Rajasthan Current affairs Weekly April 2020 (01-04 April) in hindi pdf

Rajasthan Current affairs in hindi pdf April 2020 Current GK

Rajasthan Current affairs in hindi pdf

April 2020 Current GK

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स अप्रेल, 2020 (01 से 04 अप्रेल, 2020)

इंस्टेक्स क्या है?
इंस्टेक्स यानी इंस्ट्रूमेंट इन सपोर्ट आफ ट्रेड एक्सचेंज फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी द्वारा ईरान के साथ प्रारंभ की गई एक वस्तु विनिमय प्रणाली है, जिसका उद्देश्य डॉलर का प्रयोग न करते हुये और ईरान पर अमेरिका के प्रतिबंधों को दरकिनार करते हुये ईरान के साथ व्यापारिक सम्बन्ध स्थापित करना है।

केन्द्र सरकार ने वेज एंड मीन्स की सीमा कर दी है?
केन्द्र सरकार ने वेज एंड मीन्स की सीमा बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दी है। इसके तहत सरकार रिजर्व बैंक से छोटी अवधि के अस्थाई ऋण लेती है। आमदनी कम और खर्चा ज्यादा होने पर उक्त अंतर को पूरा करने के लिये सरकार द्वारा ऐसा किया जाता है। इस समय कोविड महामारी की वजह से ऐसा किया गया है।

गूगल टैक्स क्या होता है?
ऐसी कंपनिया जिनके स्थाई आफिस भारत में नहीं है लेकिन आनलाइन माध्यम से वे देश में उत्पाद और सेवायें उपलब्ध कराती है तथा विज्ञापन से कमाई करती है। उनकी इस कमाई पर लगने वाले इक्वेलाइजेशन लेवी को सामान्य भाषा में गूगल टैक्स कहा जाता है। 1 अप्रेल 2020 से इसे लागू कर दिया गया है।

साइंटेक एअरऑन क्या होता है? 
साइंटेक एअरऑन निगेटिव ऑयन जनरेटर बंद वातावरण में वायरस, बैक्टीरिया और फंगस संक्रमण को नियंत्रित करने में मदद करता है। कोविड-19 पॉजिटिव मामलों और संदिग्धों के कारण जो स्थान संक्रमित हो गए हैं, उन्हें यह कीटाणुरहित कर सकता है। साइंटेक पार्क, पुणे ने इसे विकसित किया है। महाराष्ट्र के विभिन्न अस्पतालों में जल्द ही ऐसे 1,000 जनरेटर लगाए जाएंगे।

वर्ल्ड ऑटिज्म अवेयरनेस डे मनाया जाता है?
पूरी दुनिया में 2 अप्रेल को वर्ल्ड ऑटिज्म अवेयरनेस डे मनाया जाता है। ऑटिज्म तंत्रिका तंत्र पर असर करने वाली समस्या से सम्बन्धित है। इस वजह से ऑटिज्म प्रभावित व्यक्ति को बातचीत करने में कठिनाई, सामाजिक रूप से जुड़ने में कठिनाई और बार-बार दोहराने का व्यवहार जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस बीमारी का सामना करने के लिए सामाजिक स्वीकार्यता की बहुत आवश्यकता होती है, इसी वजह से जागरूकता के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

गूगल ने अपने किस एप की सेवायें बंद कर दी हैं?
गूगल ने भारत में लांच किए गए अपने एप नेबरली की सेवाएं बंद करने की घोषणा की है। इस एप के माध्यम से पड़ोसी के माध्यम से लोगों को अपने सवालों के जवाब मिलते थे। इस एप को पहले मुंबई में लांच किया गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर अहमदाबाद, कोयम्बटूर और मैसूर में शुरू किया गया था लेकिन इसे वैसी लोकप्रियता नहीं मिली, जैसी कंपनी उम्मीद कर रही थी।

निर्मल सिंह खालसा का सम्बन्ध था?
निर्मल सिंह खालसा स्वर्ण मंदिर अमृतसर के पूर्व हजूरी रागी थे। उनकी हाल ही में कोरोना संक्रमण की वजह से मृत्यु हो गई। 2009 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री सम्मान से नवाजा था। वे गुरूबाणी के प्रख्यात रागी थे और उन्हें गुरबानी के सभी 31 रागों की जानकारी थी।

जम्मू—कश्मीर में केन्द्रीय कानूनों को लागू करने के लिये जारी किया गया आदेश है?
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने तत्कालीन जम्मू और कश्मीर राज्य के विशिष्ट कानूनों के अनुकूलन और संशोधन के लिए जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (राज्य कानूनों का अनुकूलन) आदेश, 2020 जारी किया है। इस नये आदेश से नव​गठित केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में केन्द्रीय कानूनों को लागू करने में सुविधा होगी।

रेलीगेयर इंश्योरेंस कितनी इक्विटी शेयर पूंजी का अधिग्रहण त्रिशिखर वेंचर्स एलएलपी द्वारा किया जायेगा?
त्रिशिखर वेंचर्स एलएलपी द्वारा रेलिगेयर हेल्थ इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड की 18.951 प्रतिशत  तक की इक्विटी शेयर पूँजी का अधिग्रहण प्रस्ताव को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से मंजूरी मिल गई है। त्रिशिखर विशेष उद्देश्य की कम्पनी है जिसका गठन प्रस्तावित संयोजन के लिए किया गया है। रेलिगेयर स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित सामान्य बीमा उत्पाद पेश करता है जिसमें स्वास्थ्य बीमा, व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और यात्रा बीमा शामिल हैं। 

काम के नोट्स:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top