Important Questions For RAS and Rpsc- Exam Question series-2

राजस्थान आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न सीरिज भाग&2

विश्व भूगोल पर प्रमुख परीक्षाओं पर पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न


1. यदि ग्रीनविच पर समय सुबह के 6 बजे है तो किस देशान्तर पर समय 11 बजे प्रात: होगा?
अ. 60 डिग्री पूर्व
ब. 70 डिग्री पश्चिम
स. 75 डिग्री पूर्व
द. 85 डिग्री पूर्व
उत्तर:स. 75 डिग्री पूर्व

स्पष्टीकरण: एक देशान्तर से दूसरे देशान्तर के बीच का अंतर 15 डिग्री है यानि एक घंटे का होता है क्योंकि 24 घंटे में पृथ्वी अपने अक्ष पर एक चक्कर पूरा करती है तो 360 से 24 को भाग देने पर 15 डिग्री का देशान्तर प्राप्त होता है. चुंकि सूर्य पूर्व से पश्चित की ओर अस्त होता है तो पृथ्वी पूर्वी देशान्तर की ओर बढ़ती है तो दिन का समय बढ़ता है. इस तरह पूर्व दिशा में ग्रीनविच मीन टाइम या शून्य डिग्री देशान्तर पर 6 बजे हैं तो 5 घंटे का अंतर को 15 से गुना करने पर 75 डिग्री देशान्तर पर 11 बजा होगा.

2. यदि पृथ्वी का घूर्णन बन्द हो जाए तो प्रभावित होगा
1. दिनरात का बनना
2. दिन रात की अवधि
3. ऋतुओं का बनना
4. पृथ्वी का अपकेन्द्रिय बल
अ. केवल 1
ब. 1 और 4
स. 1 और 2
द. केवल 4

उत्तर:स. 1 और 2

स्पष्टीकरण: पृथ्वी सूर्य का अपने अक्ष पर चक्कर लगाती है जिसकी वजह से ऋतु परिवर्तन और अपकेन्द्रिय बल काम करता है. पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूर्णन की वजह से दिन और रात होते हैं तथा उनकी अवधि निर्धारित होती है.

3. सही कथन चुनिए:
1. सभी अक्षांश रेखाओं की परिधि समान होती है.
2. सभी अक्षांश रेखाएं ग्लोब को दो बराबर भागो में बांटती हैं.
3. सभी अक्षांश रेखाओं का काल्पनिक समतल भूकेन्द्र से गुजरता है.
4 सभी अक्षांश रेखाएं लगभग समदुरस्थ होती हैं.
अ. केवल 3
ब. केवल 4
स. 1 और 3
द. 2 और 4
उत्तर:ब. केवल 4
4. कॉनरेड असांतत्य जिसके बीच विभाजन करती है:
अ. बाह्य और आंतरिक भूपटल
ब. भूपटल और मैन्टल
स. बाह्य व आन्तरिक मैन्टल
द. बाह्य और आन्तरिक भूक्रोड
उत्तर: अ. बाह्य और आंतरिक भूपटल 

स्पष्टीकरण: कॉनरोड विच्छेदन (भूकंपविज्ञानी विक्टर कॉनरोड के नाम पर) को बाह्य और आंतरिक भूपटल के बीच की सीमा माना जाता है.

5.वेगनर के अनुसार एकाकी महाद्वीपीय पिण्ड को घेरे हुए वृहत महासागर का क्या नाम था?
अ. पेन्जिया
ब. पैंथालासा
स. लॉरेशिया
द. गोंडवाना
उत्तर: ब. पैंथालासा  

स्पष्टीकरण: वेगनर के सिद्धान्त के अनुसार आज से 300 मिलियन साल पहले पृथ्वी पर सात महाद्वीप नहीं थे, बल्कि इसकी जगह एक सूपरकॉन्टीनेंट था जिसे पैन्जिया का नाम दिया गया और इस सूपर कॉन्टीनेंट को एक महासागर पैंथालासा ने घेर रखा था.
6. निम्न में से कौनसा एक आ​कस्मिक बल नहीं है.
अ. भूकम्प
ब. सम्पीडन
स. ज्वालामुखी
द. ऐवेलांच
उत्तर: ब. सम्पीडन

स्पष्टीकरण:आकस्मिक बल पृथ्वी के भीतर गहरी लंबी तैयारी का परिणाम होता है। पृथ्वी की सतह पर केवल उनके संचयी प्रभाव त्वरित और अचानक सामने आते हैं. इन बलों को रचनात्मक बलभी कहा जाता है क्योंकि ये पृथ्वी की सतह पर नव निर्माण करती हैं।
7. निम्नाकिंत में से वायुमण्डलीय संघटन में गैसों का कौन सा आयतन प्रतिशत का सही आरोही क्रम है:
अ. आक्सीजनहाइड्रोजनआर्गनकार्बन डाइआक्साइड
ब. हाइड्रोजनआर्गनकार्बन डाइआक्साइडहाइड्रोजनआर्गन
स.आक्सीजनकार्बन डाइआक्साइडहाइड्रोजनआर्गन
द.हाइड्रोजनकार्बन डाइआक्साइड आर्गनआक्सीजन
उत्तर: द.हाइड्रोजनआर्गनकार्बन डाइआक्साइडहाइड्रोजनआक्सीजन

स्पष्टीकरण: पृथ्वी के वातावरण में पाई जाने वाली गैसों का आयतन प्रतिशत
गैस का नाम
रासायनिक सूत्र
मात्रा प्रतिशत
नाइट्रोजन
N2
78.08%
ऑक्सीजन
O2
20.95%
आर्गन
Ar
0.93%
कार्बन डाइआक्साइड
Co2
0.0360%
हाइड्रोजन
H2
0.00005%
8. तापजन्य वायुदाब पेटियां हैं:
1. भूमध्य रेखीय न्यूनदाब पेटी
2. उपोष्ण उच्चदाब पेटीयां
3. उपध्रुवीय न्यूनदाब पेटीयां
4. ध्रुवीय उच्चदाब पेटियां
अ. 2 और 3
ब. 1 और 4
स. 2 और 4
द. 1 और 3
उत्तर: ब. 1 और 4

स्पष्टीकरण: पृथ्वी पर कुल चार वायुदाब पेटियां पाई जाती हैं जिनमें से भूमध्य रेखीय न्यूनदाब पेटी और ध्रुवीय उच्चदाब पेटियां तापजन्य वायुदाब पेटियां हैं क्योंकि यह तापमान के कम और ज्यादा होने से प्रभावित होती हैं जबकि उपोष्ण उच्चदाब पेटीयां और उपध्रुवीय न्यूनदाब पेटीयां गतिजन्य वायुदाब पेटियां है जो गति की वजह से प्रभावित होती हैं.
9. जलीय समीर चलती है:
अ. दिन में जल से थल की ओर
ब. रात्रि में जल से थल की ओर
स. दिन में थल से जल की ओर
द. रात्रि में थल से जल की ओर
उत्तर:अ. दिन में जल से थल की ओर

स्पष्टीकरण: एक गर्म हवा जो ठंडे सागर सतह से उभरे हुए गर्म जमीन की ओर चलती है, उसे जलीय समीय या सी विंड कहा जाता है.
10. विश्व में सर्वाधिक ज्वार परास (Tidal Range) जिसमें पाया जाता है:
अ. हडसन की खाड़ी
ब. चिग्नेटा की खाड़ी
स. ब्रिस्टल की खाड़ी
द. फण्डी की खाड़ी
उत्तर:द. फण्डी की खाड़ी

स्पष्टीकरण: दुनिया की सबसे बड़ी टाइडल रेंज 16.3 मीटर (53.5 फीट) कनाडा की बे आफ फण्डी में पाई जाती है.

यह भी पढ़ें:

राजस्थान के इतिहास पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न भाग—1

राजस्थान की संस्कृति पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न भाग—1

राजस्थान के भूगोल पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न भाग— 1

राजस्थान की अर्थव्यवस्था पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न भाग— 1

राजस्थान की नदियों पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न भाग— 1

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top