Rajasthan Current affairs Weekly February 2020 (1-7 February) in hindi pdf

Rajasthan Current affairs in hindi pdf February 2020 Current GK

Rajasthan Current affairs in hindi pdf

February 2020 Current GK

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स फरवरी, 2020 (1 से 7 फरवरी, 2020)

करेंट अफेयर्सः बजट विशेष

किन तीन विभागों के लिये 16 सूत्री कार्ययोजना प्रस्तुत की गई?
कृषि, सिंचाई और ग्रामीण विकास के लिये इस बार के केन्द्रीय बजट में 16 सूत्री कार्ययोजना प्रस्तुत की गई है। इसके लिये कुल 2.83 लाख करोड़ रूपये का बजट आबंटन किया गया है।

कौनसी नई रेल सेवा निजी क्षेत्र के साथ शुरू करने की योजना है?
ऐसे कृषि उत्पाद जो जल्दी खराब हो जाते हैं, उन्हें सुरक्षित दूर-दराज तक पहुंचाने के लिये भारतीय रेलवे रेफ्रीजरेटेड डिब्बे बनायेगी। यह काम निजी क्षेत्र के साथ मिलकर किया जायेगा। इस सेवा को किसान रेल का नाम दिया गया है। इसी तर्ज पर किसानों को उनके उत्पाद का मूल्य दिलवाने के लिये कृषि उड़ान योजना शुरू की गई है।

किन पांच पुरातत्व स्थलों के विकास का काम किया जायेगा?
भारत के राखीगढ़ी-हरियाणा, शिवसागर-असम, धौलावीरा-गुजरात, अदिचनल्लूर-तमिलनाडू के विकास का काम किया जायेगा। इनका विकास स्थानिक संग्रहालय वाले प्रतिमान स्थलों के तौर पर किया जायेगा। साथ ही पोत परिवहन मंत्रालय द्वारा लोथल में पोत संग्रहालय की स्थापना की जायेगी।

जी-20 ने 2022 के लिये आयोजन स्थल के तौर पर चुना है?
भारत सरकार ने इस केन्द्रीय बजट में भारत में 2022 में आयोजित होने जा रहे जी-20 सम्मेलन के लिये 100 करोड़ रूपये का आवंटन किया है।

कंपनियों पर लगने वाला कौनसा टैक्स समाप्त किया गया है?
भारत सरकार ने इस बजट में कंपनियों पर लगने वाला डिविडेंड डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स समाप्त कर दिया है। यह टैक्स कंपनियों द्वारा अपने इन्वेस्टर को दिये जाने डिविडेंड लाभांश पर लगाया जाता था।

ब्लू इकोनाॅमी के लिये तय किये लक्ष्य हैं?
इस बजट में ब्लू इकोनाॅमी के लिये मत्स्य निर्यात को 2024-25 तक एक लाख करोड़  और मत्स्य उत्पादन को 2022-23 तक 200 लाख टन मत्स्य उत्पाद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

करेंट अफेयर्सः आर्थिक सर्वेक्षण विशेष

ईज आफ डूइंग बिजनेस में भारत का स्थान है?
भारत ने ईज आफ डूइंग बिजनेस में 2019 की रैंकिंग में 63वां स्थान प्राप्त किया है। फिलहाल भारत कारोबार सुगमता में संपत्ति के रजिस्ट्रेशन, करों के भुगतान और अनुबंधों को लागू करने के पैमाने पर अभी भी काफी पीछे है। 

विश्व के शीर्ष 100 बैंकों में भारत के कितने बैंक शामिल है?
दुनिया भर के शीर्ष 100 बैंकों में भारत का सिर्फ एक बैंक शामिल है। स्टेट बैंक आफ इंडिया को शीर्ष बैंकों की सूची में 60वें स्थान पर रखा गया है। विदित है कि भारतीय बैंकिंग व्यवस्था में सार्वजनिक बैंकों की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत है।

थालीनाॅमिक्स का अर्थ है?
थालीनाॅमिक्स भारत में भोजन की थाली के मूल्य को निर्धारित करने के लिये प्रयोग में लाया गया टर्म है। इसमें देश में क्षेत्र विशेष को ध्यान में रखते हुये थाली का मूल्य निर्धारण किया जाता है और उसी आधार पर उस क्षेत्र के लिये मंहगाई को आंकलित किया जायेगा। 

भारत के शीर्ष 5 व्यापारिक साझेदार हैं?
भारत के 5 सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार अमेरिका, चीन, संयुक्त अरब अमीरात, सउदी अरब और हांगकांग हैं। भारत अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, चीन और हांगकांग को सर्वाधिक निर्यात करता है और चीन, अमेरिका, यूएई और सउदी अरब से सर्वाधिक आयात करता है।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार है?
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 10 जनवरी, 2020 तक 461.2 बिलियन डाॅलर रहा जो कि अब तक का सर्वाधिक होने का रिकाॅर्ड है। 

मानव विकास सूचकांक में भारत का स्थान है?
मानव विकास सूचकांक में भारत की रैकिंग 129वीं है। मानव विकास सूचकांक में भारत की वार्षिक वृद्धि दर 1.34 प्रतिशत है जो की सर्वाधिक सुधार वाले देशों में एक है।

भारत सरकार किन दो वित्तिय संस्थानों में अपनी हिस्सेदारी बेच रही है?
भारत सरकार ने आईडीबीआई और एलआईसी में अपनी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। आईडीबीआई मे सरकार अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच रही है और यह सार्वजनिक क्षेत्र का पहला बैंक है जिसमें सरकार अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेगी। 

इस वित्तीय बजट में राजकोषीय घाटा रहा है?
इस वित्तीय बजट में वर्ष 2019-20 के लिये राजकोषीय घाटा 3.8 प्रतिशत रहा है और अगले वित्तीय वर्ष में यह घाटा 3.5 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है। 

युनेस्को की महानिदेशक हैं?
आंद्रा अजोले युनेस्को की महानिदेशक हैं जो जयपुर वाॅल्ड सिटी को विश्व विरासत के दर्जे का प्रमाणपत्र देने के लिये जयपुर आईं। उनके जयपुर आगमन पर युनेस्को के साथ एक एमओयू भी हस्ताक्षरित किया गया है जिसके तहत राजस्थान में 10 नये सांस्कृतिक नये पर्यटन स्थल विकसित किये जायेंगे। इन्टेन्जेनल हेरिटेज प्रमोशन प्रोजेक्ट के तहत पश्चिमी राजस्थान के चार जिलो जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर को लाभ मिलेगा। 

डिफेंस एक्सपो 2020 का आयोजन किया जा रहा है?
डिफेंस एक्सपो 2020 उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित करवाया जा रहा है। यह देश का सबसे बड़ा डिफेंस एक्सपो है जिसमें 40 देशों के रक्षामंत्री, सैन्य प्रमुख, विदेश मंत्री और 54 देशों के डिप्लोमेट भाग लेंगे। 

विवाद से विश्वास योजना का सम्बन्ध है?
विवाद से विश्वास योजना भारत सरकार कर सम्बन्धी अदालती मामलों के निपटारे के लिये लाई है। इस योजना में 31 मार्च, 2020 तक कर का भुगतान कर देने अदालती मामले से मुक्ति दे दी जायेगी और अतिरिक्त ब्याज भी नहीं लिया जायेगा।

आईओसीएल ने किसके साथ पहली बार कच्चे तेल खरीद का अनुबंध किया है?
रूस की रोजनेफ्त कंपनी के साथ आईओसीएल ने दो मिलियन मीट्रिक टन यूराल ग्रेड कच्चे तेल के आयात के लिये पहला सावधि अनुबंध किया है। यह अनुबंध रूस के साथ द्विपक्षीय सहयोग के पंचवर्षीय रोडमैप का हिस्सा है।

अंतर्राष्ट्रीय समुद्री खाद्य शो कहां आयोजित हो रहा है?
अंतर्राष्ट्रीय समुद्री खाद्य (सीफूड) शो का 22वां संस्करण कोच्चि में 7 से 9 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा। इस बार के शो की थीम ‘ब्लू रेवोल्यूशन-बेयोंड प्रोडक्शन टू वेल्यू एडीशन’ है। आईआईएसएस दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े सीफूड शो में से एक है।

भारत सरकार नया बंदरगाह बनाने जा रही है?
महाराष्ट्र के वधावन में एक नया प्रमुख बंदरगाह बनाया जायेगा। इस परियोजना पर कुल 65,544.54 करोड़ रूपये खर्च होंगे। वधावन बंदरगाह को भू-स्वामित्व माॅडल के अनुसार विकसित किया जायेगा। वधावन बंदरगाह के विकास के बाद भारत विश्व के शीर्ष 10 कंटेनर बंदरगाह वाले देशों में शामिल हो जायेगा। 

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने किन दो रेस्टोरेंट्स कंपनीज के संयोजन को मंजूरी दी है?
यम रेस्टोरेंट (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड और देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड के संयोजन को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने मंजूरी दे दी है। यम रेस्टोरेंट अमेरिकी कंपनी यम ब्रांड्स इंक का हिस्सा है और भारत में केएफसी, पीजा हट और टेको बेल रेस्टोरेंट का संचालन करती है। देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड भी उसकी एक फ्रेंचाइजी कंपनी थी।

राजस्थान का ट्री मैन कहा जाता है?
राजस्थान के ट्री मैन के नाम से मशहूर हिम्मताराम भांभू को हाल ही में पद्यश्री मिला है। वे 1975 से अब तक साढ़े पांच लाख पौधे रोप चुके हैं। इस काम के लिये उन्हें राजस्थान सरकार ने राजीव गांधी पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार और यूनेस्को ने 1999 में पर्यावरण श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किया है। 

डीआरडीओ ने पायरोटेक्नीक विकास के लिये समझौता किया है?
डीआरडीओ की प्रयोगशाला हाई एनर्जी मैटिरियल रिसर्च लेबोरेटरी ने पायरोटेक्नीक ज्वलन प्रणाली को विकसित करने के लिये रूस के रोसोबोरोन एक्सपोर्ट के साथ तकनीकी विकास समझौते पर हस्ताक्षर किये है। पायरोटेक्नीक अत्याधुनिक ज्वलन प्रणाली है जो राॅकेट में काम आती है।

रिजर्व बैंक ने रेपो रेट घोषित की है?
रिजर्व बैंक ने मौद्रिक समीक्षा बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। वर्तमान में रेपो रेट 5.़15 फीसदी, रिवर्स रेपो रेट 4.90 फीसदी, सीआरआर 4 फीसदी और एसएलआर 18.5 फीसदी है। रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2020-21 में जीडीपी ग्रोथ 6 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। 

भारत सरकार ने विनिवेश से कितना पैसा जुटाने का लक्ष्य रखा है?
भारत सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में विनिवेश के माध्यम से 2.1 लाख करोड़ रूपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। 

भारत सरकार कहां जनजातीय संग्रहालय की स्थापना करेगी?
केन्द्र सरकार ने अपने बजट में झारखंड के रांची में जनजातीय संग्रहालय के स्थापना की घोषणा की है। 

अंतराष्ट्रीय गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
डाॅ. एनएस धर्मशक्तु को व्यक्तिगत श्रेणी तथा कुष्ठ रोग मिशन ट्रस्ट को संस्थागत श्रेणी में अंतर्राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

15वें वित्त आयोग की रिपोर्ट किस समयावधि के लिये है?
एन.के.सिंह की अध्यक्षता में गठित 15वें वित्त आयोग ने वर्ष 2020-21 के लिये अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की है। यह आयोग संविधान के अनुच्छेद 280 के तहत राष्ट्रपति द्वारा गठित की जाती है। आयोग 2020-26 के लिये अपनी अंतिम रिर्पोट प्रस्तुत करेगा।


काम के नोट्स:

राजस्थान का भुगोल: महत्वपूर्ण तथ्य

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top