Current Affairs GK Weekly February 2021 (07-13 February) in hindi pdf | rasnotes.com

 

Current Affairs GK Weekly February 2021 (07-13 February) in hindi pdf

Current Affairs Current affairs in hindi pdf February 2021 Current GK 

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स फरवरी, 2021 (07 से 13 फरवरी, 2021)

गोवर्द्धन योजना क्या है?

गोवर्द्धन योजना का उद्देश्य मवेशियों व जैव कचरे का प्रबंधन करना और किसानों की आय बढ़ाना है। इसे स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण के तहत प्राथमिकता कार्यक्रम के तौर पर अपनाया जा रहा है। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा हाल ही में इस योजना का एकीकृत पोर्टल शुरू किया गया है। 

ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट स्थित है?

ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट उत्तराखंड के चमोली के रेणी गांव में स्थित है। हाल ही में यहां ग्लेशियर फटने से धैली गंगा नदी में तेजी से जलस्तर बढ़ा और इस प्रोजेक्ट को भारी नुकसान हुआ है। ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट बिजली उत्पादन के लिए चलाया जा रहा एक प्राइवेट प्रोजेक्ट है। 

ब्रूस टेलर का सम्बन्ध था?

ब्रूस टेलर न्यूज़ीलैंड के ऑलराउंडर क्रिकेट खिलाडी थे। हाल ही में उनका निधन हो गया। उन्होंने 1965 में अपना टेस्ट डेब्यू भारत के खिलाफ ही किया था। इस मैच में उन्होंने शतक जमाने के साथ ही पांच विकेट भी हासिल किए थे। टेलर ने न्यूजीलैंड के लिए कुल 32 मैच खेले जिनमें से 2 वनडे है। 

द्विजेंद्र नारायण झा का सम्बन्ध था?

द्विजेंद्र नारायण झा जिनका हाल ही में निधन हो गया, भरत के प्रख्यात इतिहासकार प्रोफेसर थे। दिल्ली विश्वविद्यालय में उन्होंने अपनी सेवाएं दी। प्रोफेसर डीएन झा को प्राचीन इतिहास और मध्यकालीन भारत का विशेषज्ञ माना जाता था।

डब्ल्यूटीओ की अगली महानिदेशक है?

नाइजीरियाई अर्थशास्त्री नगोज़ी ओकोंजो-इवेला को विश्व व्यापार संगठन का अगला महानिदेशक बनाया गया है। वे विश्व व्यापार संगठन का नेतृत्व करने वाली पहली महिला और पहली अफ्रीकी होंगी। वे नाइजीरिया के पूर्व वित्त मंत्री ओकोंजो-इविला, रॉबर्टो अजेवेदो की जगह लेंगी, जिन्होंने अगस्त 2020 में पद छोड़ दिया था।

एनएससी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है?

एस एन सुब्रमण्यन को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। यह नियुक्ति श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा तीन साल के लिए किया गया है। सुब्रमण्यन श की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग कंपनियों में से एक एलएंडटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक हैं।

अख्तर अली का सम्बन्ध था?

अख्तर अली जिनका हाल ही में निधन हो गया, देश के पूर्व टेनिस खिलाडी थे। अख्तर अली ने साल 1958 से लेकर 1964 के बीच टेनिस खिलाड़ी के रूप में इंटरनेशनल लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व किया था। 

इनोवेशन इंडेक्स-2021 में भारत का स्थान है?

ब्लूमबर्ग द्वारा जारी किए जाने वाले इनोवेशन इंडेक्स में इस साल भारत ने 50वां स्थान हासिल किया है। पिछली बार भारत 54वें स्थान पर था। इस सूची में दक्षिण कोरिया शीर्ष स्थान पर है। यह सूची नवाचारों को समर्थन देने वाला वातावरण बनाने के अनुसार देशों की रैंकिंग करता है।

हाल ही में किस राज्य ने अपने यहां वन नेशन वन कार्ड सिस्टम लागू किया है?

राजस्थान वन नेशन, वन राशन कार्ड प्रणाली को सफलतापूर्वक पूरा करने वाला देश का 12वां राज्य बन गया है। वन नेशन-वन राशनकार्ड सिस्टम से सही व्यकि्त को अपने कोटे का अनाज मिलेगा। इससे योग्य लाभार्थियों की पहचान करने के साथ नकली, डुप्लीकेट या अयोग्य कार्डधारकों की भी पहचान होगी।

मंगल की कक्षा में अंतरिक्षयान पहुंचाने वाला देश है?

संयुक्त अरब अमीरात ने हाल ही में अपने अंतरिक्ष यान ‘होप’ को मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंचा दिया है। यूएई का होप यान लगभग 120,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चक्‍कर लगा रहा है। यह सफलता प्राप्त करने वाला वह दुनिया का पांचवा देश बन गया है। 

भारत के किस सशस्त्र बल में पहली बार महिलाओं को शामिल किया गया है?

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में 34 महिला कर्मियों की पहली टुकड़ी कमांडो यूनिट ‘कोबरा’ में शामिल किया गया है। सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो दस्ते को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बलों में शामिल किया गया है। इन महिला कमांडो का चयन छह बटालियनों में से किया गया है। 

कैप्टन हरि सिंह थापा का सम्बन्ध था?

कैप्टन हरि सिंह थापा जिनका हाल ही में निधन हो गया, भारत के प्रतिषि्ठत मुक्केबाज थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर 1950 से 1957 तक बाक्सिंग मिडिल वेट में सात वर्ष तक लगातार स्वर्ण पदक जीता। कैप्टन थापा को उत्तराखंड सरकार ने 2013 में द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया था।

ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुई लघु फिल्म है?

ऑस्कर पुरस्कार के लिए भारत में बनी लघु फिल्म ‘बिट्टू’ शॉर्टलिस्‍ट की गई है। फिल्‍म को टॉप 10 में जगह मिली है। भारत की आधिकारिक प्रविष्टि ‘जल्लीकट्टू’ बाहर हो गयी है। भारत की तरफ से आखिरी बार आशुतोष गोवारीकर की ‘लगान’ ने साल 2001 में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म की श्रेणी में अंतिम पांच में जगह बनाई थी।

विश्व दलहन दिवस मनाया जाता है?

प्रत्येक वर्ष 10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य दलहन की पैदावार बढाना है। दालें पूरी दुनिया में प्रोटीन का प्राथमिक स्रोत हैं। वर्ष 2016 को अंतर्राष्ट्रीय दालों का वर्ष घोषित किया गया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिवस की शुरूआत की।

भारत की पहली भू-तापीय बिजली परियोजना शुरू की जाएगी?

पूर्वी लद्दाख के पूगा गाँव में भारत की पहली भू-तापीय बिजली परियोजना शुरू की जाएगी।  तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड इस प्रोजेक्ट पर काम करेगा। इस परियोजना से 250 मेगावाट बिजली का उत्पादन होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि लद्दाख के पूगा और चुमाथांग को भारत में सबसे महत्त्वपूर्ण भू-तापीय क्षेत्रों में से एक माना जाता है। 

देश का पहला थंडरस्टॉर्म रिसर्च टेस्टबेड स्थापित किया जाएगा?

ओडिशा के बालासोर में भारत का पहला थंडरस्टॉर्म रिसर्च टेस्टबेड स्थापित किया जाएगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग यह केन्द्र बनाएगा। इसका प्राथमिक उद्देश्य बिजली गिरने के कारण मानव की मृत्यु और संपत्ति के नुकसान को कम करना है।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top