्वराज पर नामित कर दिये है। अब इन्हें सुषमा स्वराज इंस्टिट्यूट आफ फाॅरेन सर्विस और प्रवासी केन्द्र को सुषमा स्वराज भवन के नाम से जाना जायेगा। 
प्लेयर आफ द ईयर बनने वाले पहले भारतीय हाॅकी खिलाड़ी हैं?
भारतीय पुरूष हाॅकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को अंतराष्ट्रीय हाॅकी महासंघ ने प्लेयर आफ द ईयर चुना है। यह खिताब पाने वाले वे पहले भारतीय हैं। मनप्रीत को 32.5 फीसदी वोट मिले।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top