Current Affairs GK Weekly February 2021 (21-28 February) in hindi pdf | rasnotes.com

 

Current Affairs GK Weekly February 2021 (21-28 February) in hindi pdf

Current Affairs Current affairs in hindi pdf February 2021 Current GK 

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स फरवरी, 2021 (21 से 28 फरवरी, 2021)

ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरूष सिंगल्स का खिताब जीता है?

सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीत लिया है। फाइनल में उन्होंने रूस के डेनियल मेदवेदेव को हराया। नोवाक जोकोविच का यह 18वां ग्रैंड स्लैम मेंस सिंगल्स टाइटल और 9वां ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल है। जोकोविक ने 3 बार यूएस ओपन, 5 बार विंबलडन का खिताब जीता है। 

2020 ट्री सिटी ऑफ द वर्ल्ड की मान्यता दी गई है?

द आर्बर डे फाउंडेशन और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन ने संयुक्त रूप से हैदराबाद को ‘2020 ट्री सिटी ऑफ द वर्ल्ड’ के रूप में मान्यता दी है। यह मान्यता प्राप्त करने वाला हैदराबाद देश का एकमात्र शहर है।

टोक्यो ओलंपिक संचालन समिति का अध्‍यक्ष बनाया गया है?

जापान की ओलंपिक मंत्री सीको हाशिमोतो को टोक्‍यो ओलंपिक संचालन समिति का अध्‍यक्ष बनाया गया है। हाशिमोतो जापान में लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण विभाग का काम देखते हैं। उनके पास तीन ग्रीष्मकालीन ओलंपिक तथा चार शीतकालीन ओलंपिक का अनुभव है।

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र का इंस्टेट मैसेंजिंग एप है?

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने “सन्देश” नामक एक इंस्टेट मैसेजिंग ऐप शुरू किया है। इसे सरकारी इंस्टेंट मैसेजिंग सिस्टम का उपयोग कर विकसित किया गया है। यह व्हाटसएप की तरह की काम करेगा। सन्देश एप की मदद से स्वदेशी सूचना तंत्र विकसित करने का मार्ग प्रशस्त किया गया है।

आस्ट्रेलियाई ओपन का महिला एकल खिताब जीता है?

जापान की टेनिस स्टार नाओमी ओसाका ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने जेनिफर ब्रैडी को हराया। ओसाका का यह था ग्रैंड स्लैम खिताब है। 2018 में अमेरिकी ओपन और 2019 में आस्ट्रेलियाई ओपन की ट्रॉफी जीतने में वे सफल रही हैं।

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग कब होगी?

इसरो के चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग 2021 से बढाकर अब 2022 कर दी गई है। कोरोना महामारी की वजह से इसमें देरी हो रही है। चंद्रयान-3 में अपने पूर्ववर्ती यानों की तरह ‘ऑर्बिटर’ नहीं होगा। यह चंद्रयान-2 के आर्बिटर का ही उपयोग करेगा। 

VL-SRSAM मिसाइल सिस्टम विकसित किया है?

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने VL-SRSAM मिसाइल सिस्टम का हाल ही में सफल परीक्षण किया है। स्वदेशी तकनीक से निर्मित एवं डिजाइन वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल नौसेना के लिए विकसित की गई है। यह मिसाइल भारत के आकाश मिसाइल का ही परिवर्धित रूप है। 

विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है?

दुनिया भर में 20 फरवरी को “विश्व सामाजिक न्याय दिवस” मनाया जाता है। इसका उद्देश्य भेदभाव रहित और सामाजिक न्याय को स्थापित करना है। पहली बार यह 2009 में आयोजित किया गया था। 2007 में इस दिवस को मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव पारित किया गया था।

बर्ड फ्लू के पहले मानवीय संक्रमण का मामला आया है?

रूस में बर्ड फ्लू से इंसान के संक्रमित होने का पहला मामला सामने आया है। रूस के पोल्ट्री फार्म में करने वाले सात लोगों के अंदर एच5एन8 (H5N8) वायरस की रूस के वेक्टर रिसर्च सेंटर ने पुष्टि की है। H5N8 वायरस स्ट्रेन इन्फ्लूएंजा ए वायरस का एक उपप्रकार है जो पक्षियों और मुर्गी में फ्लू में पाया जाता है।

होशंगाबाद का नया नाम है?

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम करने की घोषणा की गई है। इस शहर का नाम ‘मालवा’ के पहले शासक होशंग शाह के नाम पर ‘होशंगाबाद’ रखा गया था। यह शहर नर्मदा नदी के किनारे अपने खूबसूरत घाटों के लिये प्रसिद्ध है। यह सोयाबीन के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है।

विश्व पैंगोलिन दिवस मनाया जाता है?

हर साल फरवरी के तीसरे शनिवार को विश्व पैंगोलिन दिवस के रूप में मनाया जाता है। पैंगोलिन एक चींटीखोर स्तनपायी है, जिसकी पीठ पर शल्क बने होते हैं। परम्परागत औषधीय उपयोग के कारण इस जानवर का बहुत बड़ी मात्रा में तस्करी की जाती है। इस वजह से यह प्रजाति संकट में आ गई है। पैंगोलिक की आइ उप प्रजातियों में से चार लुप्त हो चुकी हैं।

केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस मनाया जाता है?

भारत में 24 फरवरी को केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस के रूप में मनाया जाता है। 24 फरवरी, 1944 को केंद्रीय उत्पाद शुल्क तथा नमक कानून लागू हुआ था। केंद्रीय उत्पाद शुल्क एक अप्रत्यक्ष कर है, जिसे केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के माध्यम से संचालित किया जाता है।

गहन मिशन इन्द्रधनुष 3.0 क्या है?

गहन मिशन इन्द्रधनुष 3.0 बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए पूर्ण टीकाकरण कवरेज प्राप्त करने में तेजी लाने के लिए शुरू की गई योजना है। इसका पहला चरण 22 फरवरी 2021 से शुरू हो गया है जबकि दूसरा चरण 22 मार्च 2021 से शुरू होगा। मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम 2014 में शुरू किया गया था। 

किटोप्रोफेन पर प्रतिबंध लगाने वाला देश है?

बांग्लादेश किटोप्रोफेन दवा पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बन गया है। पशुओं के इलाज में इस दवा को दर्द निवारक के तौर पर काम में लिया जाता है। यह दवा गिद्धों के लिए जानलेवा है जो उन मवेशियों का मांस खाते हैं। इस दवा की वजह से गिद्ध प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गई है। 

दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स-2021 में बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला है?

तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर को इस साल के दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ ​फिल्म का अवार्ड दिया गया है। अनुराग बासू को लूडो के लिए बेस्ट डायरेक्टर, लक्ष्मी के लिए अक्षय कुमार को बेस्ट एक्टर और छपाक के लिए दीपिका पादुकोण को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है?

प्रतिवर्ष 21 फरवरी अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस की घोषणा युनेस्को द्वारा 17 नवंबर, 1999 को की गई थी। अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस, 2021 की थीम ‘शिक्षा और समाज में समावेशन के लिये बहुभाषावाद को प्रोत्साहन’ है। उल्लेखनीय है कि विश्व में 7,000 से अधिक भाषाएँ हैं, जिसमें से सिर्फ भारत में ही लगभग 22 आधिकारिक मान्यता प्राप्त भाषाएँ और 1635 मातृभाषाएँ हैं।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top