Model Question paper Science-1

Model Question paper Science-1

1.वायरस जनित संक्रामक रोग है:
अ.मोतीझरा        ब.हैजा
स.खसरा          द.क्षय
उत्तर:स.खसरा

2.टीका जो मोतीझरा से सुरक्षा प्रदान करता है:
अ.डीपीटी          ब.टीएबी
स.बीसीजी         द.ओपीवी
उत्तर:ब.टीएबी

3.एक डिफिशिएन्सी रोग है:
क.क्वाशियोर्कर     ख.मैरास्मस
ग.हीमोफिलिया     घ.कैन्सर
अ.क तथा ग      ब.ख तथा घ
स.क तथा घ       द.क तथा ख
उत्तर:द.क तथा ख

4.भारत में सर्वाधिक होने वाली टीबी या तपेदिक है:
अ.यकृत की        ब.रक्त की
स.अस्थि की        द.फेफड़ों की
उत्तर:द.फेफड़ों की

5.वायु जनित रोगों की समूह है:
अ.सार्स, स्वाइन फ्लू, न्यूमोनिया
ब.एड्स, हैजा, क्षय
स.जुकाम, मधुमेह, एनीमिया
द.कैन्सर, घेंघा, जुकाम
उत्तर:अ.सार्स, स्वाइन फ्लू, न्यूमोनिया

6.इरिथ्रोब्लास्टोसिस फीटेलिस रोग होता है:
अ.पति के आरएच पॉजीटिव और पत्नी के आरएच पॉजीटिव होने पर
ब.पति के आरएच निगेटिव और पत्नी के आरएच निगेटिव होने पर
स.पति के आरएच निगेटिव और पत्नी के आरएच पॉजीटिव होने पर
द.पति के आरएच पॉजीटिव और पत्नी के आरएच निगेटिव होने पर
उत्तर:द.पति के आरएच पॉजीटिव और पत्नी के आरएच निगेटिव होने पर

7.सबसे कम पाया जाने वाला रक्त समूह है:
अ.ए        ब.बी
स.ओ       द.एबी
उत्तर:द.एबी

8.लाल मूंगा होता है:
अ.एक पादप उत्पाद     ब.एक जन्तु उत्पाद
स.एक प्रकार का पत्थर  द.एक कवक उत्पाद
उत्तर:ब.एक जन्तु उत्पाद

9.हाथी दांत होता है, रूपान्तरित
अ.उपरी रदनक     ब.उपरी कृतनक
स.निचला कृतनक   द.उपरी चर्वणक
उत्तर:ब.उपरी कृतनक

10.क्विनिन को प्राप्त किया जाता है, सिन्कोना वृक्ष की:
अ.जड़ो से       ब.फूलो से
स.छाल से       द.पत्तों से
उत्तर:स.छाल से




For More Model Question papers click here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top