Current Affairs GK Weekly January 2021 (09-15 January) in hindi pdf | rasnotes.com

 

Current Affairs GK Weekly January 2021 (09-15 January) in hindi pdf

Current Affairs Current affairs in hindi pdf January 2021 Current GK 

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स जनवरी, 2021 (09 से 15 जनवरी, 2021)


भारत का पहला फायर पार्क है?

ओडिशा में भारत का पहला फायर पार्क बनाया गया है। इस पार्क का उद्देश्य आग से सम्बन्धित दुर्घटनाओ के प्रति लोगों को जागरूक करना है। भुवनेश्वर में स्थापित इस पार्क में आग से बचने और बचाने के उपायों का प्रदर्शन विभिन्न डेमों के माध्यम से किया गया है। 

गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे?

गणतंत्र दिवस के इस वर्ष के राष्ट्रीय समारोह के लिए सुरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी को आमंत्रित किया गया है। उल्लेखनीय है कि पहले इस समारोह में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आने वाले थे लेकिन ब्रिटेन में कोविड के नये स्ट्रेन और बढ़ती महामारी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी थी। 

स्मॉल फाइनेंस बैंक में परिवर्तित होने वाला पहला सहकारी बैंक है?

शिवालिक मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक देश का पहला सहकारी बैंक है जिसे भारतीय रिजर्व बैंक ने वाणिज्यिक बैंकिंग लाइसेंस की मंजूरी दी है। अप्रेल 2021 से यह शिवालिक लघु वित्त बैंक के नाम से अपने काम की शुरूआत करेगा। 

विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है?

हर साल पूरी दुनिया के हिंदी भाषियों द्वारा 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। पूरी दुनिया में हिंदी का प्रचार-प्रसार करना इस दिवस का उद्देश्य है। 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में मनाए गए पहले विश्व हिंदी दिवस के आयोजन की याद में इसे मनाया जाता है। इस दिवस की शुरूआत 2006 में की गई थी। राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितम्बर को मनाया जाता है।

क्रिकेट के सभी प्रारूपों में 100 छक्के लगाने वाला खिलाड़ी है?

भारत के बल्लेबाज रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में अपनी टेस्ट पारी के दौरान क्रिकेट के सभी प्रारूपों में 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी होने का गौरव प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम पर है। 

प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है?

प्रवासी भारतीय दिवस हरसाल 9 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य पूरी दुनिया में रह रहे प्रवासी भारतीयों को मान्यता प्रदान करना है, जिन्होंने भारत के विकास में अपना योगदान दिया है। पहली बार यह दिवस 2003 में मनाया गया था। उल्लेखनीय है कि यह दिवस महात्मा गांधी के 9 जनवरी 1915 को दक्षिण अफ्रिका से भारत लौटने की स्मृति में भी मनाया जाता है। 

डिजिज एक्स क्या है?

डिजिज एक अत्यधिक संक्रामक बीमारी है, जिसके बारे में इबोला के खोजकर्ता डॉक्टर जीन जैक्स मुएंब तामफम ने चेतावनी दी है। इस बीमारी का संक्रमण बहुत तेजी से फैलेगा। हाल ही में कांगो के इंगेंड में एक महिला मरीज में बुखार सहित कई लक्षण पाए गए है। डॉक्टर इसे डिजिज एक्स का पहला मरीज मान रहे हैं। 

अटल टिंकरिंग लैब क्या है?

बच्चों में उद्यमिता और नवाचार की भवना का विकास करने के लिए देश भर के माध्यममि विद्यालयों में चयन के आधार पर अटल टिकरिंग लैब स्थापित किए जा रहे हैं। इसे अटल इनोवेशन मिशन के तहत तैयार किया जा रहा है। हाल ही में इसरो ने ऐसे 100 अटल टिंकरिंग लैब्स को अडॉप्ट करने की घोषणा की है, जहां अंतरिक्ष से सम्बन्धित कार्यकलापों को बढ़ावा दिया जाएगा।

विरासत संरक्षण समिति का काम है?

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव के नेतृत्व में काम करने वाली विरासत संरक्षण समिति भारत के ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण से सम्बन्धित कार्य करती है। हाल ही में विरासत संरक्षण समिति ने नई दिल्ली में बनने वाले नए संसद भवन की सेंट्रल विस्टा परियोजना को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने इस परियोजना के लिए विरासत संरक्षण समिति की सहमति को अनिवार्य किया था।

भारत में संरक्षित क्षेत्रों की संख्या है?

भारत के केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा हाल ही में जारी की गई प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन में देश में संरक्षित क्षेत्रों की संख्या 903 बताई गई है। यह देश के कुल क्षेत्रफल का 5 प्रतिशत है। इस मूल्यांकन में 146 राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों के साथ देश के चिड़ियाघरों के प्रबंधन को शामिल किया गया है।

सी विजिल-21 क्या है?

सी-विजिल-21 भारतीय नौसेना द्वारा किया जाने वाला दो दिवसीय सैन्य अभ्यास है। इस विशाल अभ्यास में भारतीय की तटीय सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाता है। इसमें 13 तटीय राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेश की 7500 किलोमीटर तटीय सीमा को इस अभ्यास में शामिल किया जाएगा। इसकी मदद से तटीय क्षेत्रों की सुरक्षा और निगरानी को बेहतर बनाया जाएगा।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में कंट्री इन फोकस चुना गया है?

इस वर्ष आयोजित होन वाले 51वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बांग्लादेश को कंट्री इन फोकस चुना गया है। यह महोत्सव 16 से 24 जनवरी, 2021 तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। कंट्री इन फोकस के तहत चुने जाने वाले देश के सिनेमा को फेस्टिवल में विशेष महत्व दिया जाता है। इस बार महोत्सव में बांग्लादेश की चार फिल्मों तनवीर मोकम्मल की ‘जिबोनधुली’, जाहिदुर रहीम अंजान की ‘मेघमल्लार’, रुबायत हुसैन की ‘अंडर कंस्ट्रक्शन’ और ‘सिंसियरली योर्स ढाका’ को प्रदर्शित किया जाएगा।

हिंसा की वजह से अमेरिका के शहर में आपातकाल लगाया गया है

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन के कार्यकाल के ग्रहण से पहले वॉशिगंटन डीसी स्थित कैपिटल हिल मे हुई हिंसा की वजह से शहर में आपातकाल लगा दिया गया है। कैपिटल हिल अमेरिका के वांशिगटन स्थित एक ऐतिहासिक इमारतों का क्षेत्र है जिसमें संघ सरकार की विधायी शाखा काम करती है। इसी में अमेरिका के सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की बैठक आयोजित की जाती है।

स्पेस लांच सिस्टम क्या है?

स्पेस लांच सिस्टम नासा द्वारा तैयार किया गया सबसे शक्तिशाली रॉकेट है। इसकी मदद से नासा चंद्रमा की सतह पर पहली महिला अंतरिक्ष यात्री और अगले मैन मिशन की तैयारी कर रहा है। यह लंबी यात्राओं के लिए तैयार किया गया रॉकेट है जो पहले चंद्रमा और उसकी सफलता के बाद मंगल पर मानव मिशन की भूमिका तैयार करेगा। 

दो महाभियोग का सामाना करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति है?

डॉनल्ड ट्रंप दो बार महाभियोग का सामना करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। इससे पहले तक 2 राष्ट्रपतियों एंड्रयू जॉनसन, बिल क्लिंटन को महाभियोग का सामना करना पड़ा था। अमेरिका के राष्ट्रपति को महाभियोग के माध्यम से हटाने के लिए 100 सदस्यीय सीनेट में दो तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती है।

किस भारतीय राज्य में वैनेडियम मिलने की संभावना है?

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने अरूणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिले में वैनेडियम के भंडार होने की संभावना जताई है। इसमें सफलता मिलने पर भारत वैनेडियम का प्रमुख उत्पादक बन सकता है। वैनेडियम के मूल्यवान धातु है जिसका उपयोग स्टील और टाइटेनियम को मजबूती प्रदान करने के लिए किया जाता है। फिलहाल इसके चीन, दक्षिण अफ्रिका और रूस में इसके भंडार पाये जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top