Current Affairs GK Weekly December 2020 (28-31 December) in hindi pdf | rasnotes.com

 

Current Affairs GK Weekly December 2020 (28-31 December) in hindi pdf

Current Affairs Current affairs in hindi pdf December 2020 Current GK 

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स दिसम्बर, 2020 (28 से 31 दिसम्बर, 2020)

पहली ड्राइवरलेस मेट्रो चलाई गई है?

दिल्ली मेट्रो में देश की पहले ड्राइवरलेस मेट्रो की शुरूआत की गई है। इस सर्विस की शुरूआत जनकपुरी पश्चिम से बोटेनिकल गार्डन नई दिल्ली के बीच की गई है। भारत के 18 शहरों में मेट्रो रेल सेवाओं की शुरूआत हो चुकी है और 2025 तक इनकी संख्या बढ़कर 25 हो जाएगी।

भारत का सबसे बड़ा हॉकि स्टेडियम बनेगा?

ओडिशा के राउरकेला में देश का सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके साल 2023 तक पूरा होने की संभावना है। 2023 के पुरूष हॉकी विश्व कप का आयेाजन के दौरान यहां मैच खेल जाएंगे। 15 एकड़ में बनने वाले इस स्टेडियम की क्षमता 20 हजार दर्शकों की होगी।

देश की पहली लिथियम रिफाइनरी स्थापित होगी?

भारत की पहली लिथियम रिफादनरी गुजरात में मणिकरण पावर लिमिटेड द्वारा स्थापित की जाएगी। इसके लिए कच्चा माल या अयस्क आस्ट्रेलिया से आयात किया जाएगा। भारत में इलेक्ट्रिक कारों के भविष्य को देखते हुए लिथियम की मांग बढ़ने की संभावना है। 

राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है?

24 दिसंबर को देश भर में उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है।

निमोनिया की पहली स्वदेशी वैक्सीन है?

न्यूमोसिल निमोनिया की पहली स्वदेशी वैक्सीन है। इसाक निर्माण सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया ने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ मिलकर किया है। न्यूमोनिया से बच्चों का श्वसन तंत्र सर्वाधिक प्रभावित होता है और भारत में हर साल न्यूमोनिया की वजह से 1 लाख बच्चों की मौत होती है। 

आईसीसी ने बेस्ट प्लेयर आफ डिकेड चुना है?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउन्सिल ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को दशक का सर्वश्रेष्ठ पुरूष क्रिकेटर और सर्वश्रेष्ठ वनडे पुरूष क्रिकेटर चुना है। पूर्व कप्तान ​महेन्द्र सिंह धोनी को बेस्ट स्पिरिट आफ क्रिकेट अवार्ड दिया गया है। अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान को टी—20 का बेस्ट क्रिकेटर आफ डिकेड घोषित किया गया है।

पैसेज युद्धाभ्यास किस देश के साथ हुआ?

भारतीय नौसेना और वियतनाम नौसेना ने समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने के लिए पैसेज युद्धाभ्यास किया। इस युद्धाभ्यास में भारतीय नौसेना की ओर से आईएनएस किल्टन ने हिस्सा लिया है। उल्लेखनीय है कि भारत ने वियतनाम को रक्षा खरीद के लिए 500 मिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन दी है।

देश की सबसे युवा महापौर हैं?

केरल के तिरूवनंतपुरम निगम की महापौर बनने वाली आर्या राजेंद्रन को देश की सबसे युवा महापौर होने का गौरव प्राप्त हुआ है। 21 साल की आर्या ने हाल ही में सम्पन्न शहरी निकाय चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की है।

भाऊपुर-खुर्जा सेक्शन स्थित है?

हाल ही में ईस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर में स्थित भाऊपुर-खुर्जा सेक्शन को शुरू किया है। इस सेक्शन से स्थानीय उद्योगों जैसे डेयरी, एल्युमीनियम, कांच उद्योग, ब्लॉक प्रिटिंग, कपड़ा, हार्डवेयर, मिट्टी के बर्तन जैसे उद्योगों को सहारा मिलेगा। इस सेक्शन की वजह से कानपुर और दिल्ली के बीच यात्री गाड़ियों को ज्यादा खुला मार्ग मिलेगा। ईस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर का विकास पंजाब के लुधियाना में साहनेवाल से शुरू होकर पश्चिम बंगाल के दनकुनी तक बनाया जा रहा है।

भारत का सर्वश्रेष्ठ म्यूनिसिलप कॉर्पोरेशन चुना गया है?

आंध्रप्रदेश के ग्रेटर विशाखापट्टनम नगर निगम को देश का सर्वश्रेष्ठ नगर निगम घोषित किया गया है। आवास एवं शहरी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कार के लिए यह घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना में भी इस नगर निगम को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। आंध्रप्रदेश को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों की श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

सुनील कोठारी का सम्बन्ध था?

भारत के प्रख्यात नृत्य इतिहासकार और आलोचक सुनील कोठारी का हाल ही में निधन हो गया। उन्हें 2001 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय नृत्यों पर 20 किताबों का लेखन किया। वे भरतनाट्यम, कथक और मणिपुरी के विशेषज्ञ थे। वे संगीत नाटक अकादमी के सदस्य भी रहे।

तानसेन सम्मान 2020 प्रदान किया गया है?

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दिया जाने वाला तानसेन सम्मान इस वर्ष बहुचर्चित संतुर वादक पंडित सतीश व्यास को दिया गया है। तानसेन सम्मान हिंदुस्तानी संगीत के लिए दिया जाने वाला सम्मान है। इसे हर साल दिसम्बर में आयोजित किए जाने वाले तानसेन समारोह के दौरान प्रदान किया जाता है।

सहायक-एनजी क्या है?

सहायक-एनजी भारतीय नौसेना और रक्षा अनुसंधान विकास संगठन द्वारा विकसित किया जा रहा एअर ड्रॉप कंटेनर है। हाल ही में इसका पहला सफल परीक्षण किया गया है। यह कंटेनर जीपीएस से लेस है और 50 किला पेलोड वहन कर सकता है। सहायक-एनजी अपने पूर्ववर्ती सहायक-एमके वन का बेहतर संस्करण है।

ग्लोबल प्रवासी रिश्ता पोर्टल है?

हाल ही में भारतीय विदेश मंत्रालय दुनिया भर में फैले भारतीय प्रवासियों को आपस में जोड़ने के लिए ग्लोबल प्रवासी रिश्ता पोर्टल लांच किया है। इसे मोबाइल एप्लिकेशन के तौर पर भी शुरू किया गया है। यह दुनिया भर में फैले भारत वंशियों के डेटाबेस की तरह भी काम करेगा।

म्यांमार को सौंपी गई पनडुब्बी है?

भारत ने म्यांमार नौसेना को आधिकारिक तौर पर अपनी पनडुब्बी आईएनएस सिंधुवीर दी है, जिसे म्यामांर नौसेना द्वारा यूएमएस थिंकथू नाम दिया गया है। म्यांमार नौसेना को मिलने वाली यह पहली पनडुब्बी है। पिछले वर्षों में भारत और म्यांमार के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की दिशा में यह बहुत बड़ा कदम माना जा रहा है। 

पियरे कार्डिन का सम्बन्ध था?

पियरे कार्डिन फ्रांस के जाने-माने डिजाइनर थे जिनका 98 साल की उम्र में निधन हो गया। 60 के दशक में अपने मशहूर स्पेस ऐज स्टाइल की वजह से वे फैशन की दुनिया में प्रसिद्ध हुए थे। कार्डिन ने कलाई घड़ी से लेकर चादरों तक हजारों तरह के उत्पाद डिजाइन किए। फैशन की दुनिया में वे विश्व के बड़े प्रतिष्ठित नामों में से एक थे। उनका जनम इटली के वेनिस में 7 जुलाई, 1922 को हुआ था।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top