Rajasthan Current affairs 01 January 2020


Rajasthan Current affairs in hindi pdf

01 January 2020 Current GK

दृष्टिबाधित लोगों के लिये आरबीआई ने कौनसा एप बनाया है?

भारतीय रिजर्व बैंक ने भारतीय मुद्रा के डिनाॅमिनेशन की पहचान को दृष्टिबाधितों के लिये आसान बनाने हेतु मनी नाम का एप जारी किया है। इस एप को एंड्राइड और आईओएस से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। मोबाइल एडेड नोट आइडेंटिफायर (मनी) नाम का यह एप अन्धता से ग्रसित लोगों को वाइस कमाण्ड के आधार पर नोट पहचानने में मदद करेगा।


रिलाइंस जियो किस नाम से रिटेल मार्केट में प्रवेश करने की योजना बना रही है?

रिलाइंस जियो ने हाल ही में जियो मार्ट के नाम से आनलाइन रिटेल मार्केट में प्रवेश की योजना बनाई है। ई काॅमर्स पर आधारित इस बिजनेस माॅडल में मोबाइल एप के माध्यम से लोगों को घर पर ही ग्रोसरी और सम्बन्धित उत्पाद उपलब्ध करवाये जायेंगे। फिलहाल जीओ मार्ट का बीटा वर्जन को लांच किया गया है। एक अनुमान के अनुसार 2026 तक भारत का ई काॅमर्स मार्केट 200 अरब डाॅलर से ज्यादा का हो जायेगा।

भारत के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन को दिया गया नाम है?

भाारत की स्पेस एजेंसी ने अपने पहले मानवयुक्त मिशन को गगनयान नामित किया है। इस मिशन के लिये एक प्रक्रिया के बाद भारतीय वायुसेना के चार कर्मियों को अंतरिक्ष यात्रा के लिये प्रषिक्षित करने के लिये चुना जा चुका है। भारत अपने अंतरिक्ष यात्रियों को व्योमनाॅट के नाम से संबोधित करेगा। मिशन गगनयान की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त 2018 को की थी।

हाल ही में किस देश ने दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज का निर्माण किया है?

चीन ने गुईझोऊ प्रांत की काओडू नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज का निर्माण किया है। इसका नाम पिंगटांग ब्रिज रखा गया है। इसके मुख्य टावर की ऊंचाई 332 मीटर है। इस टावर ब्रिज की लंबाई 2135 मीटर है। यह ब्रिज हाईस्पीड ट्रेन चलाने के लिये बनाया गया है। इस ब्रिज की वजह से चीन के पिंगटांग और लुओडियान के बीच दूरी ढाई घंटे की जगह सिर्फ एक घंटे में पूरी की जा सकेगी। यह ब्रिज कंक्रीट टावर से बना दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज है।

भारत का कौनसा प्रदेश अपने पहले राज्य खेलों का आयोजन कर रहा है?

राजस्थान 2 जनवरी से प्रदेश में पहले राज्य खेलों का आयोजन कर रहा है। राजस्थान सरकार ने इन खेलों के आयोजन की घोषणा अपने बजट में की थी। इस आयोजन में करीब 8 हजार खिलाड़ी 18 खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे। इस खेल स्पर्धा में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप देने की योजना है ताकि वे अपने आप को अंतराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिये तैयार कर सकें।

काम के नोट्स:

राजस्थान का भुगोल: महत्वपूर्ण तथ्य

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top